इंजीनियरिंग सुधार और जन-जागरूकता से थमेंगे सड़क हादसे : प्रदीप कुमार लाल

रायपुर

सड़क सुरक्षा प्रबंधन पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के रायपुर क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा राष्ट्रीय राजमार्गों पर सफर को सुगम एवं सुरक्षित बनाने के लिए आज 'सड़क सुरक्षा प्रबंधन' विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न तकनीकी पहलुओं पर विशेषज्ञों ने विस्तृत जानकारी दी।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए एनएचएआई के क्षेत्रीय अधिकारी  प्रदीप कुमार लाल ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्गों पर यात्रियों के लिए सुरक्षित और सुगम आवागमन सुनिश्चित करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए रोड इंजीनियरिंग में सुधार, नियमों का कड़ाई से पालन और जन-जागरूकता का समन्वय अनिवार्य है। उन्होंने सभी संबंधित एजेंसियों को आपसी तालमेल के साथ कार्य करने पर जोर दिया। 

कार्यशाला के तकनीकी सत्र में सड़क सुरक्षा विशेषज्ञ  विक्रम तुशिर ने जंक्शन सुधार, ब्लैक-स्पॉट की पहचान, ट्रैफिक साइन, रोड मार्किंग और सेफ्टी ऑडिट जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत प्रस्तुति दी। उन्होंने बताया कि केवल बेहतर इंजीनियरिंग और सही साइनेज  के माध्यम से ही सड़क दुर्घटनाओं को 80 प्रतिशत तक कम किया जा सकता है। ब्लैक-स्पॉट्स की वैज्ञानिक तरीके से पहचान करना और वहां समयबद्ध सुधारात्मक उपाय लागू करना सबसे प्रभावी रणनीति है। उन्होंने बताया कि सड़क डिजाइन में छोटे-छोटे तकनीकी सुधार भी बड़े हादसों को रोकने में सक्षम हैं, जिससे राजमार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था को नया आयाम दिया जा सकता है।

कार्यशाला में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के ईई  रणबीर यादव विशेष रूप से उपस्थित थे। एनएचएआई की विभिन्न परियोजना कार्यान्वयन इकाईयों के परियोजना निदेशक सर्व डीडी पार्लावर (कोरबा), मुकेश कुमार (बिलासपुर), शमशेर सिंह (अभनपुर) और दिग्विजय सिंह (रायपुर) सहित अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी भी कार्यशाला में मौजूद थे।

 

admin

Related Posts

संघर्ष से सफलता तक: सरकारी योजनाओं ने बदली शशि केशरवानी की जिंदगी

रायपुर सरकारी योजनाओं ने बदली शशि केशरवानी की तकदीर, छोटे व्यवसाय से आत्मनिर्भरता की नई मिसाल मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के ग्राम चनवारीडांड की निवासी शशि केशरवानी आज उन महिलाओं में शामिल…

संघर्ष से सफलता तक: मेहनत ने बदली जिंदगी की दिशा

रायपुर सब्जी उत्पादन से आरती की सालाना आय पहुँची 1.13 लाख मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के जनपद पंचायत भरतपुर के विकासखंड भरतपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत कुवांरी की निवासी  आरती सिंह ने अपने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

अर्शदीप सिंह की हरकत पर ICC सख्त, डेरिल मिचेल पर गेंद फेंकने के बाद लगा 15% जुर्माना

  • By admin
  • March 10, 2026
  • 1 views
अर्शदीप सिंह की हरकत पर ICC सख्त, डेरिल मिचेल पर गेंद फेंकने के बाद लगा 15% जुर्माना

COO का स्पष्ट संदेश: फुटबॉल विश्व कप जैसा मेगा टूर्नामेंट स्थगित करना आसान नहीं

  • By admin
  • March 10, 2026
  • 1 views
COO का स्पष्ट संदेश: फुटबॉल विश्व कप जैसा मेगा टूर्नामेंट स्थगित करना आसान नहीं

दोहा में 10 दिन की मुश्किल के बाद घर लौटी भारतीय पुरुष बास्केटबॉल टीम

  • By admin
  • March 10, 2026
  • 1 views
दोहा में 10 दिन की मुश्किल के बाद घर लौटी भारतीय पुरुष बास्केटबॉल टीम

इंडियन वेल्स ओपन: जोकोविच का दमदार प्रदर्शन, नॉरी ने डी मिनौर को किया बाहर

  • By admin
  • March 10, 2026
  • 0 views
इंडियन वेल्स ओपन: जोकोविच का दमदार प्रदर्शन, नॉरी ने डी मिनौर को किया बाहर

मौजूदा चैंपियन एंड्रीवा ने हार के बाद रैकेट तोड़ा और दर्शकों पर चिल्लाई

  • By admin
  • March 10, 2026
  • 0 views
मौजूदा चैंपियन एंड्रीवा ने हार के बाद रैकेट तोड़ा और दर्शकों पर चिल्लाई

टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत पर बड़ा इनाम, BCCI देगा 131 करोड़ रुपये का रिवॉर्ड

  • By admin
  • March 10, 2026
  • 2 views
टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत पर बड़ा इनाम, BCCI देगा 131 करोड़ रुपये का रिवॉर्ड