उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने अपने प्रवास के दौरान स्वास्थ्य के क्षेत्र में जबलपुर जिले को दो बड़ी सौगात दीं

भोपाल
उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने शनिवार को अपने प्रवास के दौरान स्वास्थ्य के क्षेत्र में जबलपुर जिले को दो बड़ी सौगात दीं। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने जहाँ पाटन में करीब 12 करोड़ की लागत से बने सौ बिस्तरों के सिविल अस्पताल भवन का शुभारंभ किया, वहीं नुनसर में लगभग 2 करोड़ 90 लाख रुपये से निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन को आम जनता को समर्पित किया।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में हेल्थ इंफ्राट्रक्चर के विस्तार के लिये नए स्वास्थ्य केंद्र खोले जा रहे हैं तथा मौजूदा स्वास्थ्य केंद्रों का उन्नयन किया जा रहा है। दवाइयाँ एवं सभी जरूरी पैथालॉजी जांच एवं चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है तथा डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टॉफ की नियुक्ति की जा रही है। उप मुख्यमंत्री ने पाटन, कटंगी और मझौली क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार का पूरा श्रेय विधायक श्री अजय विश्नोई को दिया और उन्हें एक विजनरी लीडर बताया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नुनसर के लोकार्पण समारोह को सांसद श्री आशीष दुबे एवं विधायक श्री अजय विश्नोई ने भी संबोधित किया तथा इस सौगात के लिये क्षेत्र की जनता की ओर से उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का आभार व्यक्त किया। समारोह में पाटन नगर परिषद के अध्यक्ष आचार्य जगेंद्र सिंह, श्री राजकुमार पटेल एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि और नागरिक भी मौजूद थे।

  • admin

    Related Posts

    मेडिकल कॉलेजों में फैकल्टी की सैलरी में होगी वृद्धि, शिक्षकों के पदों को भरने के लिए नया फॉर्मूला तैयार

    भोपाल मध्य प्रदेश में सरकारी मेडिकल कॉलेजों की संख्या तो बढ़ रही है, लेकिन इसमें डॉक्टर्स की नियुक्ति सरकार के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है. इसके लिए लगातार…

    प्रदेश सरकार का नया लक्ष्य, शराब से 21 हजार करोड़ कमाई, आबकारी नीति और 111 साल पुराने अंग्रेजी कानून में बदलाव

    भोपाल  मध्य प्रदेश सरकार ने अपना खजाना भरने के लिए आबकारी नीति 2026-27 में बड़े बदलाव की तैयारी कर ली है. इस नई नीति का ड्राफ्ट अंतिम चरण में है…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    31 साल की मीराबाई चानू ने तोड़ा तीन नेशनल रिकॉर्ड, ओलंपिक मेडलिस्ट ने मचाई धूम

    • By admin
    • February 6, 2026
    • 0 views
    31 साल की मीराबाई चानू ने तोड़ा तीन नेशनल रिकॉर्ड, ओलंपिक मेडलिस्ट ने मचाई धूम

    WPL: RCB ने दिल्ली को हराया, इतिहास रचते हुए दूसरी बार बनी चैंपियन

    • By admin
    • February 6, 2026
    • 0 views
    WPL: RCB ने दिल्ली को हराया, इतिहास रचते हुए दूसरी बार बनी चैंपियन

    कप्तान सूर्या ने कहा- ‘हमारी फ्लाइट बुक है, हम कोलंबो जाएंगे’, पाकिस्तान के खिलाफ मैच पर दी प्रतिक्रिया

    • By admin
    • February 5, 2026
    • 2 views
    कप्तान सूर्या ने कहा- ‘हमारी फ्लाइट बुक है, हम कोलंबो जाएंगे’, पाकिस्तान के खिलाफ मैच पर दी प्रतिक्रिया

    तिलक वरमा ने BCCI को कहा धन्यवाद, कहा- ‘इतनी जल्दी मैदान पर वापसी की उम्मीद नहीं थी’

    • By admin
    • February 5, 2026
    • 0 views
    तिलक वरमा ने BCCI को कहा धन्यवाद, कहा- ‘इतनी जल्दी मैदान पर वापसी की उम्मीद नहीं थी’

    वैभव सूर्यवंशी ‘बाउंसर टेस्ट’ में रहे असफल, U-19 वर्ल्ड कप में एक ही पैटर्न में 4 बार आउट

    • By admin
    • February 5, 2026
    • 2 views
    वैभव सूर्यवंशी ‘बाउंसर टेस्ट’ में रहे असफल, U-19 वर्ल्ड कप में एक ही पैटर्न में 4 बार आउट

    WPL के ग्रैंड फिनाले में दोस्ती की टेस्ट, क्या जेमिमा रोड्रिग्स की चुनौती से पार पाएंगी स्मृति मंधाना?

    • By admin
    • February 5, 2026
    • 3 views
    WPL के ग्रैंड फिनाले में दोस्ती की टेस्ट, क्या जेमिमा रोड्रिग्स की चुनौती से पार पाएंगी स्मृति मंधाना?