किसान आंदोलन के दौरान मुरादाबाद से गुजरने वाली 22 ट्रेनों का संचालन बाधित हुआ, 100 ट्रेन प्रभावित

मुरादाबाद
पंजाब में जारी किसान आंदोलन का असर मुरादाबाद में भी देखने को मिल रहा है। आंदोलन के कारण यहां से गुजरने वाली 22 ट्रेनों का संचालन बाधित हुआ है। रेलवे के सीनियर डीसीएम मुरादाबाद मंडल के आदित्य गुप्ता ने बताया कि पंजाब में जो किसान आंदोलन हो रहा है, फिरोजपुर और अम्बाला मंडल में चलने वाली कई गाड़ियां में परिवर्तन किया गया है। वर्तमान में मुरादाबाद मंडल की 22 गाड़ियां है जो आंदोलन के चलते प्रभावित हुई हैं। वहीं पांच ऐसी गाड़ियां है जिनकी ट्रिप को रद्द किया गया है। तीन से चार गाड़ियां ऐसी हैं जिन्हें रोक-रोक कर चलाया जा रहा है। वहीं, अलग-अलग दस गाड़ियां हैं जिन्हें अमृतसर और लुधियाना में शॉर्ट टर्मिनेट किया जा रहा है। कुल 22 गाड़ियां है जो प्रभावित हैं।

उन्होंने बताया कि किसान आंदोलन पर हर घंटे और हर समय मुख्यालय द्वारा निगरानी की जा रही है। कल की स्थिति का ध्यान रखते हुए यह डाइवर्जन आज के लिए हैं। लगातार जो निगरानी हो रही है उसके आधार पर तय किया जाएगा। इसके लिए राउंड द क्लॉक और जो कमर्शियल मुख्यालय हैं और पांचों मंडलों में अधिकारी की तैनाती की गई है। लगातार सूचनाओं का आदान प्रदान किया जा रहा है। ताकि जो यात्री ट्रेन में सफर कर रहें हैं उनकी यात्रा को सुरक्षित रखा जा सके। उनको स्टेशनों में पर्याप्त सुविधा मुहैया करवाई जा सके।

आदित्य ने बताया कि मुरादाबाद मंडल में 22 ट्रेन जबकि पूरे नॉर्दन रेलवे के हिसाब से 100 ट्रेन प्रभावित हो रही हैं। ज्ञात हो कि पंजाब में किसान आंदोलन का असर सोमवार को भी ट्रेन यातायात पर नजर आया। ट्रेन यातायात प्रभावित होने के चलते रेलवे स्टेशन के पूछताछ काउंटर पर यात्रियों की भीड़ लगी रही। यात्री अपने गंतव्य को जाने के लिए ट्रेनों का घंटों इंतजार करते दिखाई दिए। सबसे ज्यादा परेशानी पंजाब की ओर जाने वाले यात्रियों को उठानी पड़ी।

 

  • admin

    Related Posts

    सपा की नोएडा रैली असफल, ब्रजेश पाठक बोले- मिनी सीएम और वसूली मॉडल को जनता ने नकारा

    नोएडा में सपा की रैली फ्लॉप, मिनी सीएम और वसूली मॉडल को जनता ने किया खारिज: ब्रजेश पाठक खाली कुर्सियों ने खोली सपा की जमीनी हकीकत अंधविश्वास छोड़ सत्ता की…

    जाति-धर्म और क्षेत्रवाद से परे सभी को मिला समान अवसर-सीएम योगी

    665 नर्सिंग अधिकारियों को मिला नियुक्ति पत्र,  बोले-पारदर्शी चयन प्रक्रिया से मिला हक सीएम योगी के हाथों नियुक्ति पाकर भावुक हुए अभ्यर्थी, कहा- मेहनत को मिला सम्मान’ जाति-धर्म और क्षेत्रवाद…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    टेलर और कैटरीना की जोड़ी ने मियामी ओपन महिला डबल्स में खिताब पर किया कब्जा

    • By admin
    • March 30, 2026
    • 0 views
    टेलर और कैटरीना की जोड़ी ने मियामी ओपन महिला डबल्स में खिताब पर किया कब्जा

    मुंबई इंडियंस ने KKR को रौंदा, रोहित-रिकेल्टन की जोड़ी ने दिलाई शानदार जीत

    • By admin
    • March 30, 2026
    • 1 views
    मुंबई इंडियंस ने KKR को रौंदा, रोहित-रिकेल्टन की जोड़ी ने दिलाई शानदार जीत

    इगा स्वियातेक का रिकॉर्ड तोड़कर नंबर 1 की कुर्सी पर सबालेंका का कब्जा

    • By admin
    • March 29, 2026
    • 2 views
    इगा स्वियातेक का रिकॉर्ड तोड़कर नंबर 1 की कुर्सी पर सबालेंका का कब्जा

    हार्दिक पंड्या ने माहिका को गिफ्ट की शानदार मर्सिडीज कार, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

    • By admin
    • March 29, 2026
    • 3 views
    हार्दिक पंड्या ने माहिका को गिफ्ट की शानदार मर्सिडीज कार, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

    प्राइज मनी के मामले में पाकिस्तान सुपर लीग से कोसों आगे है आईपीएल

    • By admin
    • March 29, 2026
    • 3 views
    प्राइज मनी के मामले में पाकिस्तान सुपर लीग से कोसों आगे है आईपीएल

    बेन डकेट और हैरी ब्रूक के फैसले से खड़ा हुआ नया विवाद

    • By admin
    • March 29, 2026
    • 2 views
    बेन डकेट और हैरी ब्रूक के फैसले से खड़ा हुआ नया विवाद