जल्द ही शहर की सड़कों में दौड़ेगी ई-बस

बिलासपुर

संभवत आने वाले एक से दो महिने के भीतर यह सेवा शुरू हो जाएगी। इसके लिए कलेक्टर ने बिजली सब स्टेशन और चार्जिंग पाइंट बनाने और सेवा शुरू करने के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए है। जानकारी के अनुसार जल्द ही सीटी बस भी शहर पहुंच जाएगी।

जानकारी के अनुसार ई चार्जिंग प्वाइंट और बसों को चार्ज करने के लिए 2500 किलोवाट के विद्युत सब स्टेशन की स्थापना की जा रही है। इसके लिए केंद्र और राज्य सरकार के अंशदान से फंड उपलब्ध कराया गया है। ऐसे में कोनी स्थित सिटी बस डिपो में भी जरुरी बदलाव किया जा रहा है।

कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त अमित कुमार ने भी साफ किया है इस कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और कार्य तेज गति से पूरा होना चाहिए, क्योंकि जल्द ही ई-बस पहुंचने वाली है, ऐसे में इन्हें सुरक्षित रखने के निर्देश भी दिए गए है। साफ है कि जल्द ही यह बड़ी सौगात शहरवासियों को मिलने वाली है।

ई-बस के आने से होने वाली फायदे

    इलेक्ट्रिक बसों का किराया सामान्य बस से कम रहेगा।
    इलेक्ट्रिक बसों से सफ़र करने में यात्रियों को शुद्ध वातावरण मिलता है।
    इलेक्ट्रिक बस चलने में कम शोर करेगी।
    इलेक्ट्रिक बसों से सफ़र सार्वजनिक परिवहन का आकर्षक विकल्प बनेगा।
    इलेक्ट्रिक बसों से ध्वनि और वायु प्रदूषण कम होगा।
    इलेक्ट्रिक बसों से कार्बन उत्सर्जन कम मात्रा में होगा।

इलेक्ट्रिक बसों की यह भी खास बात
इलेक्ट्रिक बसों में अतिरिक्त पुर्ज़े नहीं होते, इसलिए इनमें टेस्टिंग, इंजन फ़िल्टर में बदलाव, इंजन आयल में बदलाव, काइल और स्पार्क प्लग बदलने, और ट्रांसमिशन मेंटेनेंस की ज़रूरत नहीं होगी।

खेप में आएगी बसें पीएम ई बस योजना के तहत
बिलासुपर में 50 बस चलेगी, लेकिन इन्हें एक साथ नहीं भेजा जाएगा, इसे कई खेप में भेजा जाएगा और धीरे-धीरे 50 बस की संख्या पूरी की जाएगी।बसे आने और चलाने की तिथि निर्धारण के बाद ही रूट तय किया जाएगा। हालाकि पहले जिन रूटों में सिटी बस चली है, उन्हीं रूट में इन्हें चलाया जाएगा। साथ ही कुछ नए रूट भी इसमे शामिल होंगे।

  • admin

    Related Posts

    सुरक्षा में बड़ी चूक: बिशुनपुर प्लेस ऑफ सेफ्टी से 15 अपचारी बालक फरार, कई पर गंभीर अपराधों के आरोप

    अंबिकापुर अंबिकापुर के गांधी नगर थाना क्षेत्र के बिशुनपुर स्थित प्लेस ऑफ सेफ्टी से बुधवार रात 15 अपचारी बालक फरार हो गए. फरार होने से पहले किशोरों ने ड्यूटी पर…

    भारत माता वाहिनी योजना से मजबूत हुआ नशामुक्ति जनआंदोलन

    रायपुर. प्रदेश में नशामुक्ति के प्रति व्यापक जनजागरण एवं सामुदायिक सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संचालित भारत माता वाहिनी योजना के तहत प्रभावी पहल की जा रही है। राज्य…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    नेपाल A को हराकर भारत का विजयी अभियान जारी, सेमीफाइनल में पाकिस्तान से भिड़ंत के आसार

    • By admin
    • February 17, 2026
    • 1 views
    नेपाल A को हराकर भारत का विजयी अभियान जारी, सेमीफाइनल में पाकिस्तान से भिड़ंत के आसार

    इमरान खान को तुरंत मेडिकल सुविधा देने की अपील, कपिल देव और सुनील गावस्कर समेत 14 हस्तियों का खत

    • By admin
    • February 17, 2026
    • 2 views
    इमरान खान को तुरंत मेडिकल सुविधा देने की अपील, कपिल देव और सुनील गावस्कर समेत 14 हस्तियों का खत

    भक्ति में लीन दिखे Virat Kohli-Anushka Sharma, Premanand Maharaj के सत्संग में सादगी से बैठे नजर आए

    • By admin
    • February 17, 2026
    • 2 views
    भक्ति में लीन दिखे Virat Kohli-Anushka Sharma, Premanand Maharaj के सत्संग में सादगी से बैठे नजर आए

    T20 World Cup 2026: जिम्‍बाब्‍वे की किस्मत चमकी, ऑस्‍ट्र‍ेलिया बाहर; बारिश बनी IRE-ZIM मैच की विलेन

    • By admin
    • February 17, 2026
    • 3 views
    T20 World Cup 2026: जिम्‍बाब्‍वे की किस्मत चमकी, ऑस्‍ट्र‍ेलिया बाहर; बारिश बनी IRE-ZIM मैच की विलेन

    T20 वर्ल्ड कप में शतकों का किंग कौन? 19 साल पुराना न्यूजीलैंड का तिलिस्म आखिरकार टूटा

    • By admin
    • February 17, 2026
    • 2 views
    T20 वर्ल्ड कप में शतकों का किंग कौन? 19 साल पुराना न्यूजीलैंड का तिलिस्म आखिरकार टूटा

    सुपर-8 से पहले श्रीलंका की गेंदबाजी पर असर, मथीशा पथिराना हुए बाहर

    • By admin
    • February 17, 2026
    • 2 views
    सुपर-8 से पहले श्रीलंका की गेंदबाजी पर असर, मथीशा पथिराना हुए बाहर