Duleep Trophy 2025 की शुरुआत झटका, ईशान किशन और आकाश दीप पहले मैच से बाहर

नई दिल्ली 
ईशान किशन की भारतीय टीम में वापसी हो सकती थी, लेकिन वह चोट के कारण टल गई। अब उनको एक और झटका लगा है। दलीप ट्रॉफी के पहले मैच से ईशान किशन बाहर हो गए हैं। वे ईस्ट जोन के लिए दलीप ट्रॉफी में भाग लेने वाले थे, लेकिन एक चोट के कारण वह पहले मैच का हिस्सा नहीं होंगे। इंग्लैंड में नॉटिंघमशायर के लिए क्रिकेट खेलते समय उनको चोट लगी थी, जिससे वे अभी तक पूरी तरह रिकवर नहीं हो पाए हैं। इसी चोट के कारण उन्होंने इंग्लैंड दौरे पर विकेटकीपर ऋषभ पंत के चोटिल होने के बाद टेस्ट टीम में रिप्लेसमेंट के तौर पर जगह नहीं मिल पाई थी। इसके अलावा तेज गेंदबाज आकाश दीप पर भी अपडेट आया है।

फिलहाल के लिए ईशान किशन की जगह ईस्ट जोन टीम में ओडिशा के आशीर्वाद स्वेन को शामिल किया गया है। ईएसपीएनक्रिकइन्फो की रिपोर्ट के मुताबिक, ई-बाइक से गिरने के बाद किशन को कई टांके लगे थे और इसी वजह से उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें और आखिरी टेस्ट के लिए चोटिल ऋषभ पंत की जगह टीम में शामिल नहीं लिया गया। तमिलनाडु के एन जगदीशन को ध्रुव जुरेल के बैकअप के तौर पर टीम में जगह दी गई थी। हालांकि, ईशान किशन की चोट अभी के लिए गंभीर नहीं है, लेकिन यह एहतियाती कदम है, क्योंकि उनको इंडिया ए के लिए दो मैच आने वाले समय में खेलने हैं।

इसके अलावा इंग्लैंड के दौरे पर तीन टेस्ट मैच खेलने वाले आकाश दीप को आराम करने की सलाह दी गई है। वे भी ईस्ट जोन के लिए खेलने वाले थे, लेकिन उनको आराम करने के लिए कहा है। कोई छोटी इंजरी उनको हो सकती है। चौथे टेस्ट मैच में वे चोट के कारण नहीं खेल पाए थे। 3 टेस्ट मैचों में आकाश दीप ने 13 विकेट निकाले थे। नाइट वॉचमैन के तौर पर उन्होंने एक शानदार अर्धशतक भी आखिरी मैच में जड़ा था। अभिमन्यु ईश्वरन की कप्तानी वाली टीम में असम के मुख्तार हुसैन उनकी जगह लेंगे।

ईस्ट जोन अपने अभियान की शुरुआत 28 अगस्त से शुरू होने वाले क्वार्टर फाइनल में शुभमन गिल की अगुवाई वाले नोर्थ जोन के खिलाफ करेगा। सभी मैच बेंगलुरु के बाहरी इलाके में स्थित सीओई में खेले जाएंगे। ऑलराउंडर रियान पराग को ईस्ट जोन का उप कप्तान बनाया गया है। टीम में दो अन्य भारतीय अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मोहम्मद शमी और मुकेश कुमार भी शामिल हैं। शमी ने पिछले दो वर्षों में केवल एक प्रथम श्रेणी मैच खेला है।

दलीप ट्रॉफी के पहले मैच के लिए ईस्ट जोन टीम
अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), आशीर्वाद स्वैन (विकेटकीपर), संदीप पटनायक, विराट सिंह, डेनिश दास, श्रीदाम पॉल, शरणदीप सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), रियान पराग (उप-कप्तान), उत्कर्ष सिंह, मनीषी, सूरज सिंधु जयसवाल, मुकेश कुमार, मुख्तार हुसैन और मोहम्मद शमी

 

admin

Related Posts

बारसापारा स्टेडियम की पिच पर दिखेगा यशस्वी और रियान का जलवा

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (RR) का सामना चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) से होगा। मुकाबला गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। IPL 2025…

वानखेड़े में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स का हाईवोल्टेज मुकाबला, प्लेइंग 11 पर एक नजर

 मुंबई इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के मैच नंबर-2 में रविवार (29 मार्च) को मुंबई इंडियंस (MI) का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से होना है. दोनों टीमों के बीच…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

बारसापारा स्टेडियम की पिच पर दिखेगा यशस्वी और रियान का जलवा

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 0 views
बारसापारा स्टेडियम की पिच पर दिखेगा यशस्वी और रियान का जलवा

वानखेड़े में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स का हाईवोल्टेज मुकाबला, प्लेइंग 11 पर एक नजर

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 0 views
वानखेड़े में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स का हाईवोल्टेज मुकाबला, प्लेइंग 11 पर एक नजर

आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के रोहित शर्मा करेंगे धमाका केकेआर के खिलाफ फिर बन सकते हैं काल

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 1 views
आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के रोहित शर्मा करेंगे धमाका केकेआर के खिलाफ फिर बन सकते हैं काल

केएल राहुल और डेविड वार्नर की श्रेणी में शामिल हुए ऋतुराज

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 0 views
केएल राहुल और डेविड वार्नर की श्रेणी में शामिल हुए ऋतुराज

आरसीबी ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया, कोहली की बेहतरीन पारी और देवदत्त का जोरदार प्रदर्शन

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 2 views
आरसीबी ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया, कोहली की बेहतरीन पारी और देवदत्त का जोरदार प्रदर्शन

ईशान का अर्धशतक, हैदराबाद का बड़ा स्कोर—RCB के सामने 202 रन की चुनौती

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 1 views
ईशान का अर्धशतक, हैदराबाद का बड़ा स्कोर—RCB के सामने 202 रन की चुनौती