वीडियो वायरल होते ही शिक्षा विभाग का एक्शन, टीचर और प्रिंसिपल को नोटिस, जांच कमेटी गठित

भोपाल 

राजधानी भोपाल में स्थित एक सरकारी स्कूल में छात्र से पैर दबवाना एक महिला टीचर को भारी पड़ गया। अब इस मामले में जिला शिक्षा अधिकारी ने महिला टीचर के साथ-साथ स्कूल के प्रिंसिपल तक को नोटिस जारी कर 3 दिन में दबाव मांगा है। यही नहीं मामले की जांच के लिए कमेटी तक गठित कर दी गई है।

बता दें कि पूरा मामला गांधी नगर स्थित शासकीय महात्मा गांधी विद्यालय का था। जहां स्कूल में पदस्थ महिला शिक्षिका अनीता श्रीवास्तव चौथी कक्षा में बैठी थी। इस दौरान उन्होंने अपना एक पांव छात्र के हाथ में दे रखा था। बड़ा होकर अपना भविष्य बनाने की आस में घर से चला छात्र उनके पैर दबाता नजर आया। इस पूरे घटनाक्रम को देखने पर प्रतीत हो रहा था कि, मानों ये कोई स्कूल न हो, कोई मसाज पार्लर हो।

घटना का वीडियो हुआ वायरल

इस पूरे घटनाक्रम का खुलासा हुआ एक वीडियो से, जो सामने मौजूद किसी ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। यही वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो गया। हालांकि, मामले के तूल पकड़ने पर महिला टीचर अनीता श्रीवास्तव की भी सफाई सामने आई है। उन्होंने कहा कि, स्कूल के गेट पर ही उनका पैर गड्ढे में मुड़ गया था। जिसके बाद बच्चों ने उन्हें सहारा दिया और पांव दबाने लगे।

महिला टीचर की सफाई

दूसरी तरफ, शिक्षिका ने पैर दबवाने की बात से इंकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि, 4 महीने पहले वो एक दुर्घटना का शिकार हुई थीं। हादसे में उनके पैर की हड्डी टूट गई थी। इसके बाद पैर का ऑपरेशन हुआ और पैर में रॉड और प्लेट्स डालनी पड़ी। उन्होंने हाल ही में स्कूल आना शुरू किया है। शुक्रवार को कक्षा में प्रवेश करते समय गेट पर टूटी टाइल्स से बने गड्ढे में एक बार फिर उनका वही पैर मुड़ गया, जिसके चलते वो दर्द से कराह उठीं। बच्चों ने उन्हें संभालकर कुर्सी पर बैठाया और एक बच्चा प्रेमभाव से पैर को सीधा करने की कोशिश कर रहा था। शिक्षिका अनीता श्रीवास्तव ने स्पष्ट रूप से कहा कि, किसी बच्चे से पैर दबवाना उनका उद्देश्य नहीं था। शिक्षिका का कहना है कि, वे स्कूल में 2011 से पदस्थ्य हैं। उन्होंने कहा कि, उन्हें सभी बच्चे बहुत प्यारे हैं।

admin

Related Posts

पद्मश्री सत्येंद्र सिंह लोहिया ने रचा इतिहास

भोपाल . मध्यप्रदेश के गौरव, पद्म सम्मानित अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग तैराक सत्येंद्र सिंह लोहिया ने विश्व की सबसे कठिन समुद्री तैराकियों में से एक न्यूज़ीलैंड के कुक स्ट्रेट को सफलतापूर्वक पार…

अंतर्राष्ट्रीय बाघ शिकारी आदिन सिंह उर्फ कल्ला बावरिया को 4 वर्ष की सजा

भोपाल. अंतर्राष्ट्रीय बाघ शिकारी आदिन सिंह उर्फ कल्ला बावरिया को 4 वर्ष की सजा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर वन एवं वन्य-जीव संरक्षण के लिये लगातार समग्र प्रयास…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

टी20 वर्ल्ड कप में सर्वाधिक विकेट लेने वाले नंबर-2 गेंदबाज बने एडम जांपा

  • By admin
  • February 12, 2026
  • 0 views
टी20 वर्ल्ड कप में सर्वाधिक विकेट लेने वाले नंबर-2 गेंदबाज बने एडम जांपा

बायर्न का सेमीफाइनल टिकट कन्फर्म, जर्मन कप में लीपजिग को चटाई धूल

  • By admin
  • February 12, 2026
  • 0 views
बायर्न का सेमीफाइनल टिकट कन्फर्म, जर्मन कप में लीपजिग को चटाई धूल

मुश्किलों को दी मात, देश को दिलाया मेडल: वरुण सिंह भाटी का जज्बा सलाम के काबिल

  • By admin
  • February 12, 2026
  • 1 views
मुश्किलों को दी मात, देश को दिलाया मेडल: वरुण सिंह भाटी का जज्बा सलाम के काबिल

नेपाल बेबस, इटली का जलवा बरकरार—10 विकेट से दर्ज की ऐतिहासिक फतह

  • By admin
  • February 12, 2026
  • 0 views
नेपाल बेबस, इटली का जलवा बरकरार—10 विकेट से दर्ज की ऐतिहासिक फतह

नामीबिया से भिड़ंत में टीम इंडिया पहले करेगी बैटिंग, जानें किन खिलाड़ियों को मिला मौका

  • By admin
  • February 12, 2026
  • 0 views
नामीबिया से भिड़ंत में टीम इंडिया पहले करेगी बैटिंग, जानें किन खिलाड़ियों को मिला मौका

फेडरर के टेनिस हॉल ऑफ फेम में शामिल होने के समारोह के टिकट दो मिनट में बिके

  • By admin
  • February 12, 2026
  • 2 views
फेडरर के टेनिस हॉल ऑफ फेम में शामिल होने के समारोह के टिकट दो मिनट में बिके