एकता कपूर का सख्त फैसला: ‘नागिन 7’ सेट पर मोबाइल बैन, यूजर्स बोले – नो AI पॉलिसी कब?

मुंबई

एकता कपूर का टीवी सीरियल 'नागिन 7' लगातार चर्चा में बना हुआ है। इसने आते ही टीआरपी लिस्ट में अपनी जगह बना ली और सीधे दो नंबर पर कब्जा जमाया। दूसरी तरफ हर एपिसोड के साथ AI विजुअल्स के कारण इसकी खूब किरकिरी भी हो रही है। अब नया शिगूफा छिड़ गया है 'सेट पर नो मोबाइल फोन का'। जी हां। रिपोर्ट्स में बताया जाता है कि एकता के सेट पर फोटो और वीडियो लीक होने से रोकने के लिए नए उपाय लागू कर रही हैं। इसमें सख्त 'फोन इस्तेमाल ना करने की नीति' भी शामिल है।

एकता कपूर ने 'नागिन 7' के सेट पर 'नो मोबाइल फोन पॉलिसी' का ऐलान किया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर इसको लेकर बहस छिड़ गई है। एक यूजर ने कहा, 'ये बहुत ज्यादा है।' दूसरे ने बोला, 'नो AI नीति कब आएगी?' एक ने मजाक में कहा, 'बस कुछ दिनों के लिए। फिर सबकुछ की इजाजत होगी। ऐसा हथकंडा एकता अपने शो में बहुत बार अपना चुकी हैं। जैसे YHM, कुंडली और KZK 2 में।'

नागिन 7 में AI के इस्तेमाल से हुई किरकिरी
इस शो में हर एपिसोड के साथ AI का इस्तेमाल बढ़ता जा रहा है। बीते दिनों एपिसोड में ड्रैगन और नागिन की लड़ाई हुई। इस सीन को AI की मदद से बनाया गया। कुछ दर्शकों को ये विजुअली ट्रीट लगा, लेकिन कइयों ने इसकी आलोचना की। उनका कहना है कि AI का इतना ज्यादा इस्तेमाल सही नहीं है। ये बहुत बचकाना लगता है। कुछ ने इसे 'गेम ऑफ थ्रोन' की सस्ती कॉपी भी कहा।

'नागिन 7' की कास्ट
इस शो में प्रियंका चाहर चौधरी लीड रोल में हैं। उनके अलावा नामिक पॉल, ईशा सिंह, करण कुंद्रा, एलिस कौशिक सहित कई सितारे हैं। पिछले सीजन की नागिनों को भी AI की मदद से कैमियो के रूप में दिखाया गया है। इनमें तेजस्वी प्रकाश से निया शर्मा तक शामिल हैं।

टीआरपी में दूसरे नंबर पर
'नागिन 7' अपने कुछ एपिसोड के बाद ही टीआरपी लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गया। पहले नंबर पर 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2'। दोनों ही एकता कपूर के शोज हैं। दोनों ने रुपाली गांगुली के 'अनुपमा' शो को कड़ी टक्कर दी है।

admin

Related Posts

ईद के बाद शूरा खान ने दिखाई बेटी की क्यूट झलक, पायल पहने अरबाज की नन्ही लाडली ने जीता दिल

मुंबई, अरबाज खान की पत्नी शूरा खान ने ईद के बाद बेटी सिपारा की क्यूट झलक शेयर की है। पायल पहने नन्ही बच्ची का ट्रेडिशनल लुक सोशल मीडिया पर वायरल…

नमित मल्होत्रा की ‘रामायण’ में बड़ा खुलासा, 02 अप्रैल को दिखेगा ‘राम’

मुंबई,  फिल्मकार नमित मल्होत्रा की आने वाली फिल्म रामायण की अगली झलक ‘राम’ 02 अप्रैल को रिवील होगी। रामायण 2026 की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्मों में से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL सीजन 19 का आगाज़: कोहनी और क्लासेन की टक्कर से पहले बेंगलुरु में बारिश का अलर्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 1 views
IPL सीजन 19 का आगाज़: कोहनी और क्लासेन की टक्कर से पहले बेंगलुरु में बारिश का अलर्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट

कोच्चि स्टेडियम का ‘गेट लॉक’: क्या प्रशासनिक लापरवाही भारतीय फुटबॉल की साख पर पड़ रही है भारी?

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 0 views
कोच्चि स्टेडियम का ‘गेट लॉक’: क्या प्रशासनिक लापरवाही भारतीय फुटबॉल की साख पर पड़ रही है भारी?

‘सुरक्षा से बढ़कर कोई टूर्नामेंट नहीं’: दिग्गज चेस खिलाड़ी कोनेरू हम्पी ने कैंडिडेट्स से नाम वापस लिया

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 0 views
‘सुरक्षा से बढ़कर कोई टूर्नामेंट नहीं’: दिग्गज चेस खिलाड़ी कोनेरू हम्पी ने कैंडिडेट्स से नाम वापस लिया

RR और CSK में नए चेहरों की एंट्री: आईपीएल रिप्लेसमेंट के वो नियम जो बदल देते हैं खिलाड़ियों की किस्मत

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 0 views
RR और CSK में नए चेहरों की एंट्री: आईपीएल रिप्लेसमेंट के वो नियम जो बदल देते हैं खिलाड़ियों की किस्मत

IPL 2026: क्यों रद्द हुई ओपनिंग सेरेमनी? चिन्नास्वामी हादसे के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देगा BCCI

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 1 views
IPL 2026: क्यों रद्द हुई ओपनिंग सेरेमनी? चिन्नास्वामी हादसे के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देगा BCCI

Carolina Marin ने रिटायरमेंट का लिया फैसला, ओलंपिक में भारतीय फैन्स को किया था निराश

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 0 views
Carolina Marin ने रिटायरमेंट का लिया फैसला, ओलंपिक में भारतीय फैन्स को किया था निराश