चुनाव आयोग की भूमिका संदिग्ध: महाराष्ट्र चुनाव पर राहुल गांधी के गंभीर आरोप

नई दिल्ली 
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने वोटर लिस्ट वैरिफिकेशन में गड़बड़ियों को लेकर चुनाव आयोग पर फिर से गंभीर आरोप लगाए हैं। राहुल गांधी ने कहा कि संविधान की नींव वोट है, इसलिए यह जांचना जरूरी है कि सही लोगों को ही वोट डालने का अधिकार दिया जा रहा है या नहीं। उन्होंने मतदाता सूची में फर्जी वोटर्स के शामिल होने की भी चिंता जताई है।

राहुल गांधी ने प्रेजेंटेशन के दौरान महाराष्ट्र चुनाव को लेकर आरोप लगाया कि वहां चुनाव चोरी हुआ है। उन्होंने कहा, "हम महाराष्ट्र में चुनाव हार गए, लेकिन वहां 40 लाख वोटर रहस्यमयी हैं। केवल पांच महीने के अंदर कई नए वोटर जोड़े गए हैं।" उन्होंने चुनाव आयोग से जवाब मांगा कि क्या वोटर लिस्ट सही है या उसमें गड़बड़ी है। कांग्रेस नेता ने यह भी सवाल उठाया कि चुनाव आयोग इलेक्ट्रॉनिक डेटा क्यों नहीं प्रदान कर रहा है। राहुल गांधी ने कहा कि बार-बार डेटा की मांग करने के बावजूद चुनाव आयोग ने कोई जानकारी नहीं दी और जवाब देने से इनकार कर दिया।

राहुल गांधी ने फर्जी वोटिंग को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने बताया कि वोटर लिस्ट में कई लोगों के पिता के नाम के आगे कोई जानकारी नहीं है, कई मकानों के पते शून्य लिखे गए हैं और डुप्लीकेट वोटरों की संख्या बहुत अधिक है। खासतौर पर उन्होंने बताया कि लगभग 11 हजार संदिग्ध वोटर्स ऐसे हैं जिन्होंने तीन बार वोट डाला है। एक ही पते पर 46 वोटर्स दर्ज हैं, जो सवाल उठाता है कि ये लोग कहां से आ रहे हैं। राहुल गांधी ने कहा कि यह सब चुनाव आयोग और भाजपा की मिलीभगत का नतीजा है और देश में लोकतंत्र के लिए यह बड़ी चुनौती है। उन्होंने चुनाव आयोग से इस मामले में पारदर्शिता बरतने और फर्जी वोटिंग पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

 

  • admin

    Related Posts

    प्रभार जिलों से दूरी, राजधानी में सियासत तेज: भोपाल में ही होने लगी भाजपा कोर ग्रुप की बैठक

    भोपाल जिलों में आम लोगों व कार्यकर्ताओं के लिए मंत्रियों की उपलब्धता सहज रहे और प्रशासनिक कार्य भी ठीक से संचालित हों, इसके लिए सरकार द्वारा बनाई प्रभारी मंत्रियों की…

    केरल विधानसभा चुनाव: BJP की तीसरी लिस्ट आउट, जानें किन 11 उम्मीदवारों को मिला टिकट

    केरल केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की नई लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में BJP ने केरल की 11  नामों की घोषणा की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    IPL से पहले आस्था का सहारा: Lucknow Super Giants संग ऋषभ पंत ने राम मंदिर में की पूजा-अर्चना

    • By admin
    • March 21, 2026
    • 1 views
    IPL से पहले आस्था का सहारा: Lucknow Super Giants संग ऋषभ पंत ने राम मंदिर में की पूजा-अर्चना

    T20I डेब्यू पर 15 साल की क्रिकेटर ने शतक जड़कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया

    • By admin
    • March 21, 2026
    • 1 views
    T20I डेब्यू पर 15 साल की क्रिकेटर ने शतक जड़कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया

    8000 रन से कोई बेहतर नहीं बन जाता, डिविलियर्स ने IPL पर दिया बयान

    • By admin
    • March 21, 2026
    • 3 views
    8000 रन से कोई बेहतर नहीं बन जाता, डिविलियर्स ने IPL पर दिया बयान

    IPL से हर्षित राणा की छुट्टी, रिप्लेसमेंट के लिए KKR ने चुने 5 विकल्प

    • By admin
    • March 21, 2026
    • 2 views
    IPL से हर्षित राणा की छुट्टी, रिप्लेसमेंट के लिए KKR ने चुने 5 विकल्प

    ड्यूक्स गेंदों की सप्लाई संकट में, मिडिल ईस्ट टेंशन से इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट पर असर, ECB ने दी सफाई

    • By admin
    • March 21, 2026
    • 2 views
    ड्यूक्स गेंदों की सप्लाई संकट में, मिडिल ईस्ट टेंशन से इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट पर असर, ECB ने दी सफाई

    CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 2 views
    CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय