ऐशबाग रेलवे ओवर ब्रिज पर सेफ्टी मेजर की तैयारियों को लेकर शुरू हुई कवायद

भोपाल
 90 डिग्री मोड़ के कारण देश में मजाक बने चुके ऐशबाग रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) पर यातायात शुरू करने को लेकर कवायद शुरू हो चुकी है। जानकारी के अनुसार, यातायात सुरक्षा के लिए आरओबी पर सर्वे का काम शुरू होने वाला है। लिहाजा इसके बाद ही आमजन के लिए पुल का रास्ता खोला जाएगा।

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के पूर्व मुख्य अभियंता एके चिंडके द्वारा सुरक्षा उपायों को लेकर दिए गए सुझाव पर लोक निर्माण विभाग ने काम शुरू करने का मन बना लिया है। हालांकि रेलवे से 90 डिग्री के मोड़ को गोलाई देने के लिए अतिरिक्ति जमीन को लेकर चल रही बातचीत पर लोनिवि और रेलवे के अधिकारियों ने चुप्पी साध रखी है।

बता दें, बुधवार को रेलवे के अधिकारियों ने 90 डिग्री मोड़ को गोलाई देने के लिए रेलवे की तरफ की जमीन पर नापजोख किया था। इस बीच लोनिवि ने यातायात सुरक्षा को लेकर सर्वे कर सेफ्टी मेजर की तैयारियों को लेकर काम शुरू कर दिया है।

भोपाल के ऐशबाग क्षेत्र में बने 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज के डिजाइन को लेकर विभागीय जांच शुरू हो गई है। ऐशबाग पुल के निर्माण में जो भी जिम्मेदार होगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। जांच दल में दो मुख्य अभियंता और एक ईई समेत चार सदस्य हैं। मंत्री के निर्देश पर पीडब्ल्यूडी विभाग के चार अधिकारियों की जांच कमेटी इस ब्रिज के डिजाइन की रिपोर्ट पेश करेगी।

लोक निर्माण मंत्री ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा उनकी फोटो दूध से नहलाने पर तंज कसते हुए कहा कि जब तक कांग्रेस में ऐसी परंपराएं जारी रहेंगी तब तक कांग्रेस का हाल नहीं सुधर पाएगा।

आरओबी में क्या होंगे सुरक्षा उपाय
पुल बोगदा से पुल पर चढ़ते ही पहला स्पीड ब्रेकर बनेगा।
90 डिग्री मोड़ पर पहुंचने से पहले दूसरा स्पीड ब्रेकर बनेगा।
मोड़ पर मुड़ने के बाद तीसरा स्पीड ब्रेकर मिलेगा।
ऐशबाग से पुल बोगदा मोड़ पर आने पहले चौथा स्पीड ब्रेकर रहेगा।
पुल से ऐशबाग की भुजा की तरफ उतरते वक्त पांचवां स्पीड ब्रेकर बनेगा।
90 डिग्री मोड़ पर पुल बोगदा से जाते वक्त सामने एक बड़ा आईना लगाया जाएगा।
इसी तरह ऐशबाग की तरफ से आने वाले वाहनों के लिए मोड़ पर एक बड़ा आईना होगा।
मोड़ पर यातायात संकेत लगाए जाएंगे, जिसमें अधिकतम सीमा 30 से 35 प्रति घंटा रहेगी।
मोड़ पर ही दोनों तरफ से आने वाले वाहनों के लिए रेडियम पट्टियां लगाई जाएंगी, ताकि लोग पहले ही सतर्क हो जाएं।
रेलवे क्रासिंग के ऊपर बने स्लैब पर 20 स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी।
पुल के त्रिकोण पर निचले हिस्से पर जमीन की तलाश चल रही है, जहां गर्डर डालकर पुल का मोड़ चौड़ा करने की तैयारी है।

 

admin

Related Posts

एमपी टूरिज्म पवेलियन विक्रमोत्सव 2026 में बनेगा आकर्षण का केंद्र, पर्यटन स्थलों की जानकारी होगी उपलब्ध

उज्जैन विक्रमोत्सव 2026 के तहत मध्य प्रदेश के उज्जैन में सम्राट विक्रमादित्य के सुशासन और न्यायप्रियता को जन-जन तक पहुंचाने के लिए आगामी 3 से 5 अप्रैल के बीच वाराणसी…

शराब दुकानों की 12वीं नीलामी कल, आबकारी विभाग जुटाएगा पांच हजार करोड़, टेंडर आज दो बजे होंगे खुल

भोपाल  मध्यप्रदेश में नई आबकारी नीति के तहत 1 अप्रैल से शराब के नए ठेके भले ही शुरू हो गए हों, लेकिन अब भी 650 समूह और दुकानें नीलामी से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

फिटनेस टेस्ट पर छिड़ा विवाद, तुषारा ने श्रीलंका बोर्ड को कोर्ट में घसीटा

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 1 views
फिटनेस टेस्ट पर छिड़ा विवाद, तुषारा ने श्रीलंका बोर्ड को कोर्ट में घसीटा

IPL 2026 में कमबैक को तैयार चेन्नई सुपर किंग्स, डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी और प्रशांत वीर को मिल सकता है डेब्यू का मौका

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 1 views
IPL 2026 में कमबैक को तैयार चेन्नई सुपर किंग्स, डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी और प्रशांत वीर को मिल सकता है डेब्यू का मौका

चेपॉक के मैदान पर पंजाब और चेन्नई के बीच होगी कांटे की टक्कर, अर्शदीप की खराब फॉर्म ने बढ़ाई कप्तान अय्यर की टेंशन

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 1 views
चेपॉक के मैदान पर पंजाब और चेन्नई के बीच होगी कांटे की टक्कर, अर्शदीप की खराब फॉर्म ने बढ़ाई कप्तान अय्यर की टेंशन

कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 2 views
कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा

शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 2 views
शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 0 views
घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम