ईडी की टीम ने घर के बंद कमरों के ताले तोड़कर जांच शुरू की, मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में प्रवर्तन निदेशायल ने की है कार्रवाई

मुरैना
 मध्य प्रदेश के मुरैना के गणेशपुरा में रहने वाले डेयरी कारोबारी नरेंद्र मोदी, किशन मोदी के घर सुबह 9 बजे ईडी की टीम पहुंची। सीआरपीएफ जवानों की निगरानी में घर के बंद कमरों के ताले तोड़कर छानबीन चल रही है।

मोदी बंधु के जयश्री गायत्री फर्म है और मिल्क मैजिक ब्रांड से पनीर, दूध आदि के बड़े प्लांट हैं। बताया जा रहा है कि, नरेंद्र मोदी व किशन मोदी के यहां पहले मुरैना में छापा पड़ा था, तब परिवार रायपुर पलायन कर गया था।

जहां शिफ्ट हुए वहां-वहां हुई कार्रवाई

इसके बाद रायपुर में कार्रवाई के बाद सीहोर में व्यवसाय फैलाया। 31 जुलाई को सीहोर के पनीर प्लांट पर छापामार कार्रवाई हुई, उसी क्रम में यह कार्रवाई बताई जा रही। जानकारी के मुताबिक मोदी बंधु के भोपाल स्थित ठिकानों पर भी ईडी की टीम ने कार्रवाई की है।

मुरैना के रतीरामपुरा टोल प्लाजा पर हर्ष फायरिंग करने वालों पर न सिर्फ एफआइआर दर्ज हुई, बल्कि इनके कंधों से बंदूकें भी उतारने की तैयारी हो गई है। पुलिस ने लाइसेंसी बंदूकों के साथ चार आरोपित पकड़े हैं, जिनकी बंदूकों के लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

अन्य आरोपितों की तलाश जारी है। गौरतलब है, कि सोमवार की दोपहर में नेशनल हाइवे 552 के रतीरामपुरा टोल प्लाजा का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित हुआ था। वीडियो में दिख रहा है कि 25 से 30 लोगों की भीड़ में आठ से नौ लोग बंदूक लिए हैं, इनमें से पांच-छह लोगों में फायरिंग करने की होड़ मची है।

पुलिस प्रशासन ने तत्काल एक्शन लिया

एक के बाद एक ताबड़तोड़ हर्ष फायर किए जा रहे हैं। यह वीडियो दहशत पैदा करने वाला है, जिस पर पुलिस प्रशासन ने तत्काल एक्शन लिया। दिमनी थाना टीम और साइबर टीम ने छानबीन के बाद मुरैना के रहने वाले शिवदयाल राजौरिया, विवेक पाठक, शैलेंद्र पाठक और सुभाष पाठक को टोल प्लाजा से ही गिरफ्तार किया, इनके कब्जे से चार लाइसेंसी बंदूकें मिलीं, जिनसे हर्ष फायर किए गए।

आरोपितों की तलाश जारी

दिमनी टीआई शशिकुमार ने बताया कि इन चारों के बंदूक लाइसेंस निलंबित करवाने के लिए कलेक्टर कार्यालय को पत्र लिखा है। वीडियो में हर्ष फायर करते दिखे अन्य आरोपितों की तलाश की जा रही है।

लगातार हर्ष फायरिंग की घटनाएं सामने आने के बाद एडिशनल एसपी गोपाल धाकड़ ने कहा कि हर्ष फायरिंग के किसी भी मामले में किसी को कोई रियायत नहीं मिलेगी, ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

admin

Related Posts

सीएम मोहन यादव ने कहा: राज्यों में प्रतिस्पर्धा नहीं, अब सहयोग का दौर, काशी विश्वनाथ से लिया आशीर्वाद

भोपाल  मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे। यहां बाबा के दर्शन-पूजन किए। इसके बाद अधिकारियों के साथ चर्चा हुई। इस दौरान सीएम मोहन यादव ने…

‘एक जिला-एक उत्पाद’ मॉडल को राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करेंगे सीएम, वाराणसी सम्मेलन में होगी चर्चा

भोपाल  मुख्यमंत्री  मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में ‘एक जिला-एक उत्पाद’ (ODOP) को एक मजबूत आर्थिक मॉडल के रूप में विकसित किया गया है। यह पहल स्थानीय उत्पादों को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

आईपीएल 2026 का बड़ा मुकाबला, पिछले सीजन की उपविजेता पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच भिड़ंत आज

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 1 views
आईपीएल 2026 का बड़ा मुकाबला, पिछले सीजन की उपविजेता पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच भिड़ंत आज

सानिया मिर्जा ने बेटे को तलाक के बारे में बताया, किया भावुक खुलासा

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 1 views
सानिया मिर्जा ने बेटे को तलाक के बारे में बताया, किया भावुक खुलासा

राजस्थान रॉयल्स की जोरदार जीत: वैभव सूर्यवंशी की फिफ्टी से CSK को 8 विकेट से हराया

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 1 views
राजस्थान रॉयल्स की जोरदार जीत: वैभव सूर्यवंशी की फिफ्टी से CSK को 8 विकेट से हराया

पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 1 views
पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट

IPL में मुंबई इंडियंस बनी नंबर-1, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का कारनामा

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 1 views
IPL में मुंबई इंडियंस बनी नंबर-1, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का कारनामा

एयरपोर्ट में करियर कैसे बनाएं? 12वीं पास को भी मिल सकता है लाखों का पैकेज, करें ये कोर्स

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 1 views
एयरपोर्ट में करियर कैसे बनाएं? 12वीं पास को भी मिल सकता है लाखों का पैकेज, करें ये कोर्स