अचानक महाराजपुरा जोन पहुंचकर ऊर्जा मंत्री ने किया निरीक्षण, आदित्यपुरम में विद्युत उपभोक्ताओं से की बातचीत

भोपाल 
ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बुधवार की रात अचानक ग्वालियर महानगर के महाराजपुरा विद्युत जोन पहुंचकर विद्युत वितरण व्यवस्था की स्थिति का निरीक्षण करते हुए आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य अभियंता श्री अमित श्रीवास्तव तथा अधीक्षण अभियंता श्री नितिन मांगलिक भी मौजूद थे।

ऊर्जा मंत्री ने महाराजपुरा विद्युत जोन पहुंचकर सबसे पहले उपस्थिति रजिस्टर का निरीक्षण किया तथा ट्रिपिंग रजिस्टर को देखा। उन्होंने जोन कार्यालय परिसर में पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था के निर्देश दिए। श्री तोमर ने कार्यालय में उपभोक्ताओं द्वारा की गई शिकायतों को देखा तथा मोबाइल द्वारा उपभोक्ताओं से समस्याओं के सम्बन्ध में जानकारी ली। ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने आदित्यपुरम क्षेत्र पहुंचकर यहां के विद्युत उपभोक्ताओं से उनके घरों पर बातचीत की। साथ ही आदित्यपुरम में विद्युत लाइनों के ढीले तारों को कसवाने, ट्रांसफॉर्मर के चारों ओर सुरक्षा प्रबंध के लिए जाली लगवाने के निर्देश दिए। उन्होंने यहां के उपभोक्ताओं से निर्बाध विद्युत आपूर्ति के सम्बन्ध में भी जानकारी ली

ऊर्जा मंत्री श्री तोमर दूसरे दिन ग्वालियर महानगर में विद्युत व्यवस्था का जायजा लेने आदित्यपुरम, आस्था नगर, हुरावली जोन में औचक निरीक्षण करने पहुंचे। ऊर्जा मंत्री ने लोगों के द्वार-द्वार जाकर विद्युत व्यवस्था के बारे में बातचीत की। उन्होंने विधुत शिकायतकर्ताओं से फोन पर चर्चा की। ऊर्जा मंत्री ने ट्रांसफार्मर और तारों के दुरुस्तीकरण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।

 

  • admin

    Related Posts

    डॉ. अंबेडकर के पंच तीर्थ के विकास का ऐतिहासिक निर्णय, बोले मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    डॉ अंबेडकर के सम्मान में पंच तीर्थ का विकास का निर्णय एक ऐतिहासिक कदम तत्कालीन सरकार द्वारा डॉ अंबेडकर को नहीं दिया गया उचित सम्मान: मुख्यमंत्री डॉ यादव तुलसी नगर…

    मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने क्रिकेटर और कोच अमय खुरासिया की पुस्तक 74 वर्ष बाद पुस्तक का विमोचन किया

    भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने  समत्व भवन, मुख्यमंत्री निवास में क्रिकेटर और केरल के कोच अमय खुरासिया द्वारा लिखित हिन्दी पुस्तक " 74 वर्ष बाद" का विमोचन किया। इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    राजस्थान की जीत की लय बरकरार या SRH की वापसी? आज का हाई-वोल्टेज मैच

    • By admin
    • April 13, 2026
    • 1 views
    राजस्थान की जीत की लय बरकरार या SRH की वापसी? आज का हाई-वोल्टेज मैच

    वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में हाईस्कोरिंग मुकाबला, लेकिन चर्चा में रहा पंड्या भाइयों का बदला रवैया

    • By admin
    • April 13, 2026
    • 1 views
    वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में हाईस्कोरिंग मुकाबला, लेकिन चर्चा में रहा पंड्या भाइयों का बदला रवैया

    आरसीबी की 18 रन की जीत, रजत की तूफानी फिफ्टी ने बदली खेल की धारा

    • By admin
    • April 13, 2026
    • 1 views
    आरसीबी की 18 रन की जीत, रजत की तूफानी फिफ्टी ने बदली खेल की धारा

    RCB का तूफान! MI के सामने 241 रन का टारगेट, क्या रोहित-हार्दिक दिखाएंगे दम?

    • By admin
    • April 12, 2026
    • 3 views
    RCB का तूफान! MI के सामने 241 रन का टारगेट, क्या रोहित-हार्दिक दिखाएंगे दम?

    घर में घुसकर लखनऊ पर भारी पड़ा गुजरात टाइटन्स, 7 विकेट से दर्ज की दमदार जीत

    • By admin
    • April 12, 2026
    • 3 views
    घर में घुसकर लखनऊ पर भारी पड़ा गुजरात टाइटन्स, 7 विकेट से दर्ज की दमदार जीत

    लखनऊ का 165 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर, प्रसिद्ध कृष्णा की घातक गेंदबाज़ी से गुजरात पर दबाव

    • By admin
    • April 12, 2026
    • 3 views
    लखनऊ का 165 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर, प्रसिद्ध कृष्णा की घातक गेंदबाज़ी से गुजरात पर दबाव