महाकुंभ में मुख्यमंत्री योगी के दौरे के बीच ही पुलिस और वकीलों के बीच झड़प हो गई, अधिवक्ता को पीटने पर बवाल

प्रयागराज
प्रयागराज महाकुंभ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे के बीच ही पुलिस और वकीलों के बीच झड़प हो गई है। हिंदू हॉस्टल के पास मुख्यमंत्री योगी के लिए लगाए गए बैरिकेट पर एक वकील को रोकने पर विवाद शुरू हुआ। इसी दौरान चौकी प्रभारी दारोगा और सिपाहियों ने एक वकील को पीट दिया। इससे अन्य वकील आक्रोशित हो गए। कुछ देर में ही बड़ी संख्या में वकील मौके पर पहुंच गए। वकीलों ने पास की सड़क पर खुद से बैरिकेडिंग लगाते हुए चक्काजाम की कोशिश की और धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन में खलबली मच गई। भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और वकीलों को समझाने बुझाने की कोशिश की। वकीलों की मांग पर तत्काल नाका चौकी प्रभारी अतुल कुमार सिंह को निलंबित कर दिया गया। मामले की जांच का आदेश भी दे दिया गया है। एक्शन के बाद किसी तरह वकील शांत हुए और पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार की सुबह भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांग्चुक के साथ प्रयागराज पहुंचे थे। जिस समय सीएम योगी सर्किट हाउस से निकलने की तैयारी कर रहे थे, उसी समय रास्ते के सभी चौराहों को बैरिकेट कर यातायात रोका जाने लगा। यह समय वकीलों के लिए कोर्ट जाने का भी था। हिंदू हॉस्टल चौराहे पर एक वकील ने बैरिकेट को पार करने की कोशिश की तो मौके पर मौजूद नाका चौकी प्रभारी अतुल कुमार सिंह से बहस हो गई। बहस के बीच ही दारोगा ने वकील को पीटना शुरू कर दिया। दारोगा के साथ मौजूद सिपाहियों ने भी वकील पर हाथ आजमाया।

इलाहाबाद हाईकोर्ट वाले शहर में एक वकील की इस तरह से चौराहे पर पिटाई देख अफरातफरी मच गई। आसपास खड़े कई वकील मौके पर पहुंच गए। काफी संख्या में पुलिस वाले भी आ गए। वकीलों और पुलिस के बीच नोकझोंक शुरू हो गई। वकीलों ने भी मौके पर ही धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। खुद से बैरिकेडिंग कर चक्काजाम की कोशिश की। मामला गरमाता देख अधिकारियों को जानकारी दी गई। शहर में मुख्यमंत्री और वकीलों-पुलिस के बीच बवाल की सूचना मिलते ही प्रशासनिक हलके में भी खलबली मच गई।

प्रयागराज में पुलिस और वकीलों में झड़प
डीसीपी सिटी अभिषेक भारती मौके पर पहुंचे। दारोगा पर एक्शन और मामले की गंभीरता से जांच का आदेश देकर किसी तरह अधिवक्ताओं को शांत कराया। वकीलों की मांग पर तत्काल दारोगा को निलंबित करने का आदेश भी जारी हो गया। दारोगा अतुल कुमार सिंह को निलंबित करने का आदेश देते हुए डीसीपी ने यह भी लिखा कि चौकी इंचार्ज ने पुलिस विभाग की छवि धूमिल की है। इन पर आरोप इतने गम्भीर हैं कि तत्काल निलंबित करते हुए विभागीय जांच का आदेश दिया गया है। यह भी कहा गया है कि दारोगा निलम्वन के दौरान पुलिस लाइन्स से सम्बद्ध रहेंगे और मेरी पूर्व अनुमति के बिना मुख्यालय भी नहीं छोड़ेंगे।

  • admin

    Related Posts

    योगी सरकार का असर: सीएम डैशबोर्ड में हमीरपुर टॉप, बुनियादी सुविधाओं के विस्तार से यूपी बना ‘उत्तम प्रदेश’

    लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश पिछले नौ वर्षों से समग्र विकास की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। इस दौरान प्रदेश में न केवल…

    योगी सरकार की अभ्युदय योजना बनी सहारा: RO/ARO में 10 कैंडिडेट सफल, 9 पुरुष और 1 महिला शामिल

    लखनऊ उत्तर प्रदेश में युवाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में योगी आदित्यनाथ सरकार के प्रयास लगातार रंग ला रहे हैं। समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित मुख्यमंत्री…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    मुंबई की लड़खड़ाती शुरुआत, RCB के खिलाफ जीत से पटरी पर लौटने का मौका

    • By admin
    • April 12, 2026
    • 1 views
    मुंबई की लड़खड़ाती शुरुआत, RCB के खिलाफ जीत से पटरी पर लौटने का मौका

    पहली जीत के बीच CSK को नुकसान, रुतुराज गायकवाड़ पर लगा जुर्माना

    • By admin
    • April 12, 2026
    • 1 views
    पहली जीत के बीच CSK को नुकसान, रुतुराज गायकवाड़ पर लगा जुर्माना

    CSK vs DC: संजू का तूफानी शतक, 5 साल का इंतजार खत्म; चेन्नई ने दिल्ली को दिया 213 रनों का लक्ष्य

    • By admin
    • April 11, 2026
    • 2 views
    CSK vs DC: संजू का तूफानी शतक, 5 साल का इंतजार खत्म; चेन्नई ने दिल्ली को दिया 213 रनों का लक्ष्य

    IPL चेयरमैन का वैभव सूर्यवंशी को लेकर बयान, बोले- ‘अब टीम इंडिया में उसे मौका दो’

    • By admin
    • April 11, 2026
    • 3 views
    IPL चेयरमैन का वैभव सूर्यवंशी को लेकर बयान, बोले- ‘अब टीम इंडिया में उसे मौका दो’

    PBKS vs SRH मैच हाइलाइट्स: अय्यर-प्रियांश-प्रभसिमरन की शानदार बल्लेबाजी, पंजाब की तीसरी जीत लगातार

    • By admin
    • April 11, 2026
    • 3 views
    PBKS vs SRH मैच हाइलाइट्स: अय्यर-प्रियांश-प्रभसिमरन की शानदार बल्लेबाजी, पंजाब की तीसरी जीत लगातार

    वानखेड़े में हाई-वोल्टेज मैच, कोहली–रोहित पर रहेंगी सभी की नजरें

    • By admin
    • April 11, 2026
    • 3 views
    वानखेड़े में हाई-वोल्टेज मैच, कोहली–रोहित पर रहेंगी सभी की नजरें