केरल में रैगिंग के दौरान टॉयलेट सीट चटवाया, फ्लश ऑन करके सिर अंदर धकेला, तंग आकर 26वीं मंजिल से कूदकर दी जान

केरल
केरल के एर्नाकुलम में 15 साल के लड़के की आत्महत्या का मामला गरमाया हुआ है। पीड़ित परिवार की ओर से इसे लेकर चौंकाने वाले दावे किए गए हैं। बताया गया कि मिहिर की स्कूल में रैगिंग होती थी और उसे धमकाया जाता है। इससे तंग आकर आखिरकर उसने अपनी जान दे देने का कदम उठाया। 15 जनवरी को थ्रिपुनिथुरा में वह अपने अपार्टमेंट की 26वीं मंजिल से कूद गया था। मिहिर की मां रजना पीएम ने सोशल मीडिया पर पूरे मामले को लेकर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसे लेकर इंटरनेट यूजर्स के हंगामा मचा हुआ है।

पोस्ट में पीड़ित मां ने लिखा, 'मिहिर को पीटा गया था। उसके साथ मौखिक रूप से दुर्व्यवहार हुआ। उसे अकल्पनीय अपमान सहने के लिए मजबूर किया गया। हमें पता चला कि उसे जबरन वॉशरूम में ले जाया गया और टॉयलेट सीट चाटने को कहा गया। इतना ही नहीं, फ्लश करते समय उसके सिर को टॉयलेट में धकेल दिया था। इस तरह की क्रूरता से वह एकदम टूट गया। हम इसे समझ भी नहीं सकते हैं।'

'छात्रों का गिरोह लगातार करता रहा परेशान'
रजना ने कहा, 'बेटे की मौत के बाद मैंने और उनके पति ने यह समझना चाहा कि आखिर हमारे बेटे से ऐसा कदम क्यों उठाया। इसके लिए हमने जानकारी इकट्ठा करनी शुरू कर दी। उसके दोस्तों, सहपाठियों के साथ बातचीत की। सोशल मीडिया पर मैजूद मैसेज पढ़े। इससे पता चला कि वह कितना कुछ सहन कर रहा था। इससे भयानक वास्तविकता उजागर हुई। मिहिर को स्कूल और बस में छात्रों का एक गिरोह परेशान करता था। उसकी क्रूर रैगिंग की गई, धमकाया गया और शारीरिक हमले भी हुए।'

'शारीरिक शोषण तक सीमित नहीं थी बदमाशी'
मृतक की मां ने कहा कि बेटे के साथ बदमाशी शारीरिक शोषण तक सीमित नहीं थी। मिहिर को उसकी त्वचा के रंग के लिए भी निशाना बनाया जाता था। यहां तक कि मौत के बाद भी उन लड़कों ने उसका मजाक उड़ाया।' रजना ने चैट पर हुई बातचीत का स्क्रीनशॉट शेयर किया है। इसमें कुछ गुंडे लड़के उसकी मौत का जश्न मनाते मालूम पड़ते हैं। पीड़ित परिवार की ओर से मुख्यमंत्री कार्यालय और पुलिस महानिदेशक (DGP) को सबूतों के साथ विस्तृत याचिका सौंपी है। इसके जरिए तत्काल और निष्पक्ष जांच की मांग की गई है।

  • admin

    Related Posts

    अप्रैल से भारत में बैन होंगे TP-Link और Hikvision के चीनी CCTV कैमरे, बड़ा झटका

     नई दिल्ली भारत में CCTV कैमरों को लेकर बड़ा फैसला सामने आया है. ये फैसला देश की सुरक्षा से जुड़ा हुआ है. जिन कैमरों को लोग अपने घर और ऑफिस…

    नेतन्याहू का बड़ा कदम: इजरायल का लितानी नदी तक कब्जा, मिडल ईस्ट का नक्शा हुआ बदल

    यरुशलम इजरायल- ईरान महायुद्ध अब एक ऐसे मोड़ पर पहुंच गया है, जहां से मिडिल-ईस्ट का नक्शा हमेशा के लिए बदलता हुआ दिख रहा है. इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट

    • By admin
    • March 30, 2026
    • 1 views
    पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट

    IPL में मुंबई इंडियंस बनी नंबर-1, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का कारनामा

    • By admin
    • March 30, 2026
    • 0 views
    IPL में मुंबई इंडियंस बनी नंबर-1, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का कारनामा

    एयरपोर्ट में करियर कैसे बनाएं? 12वीं पास को भी मिल सकता है लाखों का पैकेज, करें ये कोर्स

    • By admin
    • March 30, 2026
    • 0 views
    एयरपोर्ट में करियर कैसे बनाएं? 12वीं पास को भी मिल सकता है लाखों का पैकेज, करें ये कोर्स

    मिजोरम और ओडिशा ने मारी बाजी, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के महिला हॉकी फाइनल में आमने-सामने

    • By admin
    • March 30, 2026
    • 2 views
    मिजोरम और ओडिशा ने मारी बाजी, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के महिला हॉकी फाइनल में आमने-सामने

    लाहौर कलंदर्स की हार के बाद अब कोर्टरूम ड्रामा फखर जमां ने आरोपों को किया खारिज

    • By admin
    • March 30, 2026
    • 2 views
    लाहौर कलंदर्स की हार के बाद अब कोर्टरूम ड्रामा फखर जमां ने आरोपों को किया खारिज

    मुल्लांपुर में टॉस जीतने वाली टीम बन सकती है विजेता देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

    • By admin
    • March 30, 2026
    • 0 views
    मुल्लांपुर में टॉस जीतने वाली टीम बन सकती है विजेता देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन