आज इकोनॉमिक सर्वे पेश, जानिए भारत की आर्थिक स्थिति — लाइव स्ट्रीमिंग और मुख्य बातें

नई दिल्‍ली

संसद बजट सत्र का आज दूसरा दिन है और 29 जनवरी यानी आज इकोनॉमी सर्वे रिपोर्ट 2026 पेश होने जा रही है. यह रिपोर्ट भारत की इकोनॉमी का लेखा-जोखा दिखाएगी और यह बताएगी कि भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था कितनी मजबूत है. इसके तीन दिन बाद बजट पेश किया जाएगा. 

इतिहास में यह पहली बार है कि केंद्रीय बजट रविवार को पेश किया जाएगा, जिसे वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पेश करेंगी. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का यह 9वां बजट होगा. इस बजट में सरकार भारत के विकास के लिए रोडमैप पेश करेगी. वहीं अलग-अलग कैटेगी और क्‍लास के लिए छूट का ऐलान भी किया जा सकता है. 

आमतौर पर बजट से ठीक एक दिन पहले इकोनॉमिक सर्वे या आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जाता है, लेकिन इस बार 3 दिन पहले ही यह काम किया जा रहा है. आर्थिक सर्वेक्षण 2026   इस साल 29 जनवरी, गुरुवार को सुबह 11 बजे पेश किया जा रहा है. संसद के दोनों सदनों में भारत के मुख्य आर्थिक सलाहकार (CEA) इस सर्वेक्षण को पेश करेंगे. 

क्‍या होता है इकोनॉमिक सर्वे? 
आर्थिक सर्वेक्षण (Economic Survey) सरकार की वह रिपोर्ट होती है, जिसमें देश की आर्थिक स्थिति, चुनौतियों और आगे की दिशा के बारे में विस्‍तार से आकलन किया गया होता है.  इसमें विकास के संकेतकों, महंगाई के अनुमान और देश की नौकरियों, व्यापार और वित्तीय सेहत के बारे में भी जानकारी दी गई होती है. आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट को हर साल केंद्रीय वित्त मंत्रालय की टीम तैयार करती है. इस रिपोर्ट को केंद्रीय बजट पेश होने के ठीक एक दिन पहले संसद में रखा जाता है. 

बजट से पहले क्‍यों होता है इकोनॉमिक सर्वे
आर्थिक सर्वेक्षण में देश के एक साल के दौरान किए गए काम और उससे होने वाले लाभ का लेखा-जोखा होता है. साथ ही देश की अर्थव्‍यवस्‍था किस तरीके से प्रदर्शन कर रही है, इसकी भी जानकारी होती है. इससे बजट का बेसलाइन और रोडमैप दिखाई देता है. इसमें  मौजूदा वित्त वर्ष की GDP ग्रोथ, महंगाई, रोजगार, निर्यात-आयात, राजकोषीय स्थिति, अलग-अलग सेक्टर (कृषि, उद्योग, सेवाएं) की हालत पर भी अपडेट जानकारी और डाटा होता है. 

कबतक चलेगा बजट सत्र 
इस साल संसद के बजट सत्र की शुरुआत 28 जनवरी 2026 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के भाषण से की गई. केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने इस महीने की शुरुआत में एक पोस्ट में बताया था कि यह सत्र 2 अप्रैल 2026 तक जारी रहेगा. 

कहां देख सकते हैं इकोनॉमिक सर्वे 
आप यूट्यूब पर सरकार के Sansad TV चैनल या DoorDarshan TV चैनलों पर इकोनॉमिक सर्वे को लाइव देख सकते हैं. Union Budget की वेबसाइट (indiabudget.gov.in) पर भी इसकी जानकारी ली जा सकती है, वित्त मंत्रालय के आधिकारिक सोशल मीडिया पेज और प्रेस सूचना ब्यूरो (Press Information Bureau) के आधिकारिक सोशल मीडिया पेज पर भी अपडेट दिखाई देगा. इसकी पीडीएफ भी पीआईबी की अधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड की जा सकती है . 

admin

Related Posts

जाति मुक्त समाज की बात, लेकिन अब बांटने लगे; सुप्रीम कोर्ट ने याचिका खारिज कर दी सख्त टिप्पणी

नई दिल्ली सुप्रीम कोर्ट ने एक याचिका खारिज करते हुए याचिकाकर्ता को जमकर लताड़ा। कोर्ट ने साफ शब्दों में कहा कि देश में हमें एक जाति मुक्त समाज बनाना था,…

मिडिल ईस्ट के तनाव का रियल एस्टेट पर साया, घरों की कीमतों में वृद्धि की संभावना

मुंबई  रियल एस्टेट डेवलपर्स के संगठनों क्रेडाई (Credai) और नारेडको (Naredco) ने चेतावनी दी है कि अमेरिका-ईरान के बीच लंबे समय तक चलने वाला युद्ध निर्माण लागत को बढ़ा सकता…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL की डिफेंडिंग चैम्पियन RCB बिकने के बाद 16,706 करोड़ में, जानें नया मालिक कौन है

  • By admin
  • March 25, 2026
  • 0 views
IPL की डिफेंडिंग चैम्पियन RCB बिकने के बाद 16,706 करोड़ में, जानें नया मालिक कौन है

इम्पैक्ट प्लेयर बनकर उतरे धोनी, आकाश चोपड़ा ने उठाए सवाल – ‘ये तरीका सही नहीं’

  • By admin
  • March 24, 2026
  • 1 views
इम्पैक्ट प्लेयर बनकर उतरे धोनी, आकाश चोपड़ा ने उठाए सवाल – ‘ये तरीका सही नहीं’

आईपीएल 2026 से पहले गरजा विराट कोहली का बल्ला, इन खिलाड़ियों ने दिखाया अपना दम

  • By admin
  • March 24, 2026
  • 2 views
आईपीएल 2026 से पहले गरजा विराट कोहली का बल्ला, इन खिलाड़ियों ने दिखाया अपना दम

भगदड़ के शिकार दर्शकों को श्रद्धांजलि: चिन्नास्वामी में 11 सीटें स्थायी रूप से रहेंगी खाली

  • By admin
  • March 24, 2026
  • 0 views
भगदड़ के शिकार दर्शकों को श्रद्धांजलि: चिन्नास्वामी में 11 सीटें स्थायी रूप से रहेंगी खाली

दिल्ली गोल्फ क्लब मेंबर्स लीग का पांचवां संस्करण 26 मार्च से

  • By admin
  • March 24, 2026
  • 0 views
दिल्ली गोल्फ क्लब मेंबर्स लीग का पांचवां संस्करण 26 मार्च से

महिला टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, युवा चेहरों को मौका

  • By admin
  • March 24, 2026
  • 1 views
महिला टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, युवा चेहरों को मौका