राजस्थान में सर्दी का असर हुआ कम, गर्म होने लगा दिन

राजस्थान

राजस्थान में सर्दी का असर अब धीरे-धीरे कम होने लगा है। तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे ठिठुरन से राहत मिल रही है। राजधानी जयपुर समेत कई शहरों में दिन में तेज धूप खिल रही है, जिससे गर्मी का अहसास होने लगा है।

बाड़मेर सबसे गर्म, दौसा सबसे ठंडा
पिछले 24 घंटे में राजस्थान का सबसे गर्म स्थान बाड़मेर रहा, जहां तापमान 32.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, दौसा में सबसे कम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस रहा। जयपुर में अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 10.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहा और हवा में नमी का स्तर 20 से 50 फीसदी के बीच दर्ज किया गया।

मुख्य शहरों का न्यूनतम तापमान
    जयपुर: 10.6 डिग्री सेल्सियस
    सीकर: 9.5 डिग्री सेल्सियस
    कोटा: 9.2 डिग्री सेल्सियस
    चित्तौड़गढ़: 2.2 डिग्री सेल्सियस
    बाड़मेर: 12.8 डिग्री सेल्सियस
    जैसलमेर: 12.0 डिग्री सेल्सियस
    जोधपुर: 11.3 डिग्री सेल्सियस
    बीकानेर: 13.4 डिग्री सेल्सियस
    चूरू: 10.4 डिग्री सेल्सियस
    श्रीगंगानगर: 9.7 डिग्री सेल्सियस
    माउंट आबू: 4 डिग्री सेल्सियस

बारिश या शीतलहर का कोई अलर्ट नहीं
मौसम केंद्र जयपुर ने सोमवार के लिए किसी भी जिले में बारिश या शीतलहर का अलर्ट जारी नहीं किया है। उत्तरी हवाओं की तीव्रता घटने से ठंड में कमी आएगी और तापमान बढ़ने की संभावना है।

पश्चिमी विक्षोभ नहीं, ठंड में और कमी के आसार
मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार, अगले एक हफ्ते तक कोई पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय नहीं होगा, जिससे तापमान में हल्की वृद्धि जारी रहेगी। माना जा रहा है कि फरवरी के तीसरे सप्ताह में सर्दी का आखिरी दौर देखने को मिलेगा।

  • admin

    Related Posts

    बारिश, ठंड या गर्मी? शेखावाटी के अगले 7 दिनों का मौसम पूर्वानुमान

    सीकर राजस्थान में उत्तरी हवाओं का दबाव कम होने के चलते अब शेखावाटी में सर्दी का असर कम होने लगा है। सुबह और रात के तापमान में भी धीरे-धीरे बढ़ोतरी…

    अचानक ढह गई तीन मंजिला इमारत, चीख-पुकार में बदली रात; 2 की मौत, 13 घायल, घंटों चला राहत कार्य

    कोटा राजस्थान के कोटा शहर में शनिवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। तलवंडी इलाके में स्थित एक तीन मंजिला इमारत अचानक ढह गई, जिसमें कम से कम दो…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    टीम इंडिया का दिल छू लेने वाला पल: गंभीर के घर खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ का मिलन

    • By admin
    • February 9, 2026
    • 0 views
    टीम इंडिया का दिल छू लेने वाला पल: गंभीर के घर खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ का मिलन

    T20 World Cup: हसारंगा और तीक्ष्णा की जादुई गेंदबाजी, श्रीलंका ने आयरलैंड को दी करारी हार

    • By admin
    • February 9, 2026
    • 0 views
    T20 World Cup: हसारंगा और तीक्ष्णा की जादुई गेंदबाजी, श्रीलंका ने आयरलैंड को दी करारी हार

    टी20 वर्ल्ड कप विवाद: पाकिस्तान भारत के खिलाफ मैच बहिष्कार पर कर सकता है पुनर्विचार

    • By admin
    • February 9, 2026
    • 2 views
    टी20 वर्ल्ड कप विवाद: पाकिस्तान भारत के खिलाफ मैच बहिष्कार पर कर सकता है पुनर्विचार

    चार जीतों की लय में मैनचेस्टर, कैरिक के निर्देशन में टोटेनहैम पर शानदार जीत

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 2 views
    चार जीतों की लय में मैनचेस्टर, कैरिक के निर्देशन में टोटेनहैम पर शानदार जीत

    टीम इंडिया के खिलाफ यादगार प्रदर्शन के बाद अमेरिकी गेंदबाज ने खोला दिल—क्यों कहा ‘हमें ऐसे मैच नहीं मिलते’

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 3 views
    टीम इंडिया के खिलाफ यादगार प्रदर्शन के बाद अमेरिकी गेंदबाज ने खोला दिल—क्यों कहा ‘हमें ऐसे मैच नहीं मिलते’

    भिवानी बुल्स को 32–30 से मात, रोहतक रॉयल्स पहली CHL ट्रॉफी के मालिक

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 2 views
    भिवानी बुल्स को 32–30 से मात, रोहतक रॉयल्स पहली CHL ट्रॉफी के मालिक