दीपावली से पहले अक्टूबर महीने की सैलरी दिए जाने की कर्मचारियों की मांग हुई मंजूर…

इंदौर

मध्यप्रदेश में विभिन्न कर्मचारी संगठन दीपावली से पहले अक्टूबर महीने की सैलरी देने की मांग कर रहे हैं और इसी बीच इंदौर में बिजली कंपनी ने कर्मचारियों की इस मांग को मानते हुए दिवाली से पहले कर्मचारी-अधिकारियों को सैलरी देने का फैसला लिया है। बिजली कंपनी के इस फैसले से बिजली कंपनी के कर्मचारियों और अधिकारियों में खुशी की लहर है और अब वे अपनी दिवाली खुलकर मना पाएंगे।

मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने सभी कर्मचारियों, अधिकारियों को दीपावली के त्योहार से पूर्व माह अक्टूबर का वेतन भुगतान करेगी। कंपनी के मुख्य महाप्रबंधक प्रकाश सिंह चौहान ने बताया कि प्रबंध निदेशक रजनी सिंह के निर्देशानुसार केंद्रीय कार्मिक दावा प्रकोष्ठ, मुख्य अभियंता इंदौर क्षेत्र, मुख्य अभियंता उज्जैन क्षेत्र द्वारा अक्टूबर के वेतन दीपावली त्योहार के मद्देजर जारी माह के दौरान ही देने का निर्देश दिया गया है।

बिजली कंपनी के इस फैसले से कंपनी के करीब 7 हजार नियमित कर्मचारी व 17 हजार से ज्यादा आउटसोर्स कर्मचारियों में खुशी की लहर है। दीपावली से पहले मिलने वाली अक्टूबर महीने की सैलरी से अब वो दीपावली का त्यौहार खुशी-खुशी मना पाएंगे और इस फैसले के लिए कर्मचारियों ने कंपनी का धन्यवाद भी दिया है।

दीपावली से पहले करें कर्मचारियों का वेतन भुगतान

नवदुनिया प्रतिनिधि,भोपाल। नगर निगम भोपाल सेवा निवृत्त अधिकारी, कर्मचारी कल्याण समिति ने नगर निगम आयुक्त हरेंद्र नारायन से दीपावली से पहले वेतन और पेंशन भुगतान करने की मांग की है।

समिति के सचिव राम सिंह राठौर ने बताया कि दीपावली का त्योहार सभी धर्म के लोग हर्षाेल्लास के साथ मनाते हैं। इसमें खर्च भी अधिक होता है। ऐसे में सभी पेंशनरों, कर्मचारियों को उनकी देय आगामी पेंशन, वेतन का भुगतान 28 अक्टूबर तक कर दी जाए।

admin

Related Posts

दोनों राज्यों के बीच परस्पर सहयोग की सुदृढ़ परम्परा है : पटेल

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार की शाम स्टेट हैंगर भोपाल पर गुजरात के मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल और गुजरात के गृहमंत्री श्री हर्ष संघवी के आगमन पर उनका…

विक्रम व्यापार मेले में बिके 2000 करोड़ से अधिक के व्हीकल्स, टैक्स में बंपर छूट से नया कीर्तिमान रचा…

 उज्जैन  धार्मिक, पर्यटन नगरी उज्जैन में लगातार दूसरे वर्ष लगे विक्रम व्यापार मेले ने नया कीर्तिमान रच डाला है। मेले में 32 दिनों में 27572 वाहन बेच दिए गए हैं,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम अक्टूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी, जहां वह तीन वनडे और पांच टी-20 मैचों की श्रृंखला खेलेगी.

  • By admin
  • March 31, 2025
  • 1 views
भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम अक्टूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी, जहां वह तीन वनडे और पांच टी-20 मैचों की श्रृंखला खेलेगी.

CSK पर बोझ बन रहे हैं धोनी? कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने दिया बड़ा अपडेट

  • By admin
  • March 31, 2025
  • 1 views
CSK पर बोझ बन रहे हैं धोनी? कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने दिया बड़ा अपडेट

एटीपी खिताब जीतने वाले सबसे युवा टेनिस खिलाड़ी बने जैकब, फाइनल में जोकोविच को किया पराजित

  • By admin
  • March 31, 2025
  • 1 views
एटीपी खिताब जीतने वाले सबसे युवा टेनिस खिलाड़ी बने जैकब, फाइनल में  जोकोविच को किया पराजित

वानखेड़े में आज सजेगी IPL की महफिल,मुंबई वर्सेस कोलकाता, सूर्यकुमार इतिहास रचने के करीब, 5 महारिकॉर्ड बनाकर मचाएंगे तहलका

  • By admin
  • March 31, 2025
  • 1 views
वानखेड़े में आज सजेगी IPL की महफिल,मुंबई वर्सेस कोलकाता, सूर्यकुमार इतिहास रचने के करीब, 5 महारिकॉर्ड बनाकर मचाएंगे तहलका