सक्रिय मौसम प्रणालियों के असर भोपाल-इंदौर समेत 45 जिलों में गरज-चमक और आंधी-बारिश का अलर्ट जारी

भोपाल

मध्य प्रदेश में भले ही इस बार मानसून की दस्तक 15-20 जून के आसपास होगी, लेकिन इसके पहले अलग अलग स्थानों पर सक्रिय मौसम प्रणालियों के असर से 15 मई तक मध्य प्रदेश में वर्षा का दौर जारी रहने का अनुमान है। आज सोमवार को 45 जिलों में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।

चक्रवात, पश्चिमी विक्षोभ और द्रोणिका के असर से भोपाल, इंदौर, ग्वालियर समेत कई जिलों में बारिश का अलर्च तो जबलपुर, उज्जैन संभाग में आंधी चलने की संभावना है। आंधी की रफ्तार 50 किलोमीटर प्रतिघंटा तक रह सकती है। 15-16 मई के बाद मौसम के धीरे-धीरे साफ होने के आसार हैं। प्रदेश का तापमान ऐसे ही बना रहेगा लेकिन आने वाले दिनों में दिन व रात के पारे में उछाल आ सकता है।

 मौसम विभाग के अनुसार, मौजूदा समय में एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान के आसपास द्रोणिका के रूप में सक्रिय है। मध्य महाराष्ट्र पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है और सौराष्ट्र से मध्य अरब सागर तक एक द्रोणिका बनी हुई है। इन प्रणालियों के प्रभाव से अरब सागर से नमी आ रही है, जिससे प्रदेश के विभिन्न जिलों में बारिश का सिलसिलास जारी है।

14 के बाद साफ होगा मौसम
मौसम विभाग ने सोमवार को भी भोपाल, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम, रीवा समेत सभी जिलों में गरज-चमक और आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। 14 मई के बाद मौसम के धीरे-धीरे साफ होने के आसार है, जिसके बाद तापमान में बढ़ोतरी भी हो सकती है।

रविवार को यहां हुई तेज आंधी के साथ बारिश
रविवार को भोपाल, मंदसौर, शहडोल, खरगोन, अशो
कनगर में तेज आंधी चली और बारिश हुई। अशोकनगर में ओले भी गिरे। मौसम विभाग के अनुसार, ऐसा ही मौसम सोमवार को भी बना रहेगा। प्रदेश के 45 से ज्यादा जिलों में तेज आंधी का अलर्ट है। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर समेत कई जिलों में बारिश भी हो सकती है।

15 मई तक एमपी में जारी रहेगा बारिश आंधी का दौर

    12 मई सोमवार : भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, श्योपुर,मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, सीहोर, हरदा, राजगढ़, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, आगर-मालवा, बड़वानी, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, नीमच, मंदसौर, निवाड़ी, टीकमगढ़, सागर, दमोह, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर, उमरिया, कटनी, मैहर, सीधी में हल्की बारिश और आंधी ।

    13 मई मंगलवार : ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, शिवपुरी, दतिया, गुना, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन, सागर, दमोह, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, बैतूल, हरदा, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार, अलीराजपुर और झाबुआ में बारिश।

    14 मई बुधवार : ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, छतरपुर, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बैतूल, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी में गरज-चमक, हल्की बारिश और आंधी ।
    15 मई गुरूवार : ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, शिवपुरी, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, रीवा, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बैतूल, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन और बड़वानी में गरज-चमक और आंधी की स्थिति ।

  • admin

    Related Posts

    सीएम मोहन यादव ने कहा: राज्यों में प्रतिस्पर्धा नहीं, अब सहयोग का दौर, काशी विश्वनाथ से लिया आशीर्वाद

    भोपाल  मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे। यहां बाबा के दर्शन-पूजन किए। इसके बाद अधिकारियों के साथ चर्चा हुई। इस दौरान सीएम मोहन यादव ने…

    ‘एक जिला-एक उत्पाद’ मॉडल को राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करेंगे सीएम, वाराणसी सम्मेलन में होगी चर्चा

    भोपाल  मुख्यमंत्री  मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में ‘एक जिला-एक उत्पाद’ (ODOP) को एक मजबूत आर्थिक मॉडल के रूप में विकसित किया गया है। यह पहल स्थानीय उत्पादों को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    टेनिस का नया सुल्तान, सिनर ने फेडरर के रिकॉर्ड की बराबरी की, मियामी ओपन फाइनल में लेहेका को दी मात

    • By admin
    • March 31, 2026
    • 0 views
    टेनिस का नया सुल्तान, सिनर ने फेडरर के रिकॉर्ड की बराबरी की, मियामी ओपन फाइनल में लेहेका को दी मात

    आईपीएल 2026 का बड़ा मुकाबला, पिछले सीजन की उपविजेता पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच भिड़ंत आज

    • By admin
    • March 31, 2026
    • 1 views
    आईपीएल 2026 का बड़ा मुकाबला, पिछले सीजन की उपविजेता पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच भिड़ंत आज

    सानिया मिर्जा ने बेटे को तलाक के बारे में बताया, किया भावुक खुलासा

    • By admin
    • March 31, 2026
    • 1 views
    सानिया मिर्जा ने बेटे को तलाक के बारे में बताया, किया भावुक खुलासा

    राजस्थान रॉयल्स की जोरदार जीत: वैभव सूर्यवंशी की फिफ्टी से CSK को 8 विकेट से हराया

    • By admin
    • March 31, 2026
    • 1 views
    राजस्थान रॉयल्स की जोरदार जीत: वैभव सूर्यवंशी की फिफ्टी से CSK को 8 विकेट से हराया

    पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट

    • By admin
    • March 30, 2026
    • 1 views
    पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट

    IPL में मुंबई इंडियंस बनी नंबर-1, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का कारनामा

    • By admin
    • March 30, 2026
    • 1 views
    IPL में मुंबई इंडियंस बनी नंबर-1, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का कारनामा