अनूपपुर पुलिस के सतत प्रयास का असर, अक्टूबर माह में सड़क दुर्घटनाओ में 7% की आई कमी, मृतकों की संख्या हुई 28% कम

अनूपपुर

पुलिस अधीक्षक अनूपपुर मोतिउर रहमान की पहली प्राथमिकता सड़क दुर्घटना में कमी लाकर दुर्घटना में हो रही असमय मृत्यु को रोकना प्रयास करना है,इस दिशा में मार्गदर्शन के परिणाम स्वरूप अनूपपुर जिले में लगातार 3 महीने से सड़क दुर्घटनाओं में पिछली वर्ष की तुलना में अभूतपूर्व कमी परिलक्षित हो रही है
 अक्टूबर माह में एक्सीडेंट की संख्या में 07% की  कमी एवं दुर्घटना मृत्यु की संख्या में 28% की कमी आई।

अक्टूबर माह में एक्सीडेंट रोकने की दिशा में किए गए

स्कूली वाहनों चालको का विशेष चेकिंग अभियान पुलिस अधीक्षक अनूपपुर द्वारा बच्चों की सुरक्षा की दृष्टि से स्कूली वाहन चालकों का चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें ट्रैफिक पुलिस द्वारा 29 स्कूलों के 92 वाहन चालकों की चेकिंग की । चेकिंग के दौरान दो स्कूली वाहन चालक शराब के नशे में पाए गए, जिनके विरूद्ध प्रकरण तैयार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया था।
 
शराब के नशे में वाहन  चलाने वाले 37 वाहन चालकों पर कार्रवाही

09 वाहन चालको के लाइसेंस निलंबन के लिए भेजे गए प्रस्ताव

साय कालीन समयअवधि मे एक्सीडेंट होने की दर सर्वाधिक होती है, इस समय प्रतिदिन सभी  थाना क्षेत्रों में मुख्य मार्गो पर ब्रेथ एनालाइजर से प्रत्येक वाहन चालक की चेकिंग की जा रही है, जिसके परिणाम स्वरूप नशे में वाहन चलाने की प्रवृत्ति में कमी आ रही है ,जिससे एक्सीडेंट की संख्या  लगातार  कम हो रही है।  ,शराब के नशे में वाहन चलाना दुर्घटना का मुख्य कारण है। जिस पर अनूपपुर ट्रैफिक पुलिस द्वारा अंकुश  लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

सड़क किनारे खड़े वाहनों को  व्यवस्थित  करवाना और पार्किंग लाइट जलवाने का कार्य*पुलिस में अधीक्षक महोदय के निर्देशानुसार प्रतिदिन सभी थानों की पेट्रोलिंग मोबाइल सड़क किनारे खड़े हैवी वाहनों की पार्किंग लाइट जलवाने का कार्य कर रही है ,जिससे अंधेरे के कारण खड़े वाहनों से टकराने से होने वाले एक्सीडेंट को रोका जा सके।  पूर्व में अनूपपुर जिले में खड़े वाहनों से मोटरसाइकिलों के टकराने  घटनाएं ज्यादा घटित हुई थी जिसमे इस माह में कमी आई है।

गति नियंत्रण की दिशा में प्रयास*तेज गति से वाहन चलाना सड़क दुर्घटना का मुख्य कारण है जिस दिशा में प्रयास करते हुए अनूपपुर कस्बा एवं कस्बा से संलग्न मुख्य मार्गों पर वाहन चालकों की गति नियंत्रण हेतु गति अवरोधक  के रूप में ड्रम एवं स्टॉपर लगवाए  गए स्टॉपर लगवाए गए, जिससे शहर के अंदर होने वाले एक्सीडेंट में कमी आई है।

स्कूलों एवं कस्बाई क्षेत्र में लगातार प्रचार प्रसार कार्यक्रम
यातायात पुलिस सहित जिले के सभी थानों द्वारा स्कूलों में जाकर बच्चों को ,बच्चों के माध्यम से उनके परिजनों को एवं कस्बा मुख्य बाजारों में नुक्कड़ के माध्यम से ट्रैफिक रूल्स का पालन करने एवं सावधानी से वाहन चलाने की समझाइस देने का लगातार कार्य किया जा रहा है, जिससे वाहन चालकों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता आई है ।

हमारे यह प्रयास निरंतर जारी रहेंगे।

यातायात पुलिस अनूपपुर

  • admin

    Related Posts

    मुख्य सचिव ने बैठक में कलेक्टर्स को दिए निर्देश

    भोपाल संपूर्ण प्रदेश में एलपीजी सहित अन्य पेट्रोलियम पदार्थों की पर्याप्त उपलब्धता है और किसी तरह की कोई कमी नहीं है। मुख्य सचिव  अनुराग जैन ने पेट्रोलियम पदार्थों की सुगम…

    संस्कृति एवं पर्यटन विभाग द्वारा लोकमाता देवी अहिल्या बाई पर बनी फिल्म को दिल्ली फिल्म फेस्टिवल में मिला सम्मान

    भोपाल  देश की राजधानी दिल्ली में मध्यप्रदेश संस्कृति और पर्यटन विभाग द्वारा देवी अहिल्या बाई की ३०० वीं जयंती के अवसर पर निर्मित फिल्म लोकमाता देवी अहिल्या बाई को इंटरनेशनल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    फिटनेस टेस्ट पर छिड़ा विवाद, तुषारा ने श्रीलंका बोर्ड को कोर्ट में घसीटा

    • By admin
    • April 2, 2026
    • 1 views
    फिटनेस टेस्ट पर छिड़ा विवाद, तुषारा ने श्रीलंका बोर्ड को कोर्ट में घसीटा

    IPL 2026 में कमबैक को तैयार चेन्नई सुपर किंग्स, डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी और प्रशांत वीर को मिल सकता है डेब्यू का मौका

    • By admin
    • April 2, 2026
    • 1 views
    IPL 2026 में कमबैक को तैयार चेन्नई सुपर किंग्स, डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी और प्रशांत वीर को मिल सकता है डेब्यू का मौका

    चेपॉक के मैदान पर पंजाब और चेन्नई के बीच होगी कांटे की टक्कर, अर्शदीप की खराब फॉर्म ने बढ़ाई कप्तान अय्यर की टेंशन

    • By admin
    • April 2, 2026
    • 1 views
    चेपॉक के मैदान पर पंजाब और चेन्नई के बीच होगी कांटे की टक्कर, अर्शदीप की खराब फॉर्म ने बढ़ाई कप्तान अय्यर की टेंशन

    कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा

    • By admin
    • April 2, 2026
    • 2 views
    कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा

    शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

    • By admin
    • April 2, 2026
    • 2 views
    शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

    घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम

    • By admin
    • April 2, 2026
    • 0 views
    घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम