अधिक मात्रा में टमाटर खाने पर स्वास्थ्य पर पड़ता है हानिकारक प्रभाव

टमाटर सेहत के लिए कई मायनों में फायदेमंद है। गूदेदार लाल टमाटर का इस्तेमाल दुनिया भर में कई व्यंजनों में किया जाता है। इसके अलावा सौंदर्य बढ़ाने और गर्मियों में टैनिंग को दूर करने के लिए भी टमाटर इस्तेमाल किया जाता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है जो पराबैंगनी किरणों से त्वचा की सुरक्षा करता है।

टमाटर न केवल भोजन के स्वाद को बढ़ा देता है, बल्कि त्वचा को भी सॉफ्ट रखता है। लेकिन अधिक मात्रा में टमाटर खाने पर स्वास्थ्य पर हानिकारक प्रभाव पड़ता है। इससे पाचन संबंधी परेशानियों से लेकर डायरिया, किडनी की समस्याओं और यहां तक कि शरीर में दर्द भी हो सकता है। आइए जानते हैं अधिक टमाटर खाने से किन परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

अधिक टमाटर खाने से किडनी में स्टोन बन सकता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि टमाटर में भरपूर मात्रा में कैल्शियम और ऑक्जलेट होते हैं, जो शरीर में अधिक मात्रा में मौजूद होते हैं। इन्हें आसानी से मेटाबोलाइज नहीं किया जाता है और न ही शरीर से निकाला जा सकता है। ये तत्व शरीर में जमा होने लगते हैं, जिससे किडनी में स्टोन बनने लगता है।

टमाटर में साल्मोनेला नामक बैक्टीरिया होता है। जब यह शरीर में प्रवेश करता है तो इसके कारण डायरिया हो सकता है। इस समस्या से बचने के लिए सीमित मात्रा में टमाटर का सेवन करना चाहिए।

लाल गूदेदार टमाटर हर किसी को अच्छा लगता है। लेकिन स्वस्थ और फिट रहने के लिए सीमित मात्रा में ही टमाटर खाना चाहिए।

यह एक ऐसी समस्या है जिसमें व्यक्ति के रक्त में लाइकोपीन की मात्रा बढ़ जाती है जिससे त्वचा बदरंग सकती है। लाइकोपीन आमतौर पर शरीर के लिए अच्छा होता है लेकिन जब इसका सेवन 75 मिलीग्राम प्रति दिन से अधिक मात्रा में किया जाता है, तो इससे लाइकोपेनोडर्मिया हो सकता है।

टमाटर के अधिक सेवन से जोड़ों में सूजन और दर्द हो सकता है। इसमें सोलेनिन नामक क्षार पाया जाता है। यह यौगिक ऊतकों में कैल्शियम का निर्माण करता है, जिसके कारण जोड़ों में दर्द और सूजन होती है।

टमाटर में मैलिक एसिड और साइट्रिक एसिड होता है, जो पेट को अत्यधिक अम्लीय बनाता है। बहुत अधिक टमाटर खाने से पेट में अतिरिक्त गैस्ट्रिक एसिड उत्पन्न होता है जिसके कारण सीने में जलन या एसिड रिफ्लक्स हो सकता है। पाचन संबंधी समस्याओं से बचने के लिए सीमित मात्रा में टमाटर का सेवन करना चाहिए।

टमाटर में हिस्टामिन नामक एक यौगिक होता है जिससे त्वचा पर चकत्ते या एलर्जी हो सकती है। टमाटर का अधिक सेवन करने से मुंह, जीभ और चेहरे पर सूजन, छींक आना, गले में जलन आदि जैसे गंभीर लक्षण हो सकते हैं। इसके कारण त्वचा से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं।

  • admin

    Related Posts

    इन फ्री एप्स से अपने एंड्रायड स्मार्टफोन को बनाएं सुरक्षित

    एप्लीकेशन वह सॉफ्टवेयर हैं, जो आपके स्मार्टफोन की स्मार्टनेस को और बढ़ा देता हैं। आपके एंड्रायड फोन में आपकी प्राइवेसी से संबंधित बहुत सा डाटा होता है, जो अगर गलत…

    समय के साथ चेकअप जरूरी है सेहत के लिए

    अच्छा स्वास्थ्य सबकी चाहत होती है। बहुत से लोग स्वयं को स्वस्थ रखने के लिए योगा, सैर, जिम, व्यायाम, तैराकी आदि नियमित रूप से करते रहते हैं। बहुत कम लोग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    दिल्ली हाई कोर्ट में गौतम गंभीर की याचिका, बदनाम करने वाले कंटेंट को हटाने की उठाई मांग

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 1 views
    दिल्ली हाई कोर्ट में गौतम गंभीर की याचिका, बदनाम करने वाले कंटेंट को हटाने की उठाई मांग

    IPL रिकॉर्ड: एक कप्तान के अंडर सबसे ज्यादा रन ठोकने वाले टॉप 5 खिलाड़ी, MS Dhoni के दौर का कौन सा स्टार लिस्ट में?

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 1 views
    IPL रिकॉर्ड: एक कप्तान के अंडर सबसे ज्यादा रन ठोकने वाले टॉप 5 खिलाड़ी, MS Dhoni के दौर का कौन सा स्टार लिस्ट में?

    एक फ्रेंचाइजी, पूरा करियर: Indian Premier League के टॉप-10 वफादार क्रिकेटर्स, Virat Kohli सबसे आगे

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 2 views
    एक फ्रेंचाइजी, पूरा करियर: Indian Premier League के टॉप-10 वफादार क्रिकेटर्स, Virat Kohli सबसे आगे

    मुझे हटाओ मत…: वर्ल्ड कप जीत के बाद अगरकर का बयान, BCCI का क्या होगा फैसला?

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 2 views
    मुझे हटाओ मत…: वर्ल्ड कप जीत के बाद अगरकर का बयान, BCCI का क्या होगा फैसला?

    AI डीपफेक से परेशान गंभीर ने दिल्ली हाई कोर्ट में लिया एक्शन, इन कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 3 views
    AI डीपफेक से परेशान गंभीर ने दिल्ली हाई कोर्ट में लिया एक्शन, इन कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई

    सैमसन के बिना मुश्किल में राजस्थान! फाफ डुप्लेसी बोले- यह टीम के लिए बड़ा नुकसान

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 2 views
    सैमसन के बिना मुश्किल में राजस्थान! फाफ डुप्लेसी बोले- यह टीम के लिए बड़ा नुकसान