मंत्री के घर पहुंची ED, उत्तर प्रदेश में पूर्व BSP विधायक की जांच, 22 करोड़ बैंक फ्रॉड मामले में एक्शन

चेन्नई

प्रवर्तन निदेशालय ( ED) ने तमिलनाडु के मंत्री के. एन. नेहरू के भाई के. एन. रविचंद्रन द्वारा स्थापित एक रियल एस्टेट समूह के खिलाफ जांच के तहत सोमवार को शहर में उसके कई परिसरों पर छापे मारे। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। रियल्टी कंपनी ‘टीवीएच ग्रुप’ की स्थापना रविचंद्रन ने की थी।

सूत्रों ने बताया कि संघीय जांच एजेंसी ‘टीवीएच’ समूह से जुड़ी जांच के तहत परिसरों में छापेमारी की कार्रवाई कर रही है। रविचंद्रन तमिलनाडु के नगरपालिका प्रशासन, शहरी एवं जल आपूर्ति मंत्री के. एन. नेहरू के भाई हैं।

रिपोर्ट्स की मानें तो 22 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी मामले में यह छापा मारा गया था। इंडियन ओवरसीज बैंक ने ट्रूडम ईपीसी लिमिटेड के खिलाफ केस दर्ज करवाया था। नेहरू के भाई एन रविचंद्रन ट्रूडोम ईपीसी लिमिटेड के डायरेक्टर हैं। ईडी ने राज्य में कुल 13 ठिकानों पर छापा मारा। इसमें मंत्री केएन नेहरू का त्रिचि स्थित घर भी शामिल था। शुक्रवार को इसी तरह चेन्नई में एएम गोपालन की चिट फंड क्ंपनी श्री गोकुलम चिट फंड के ठिकानों पर छापा मारा गया था।

गोकुलम गोपालन मलयालम फिल्म एंपुरान के एक प्रोड्यूसर भी हैं। इस फिल्म में गुजरात दंगों को दिखाया गया था। इसमें कथित तौर पर यह भी दिखाया गया कि दंगों में दक्षिणपंथी हिंदू संगठनों की क्या भूमिका थी। एंपुरान के डायरेक्टर और ऐक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन को भी इनकम टैक्स डिपार्टमेंट का नोटिस मिला था। उनसे2022 की तीन फिल्मों से होने वाली कमाई की डीटेल मांगी गई थी।

बता दें कि एमके स्टालिन ने भी केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। परिसीमन और हिंदी भाषा के मुद्दे को लेकर स्टालिन कई राज्यों और पार्टियों को एकजुट करने में लगे हैं। हाल ही में नीट विधेयक को भी केंद्र की तरफ से खारिज कर दिया गया।

admin

Related Posts

होर्मुज में संकट, जयशंकर ने फेंका सटीक पासा, चीन बना मुख्य विलेन, पावरफुल देशों के माथे पर पसीना

नई दिल्ली  ईरान में चल रहे युद्ध ने तमाम मिथकों को तोड़ने के साथ ही UN की कमजोरियों को एक बार फिर से उजागर कर दिया है. संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा…

हरदीप पुरी का स्पष्टीकरण: देश में नहीं लगेगा लॉकडाउन, अफवाहों के बीच सरकार ने दी सफाई

नई दिल्ली देश में एक बार फिर लॉकडाउन को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच केंद्र सरकार ने स्थिति साफ करते हुए कहा है कि ऐसा कोई प्रस्ताव फिलहाल विचाराधीन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL सीजन 19 का आगाज़: कोहनी और क्लासेन की टक्कर से पहले बेंगलुरु में बारिश का अलर्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 2 views
IPL सीजन 19 का आगाज़: कोहनी और क्लासेन की टक्कर से पहले बेंगलुरु में बारिश का अलर्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट

कोच्चि स्टेडियम का ‘गेट लॉक’: क्या प्रशासनिक लापरवाही भारतीय फुटबॉल की साख पर पड़ रही है भारी?

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 0 views
कोच्चि स्टेडियम का ‘गेट लॉक’: क्या प्रशासनिक लापरवाही भारतीय फुटबॉल की साख पर पड़ रही है भारी?

‘सुरक्षा से बढ़कर कोई टूर्नामेंट नहीं’: दिग्गज चेस खिलाड़ी कोनेरू हम्पी ने कैंडिडेट्स से नाम वापस लिया

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 0 views
‘सुरक्षा से बढ़कर कोई टूर्नामेंट नहीं’: दिग्गज चेस खिलाड़ी कोनेरू हम्पी ने कैंडिडेट्स से नाम वापस लिया

RR और CSK में नए चेहरों की एंट्री: आईपीएल रिप्लेसमेंट के वो नियम जो बदल देते हैं खिलाड़ियों की किस्मत

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 0 views
RR और CSK में नए चेहरों की एंट्री: आईपीएल रिप्लेसमेंट के वो नियम जो बदल देते हैं खिलाड़ियों की किस्मत

IPL 2026: क्यों रद्द हुई ओपनिंग सेरेमनी? चिन्नास्वामी हादसे के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देगा BCCI

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 1 views
IPL 2026: क्यों रद्द हुई ओपनिंग सेरेमनी? चिन्नास्वामी हादसे के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देगा BCCI

Carolina Marin ने रिटायरमेंट का लिया फैसला, ओलंपिक में भारतीय फैन्स को किया था निराश

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 0 views
Carolina Marin ने रिटायरमेंट का लिया फैसला, ओलंपिक में भारतीय फैन्स को किया था निराश