पुलिस और गोकशों के बीच मुठभेड़, दो गिरफ्तार, स्वाट टीम और ट्रॉनिका सिटी पुलिस को बड़ी सफलता मिली

गाजियाबाद
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में स्वाट टीम और ट्रॉनिका सिटी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गोवंश के अवशेष फेंकने वाले गोकशों से हुई मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार हुए हैं। उनके पास से अवैध शस्त्र भी बरामद हुआ है।

पुलिस ने बताया कि बदमाश गोवंशों को चोरी कर दिल्ली ले जाते थे और वहां पर उनकी हत्या कर गोमांस का कारोबार करते थे। बचे हुए अवशेष को वे गाजियाबाद के अलग-अलग इलाकों में बड़े नालों के पास फेंक दिया करते थे।

स्वाट टीम ग्रामीण और थाना ट्रॉनिका सिटी पुलिस ने इस गिरफ्तारी के साथ करीब 15 दिन पहले थाना क्षेत्र में मिले गोवंश के अवशेषों को फेंकने वाले गोकशों का खुलासा किया है। पुलिस ने दो बाइक सवार गोकश अपराधियों से मुठभेड़ के दौरान एक को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया।

स्वाट टीम और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में घायल बदमाश की पहचान चांद उर्फ अरशद के रूप में हुई। घटना के बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। मुठभेड़ के दौरान दूसरा बदमाश आहद भागने की कोशिश कर रहा था, जिसे पुलिस ने कांबिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी आहद पर गोवंश चोरी और गोकशी के आरोप हैं। वह एनसीआर क्षेत्र से होंडा सिटी कार में गाय चोरी करता था और फिर दिल्ली में उनका मांस काटकर उनके अवशेष थाना ट्रॉनिका सिटी क्षेत्र में सड़क किनारे नाले के पास दो प्लास्टिक के कट्टों में भरकर फेंक देता था। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने अपराधियों के पास से अवैध शस्त्र, छुरा, रस्सी और अन्य आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया है।

पुलिस ने गोकशी, चोरी, हत्या का प्रयास, शस्त्र अधिनियम समेत अन्य गंभीर आरोपों के तहत मामला दर्ज किया है। इसके अलावा, अन्य अपराधियों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है।

 

  • admin

    Related Posts

    योगी सरकार का असर: सीएम डैशबोर्ड में हमीरपुर टॉप, बुनियादी सुविधाओं के विस्तार से यूपी बना ‘उत्तम प्रदेश’

    लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश पिछले नौ वर्षों से समग्र विकास की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। इस दौरान प्रदेश में न केवल…

    योगी सरकार की अभ्युदय योजना बनी सहारा: RO/ARO में 10 कैंडिडेट सफल, 9 पुरुष और 1 महिला शामिल

    लखनऊ उत्तर प्रदेश में युवाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में योगी आदित्यनाथ सरकार के प्रयास लगातार रंग ला रहे हैं। समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित मुख्यमंत्री…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    मुंबई की लड़खड़ाती शुरुआत, RCB के खिलाफ जीत से पटरी पर लौटने का मौका

    • By admin
    • April 12, 2026
    • 1 views
    मुंबई की लड़खड़ाती शुरुआत, RCB के खिलाफ जीत से पटरी पर लौटने का मौका

    पहली जीत के बीच CSK को नुकसान, रुतुराज गायकवाड़ पर लगा जुर्माना

    • By admin
    • April 12, 2026
    • 1 views
    पहली जीत के बीच CSK को नुकसान, रुतुराज गायकवाड़ पर लगा जुर्माना

    CSK vs DC: संजू का तूफानी शतक, 5 साल का इंतजार खत्म; चेन्नई ने दिल्ली को दिया 213 रनों का लक्ष्य

    • By admin
    • April 11, 2026
    • 2 views
    CSK vs DC: संजू का तूफानी शतक, 5 साल का इंतजार खत्म; चेन्नई ने दिल्ली को दिया 213 रनों का लक्ष्य

    IPL चेयरमैन का वैभव सूर्यवंशी को लेकर बयान, बोले- ‘अब टीम इंडिया में उसे मौका दो’

    • By admin
    • April 11, 2026
    • 3 views
    IPL चेयरमैन का वैभव सूर्यवंशी को लेकर बयान, बोले- ‘अब टीम इंडिया में उसे मौका दो’

    PBKS vs SRH मैच हाइलाइट्स: अय्यर-प्रियांश-प्रभसिमरन की शानदार बल्लेबाजी, पंजाब की तीसरी जीत लगातार

    • By admin
    • April 11, 2026
    • 3 views
    PBKS vs SRH मैच हाइलाइट्स: अय्यर-प्रियांश-प्रभसिमरन की शानदार बल्लेबाजी, पंजाब की तीसरी जीत लगातार

    वानखेड़े में हाई-वोल्टेज मैच, कोहली–रोहित पर रहेंगी सभी की नजरें

    • By admin
    • April 11, 2026
    • 3 views
    वानखेड़े में हाई-वोल्टेज मैच, कोहली–रोहित पर रहेंगी सभी की नजरें