85 से अधिक उम्र के बुजुर्ग एवं दिव्यांग 5 एवं 6 नवंबर को कर सकेंगे मतदान

रायपुर

 रायपुर दक्षिण विधानसभा उप निर्वाचन 2024 के तहत आज कलेक्टोरेट स्थित रेडक्रास सभाकक्ष में सामान्य प्रेक्षक श्रीमती जी. रेखा रानी, व्यय प्रेक्षक कनुप्रिया दमोर एवं पुलिस प्रेक्षक श्री करण शर्मा एवं कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. गौरव सिंह ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक ली। इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. गौरव सिंह ने कहा कि उप निर्वाचन के दौरान पूरी पारदर्शिता बरती जाएं। कोई भी मतदाता अपने मतदान के पूर्व पहचान पत्र अनिवार्य रूप से रखें। बीएलओ के माध्यम से मतदाताओं को मतदाता पर्ची का वितरण किया जा रहा है।

मतदाता बीएलओ से संपर्क कर मतदाता पर्ची ले सकते है। सभी राजनैतिक दलों, रायपुर दक्षिण विधानसभा उप निर्वाचन क्षेत्र के लिए निर्वाचन लड?े वाले सभी प्रत्याशियों को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देष अनुसार मतदान दिवस एवं मतदान के एक दिन पूर्व मीडिया में प्रकाशित होने वाले राजनीतिक दलों एवं प्रत्याशियों के विज्ञापनों का प्रमाणन मीडिया प्रमाणन एवं निगरानी समिति से अनिवार्य रूप से कराना होगा। राजनैतिक दलों को मतदान के एक दिन पहले और मतदान दिवस के दिन प्रकाशित होने वाले राजनैतिक विज्ञापनों का प्रमाणन जरूरी है। रिटर्निंग आफिसर श्री पुष्पेंद्र शर्मा ने बताया कि सभी राजनैतिक दल के प्रत्याशियों को अपने अपराधिक पृष्टभूमि की जानकारी देना अनिवार्य है। प्रचार समाप्ति तक तीन बार अपराधिक पृष्टभूमि की जानकारी दें। प्रत्याशियों के लिए व्यय की सीमा निर्धारित है।

रायपुर दक्षिण विधानसभा उप निर्वाचन के लिए 85 से अधिक उम्र के बुजुर्गों एवं दिव्यांग 5 एवं 6 नवंबर को मतदान कर सकेंगे। इस बैठक में एसएसपी श्री संतोष सिंह, नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा, सहायक कलेक्टर सुश्री अनुपमा आनंद, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री उमाशंकर बंदे, रिटर्निंग आॅफिसर श्री पुष्पेंद्र शर्मा एवं राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

  • admin

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का हस्तक्षेप: ट्रायल कोर्ट का निर्णय पलटा, POCSO मामले में आरोपी को राहत

    बिलासपुर. पॉक्सो एक्ट और अपहरण के मामले में दोषी ठहराए गए युवक को हाईकोर्ट ने बरी कर दिया है। मामले में चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस रविंद्र कुमार अग्रवाल…

    रायपुर इंफ्रास्ट्रक्चर अपग्रेड: 11 किमी रिंग रोड-5 से घटेगा ट्रैफिक दबाव, दो फेज में होगा निर्माण

    रायपुर. रायपुर में ट्रैफिक दबाव कम करने के लिए करीब 11 किमी लंबा रिंग रोड- 5 बनाया जाएगा. इसके लिए शासन ने 694 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है. यह…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    लखनऊ का 165 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर, प्रसिद्ध कृष्णा की घातक गेंदबाज़ी से गुजरात पर दबाव

    • By admin
    • April 12, 2026
    • 1 views
    लखनऊ का 165 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर, प्रसिद्ध कृष्णा की घातक गेंदबाज़ी से गुजरात पर दबाव

    मुल्लांपुर में रन बरसे: पंजाब किंग्स ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, 220 रन का सफल पीछा

    • By admin
    • April 12, 2026
    • 3 views
    मुल्लांपुर में रन बरसे: पंजाब किंग्स ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, 220 रन का सफल पीछा

    लगातार जीत की तलाश में LSG, वापसी की राह पर GTआज होगा रोमांचक मुकाबला

    • By admin
    • April 12, 2026
    • 3 views
    लगातार जीत की तलाश में LSG, वापसी की राह पर GTआज होगा रोमांचक मुकाबला

    मुंबई की लड़खड़ाती शुरुआत, RCB के खिलाफ जीत से पटरी पर लौटने का मौका

    • By admin
    • April 12, 2026
    • 1 views
    मुंबई की लड़खड़ाती शुरुआत, RCB के खिलाफ जीत से पटरी पर लौटने का मौका

    पहली जीत के बीच CSK को नुकसान, रुतुराज गायकवाड़ पर लगा जुर्माना

    • By admin
    • April 12, 2026
    • 3 views
    पहली जीत के बीच CSK को नुकसान, रुतुराज गायकवाड़ पर लगा जुर्माना

    CSK vs DC: संजू का तूफानी शतक, 5 साल का इंतजार खत्म; चेन्नई ने दिल्ली को दिया 213 रनों का लक्ष्य

    • By admin
    • April 11, 2026
    • 2 views
    CSK vs DC: संजू का तूफानी शतक, 5 साल का इंतजार खत्म; चेन्नई ने दिल्ली को दिया 213 रनों का लक्ष्य