तकनीकी खराबी की वजह से ट्रेन संख्या 20171 वंदे भारत एक्सप्रेस को अपने निर्धारित समय से 11 घंटे की देरी से रवाना हुई

 भोपाल
 जिस ट्रेन की रफ्तार, तकनीक और वैभव को बदलते रेलवे का चेहरा बताया जाता है, उसने सोमवार को धोखा दे दिया। तकनीकी खराबी की वजह से भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन से हजरत निजामुद्दीन जाने वाली ट्रेन संख्या 20171 वंदे भारत एक्सप्रेस को अपने निर्धारित समय से 11 घंटे की देरी से रवाना किया जा सका। इसकी वजह से सोमवार शाम दिल्ली से भोपाल आने वाली और मंगलवार की सुबह भोपाल से दिल्ली को जाने वाली वंदेभारत एक्सप्रेस का रद्द कर दिया गया है।

आई तकनीकी खराबी
यह पहली बार है, जब किसी तकनीकी खराबी के कारण वंदे भारत एक्सप्रेस को निरस्त करना पड़ा है। बताया जा रहा है कि रविवार रात ट्रेन संख्या 20172, हजरत निजामुद्दीन-रानी कमलापति वंदेभारत के भोपाल पहुंचने के बाद पता चला कि उसके सी-11 कोच की स्प्रिंग टूट गई है। यही ट्रेन सुबह 5.40 बजे हजरत निजामुद्दीन के लिए रवाना होने वाली थी।

यात्रियों ने किया हंगामा
तकनीकी खराबी ठीक नहीं हुई तो रात तीन बजे यात्रियों को इसके देरी से रवाना होने की सूचना भेजी गई। अधिकांश यात्री सुबह 9.30 बजे तक स्टेशन पहुंच गए। वहां उन्हें ट्रेन नहीं मिली तो हंगामा होने लगा। दोपहर तक ट्रेन का कोई पता नहीं चला तो बहुत से यात्री रेलवे ट्रैक पर बैठकर प्रदर्शन करने लगे। कई यात्रियों ने स्टेशन मास्टर के कक्ष में जाकर हंगामा किया।

रेलवे की कार्यप्रणाली पर सवाल
नाराज यात्रियों ने शताब्दी एक्सप्रेस में चढ़ने की भी कोशिश की, लेकिन रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने उन्हें बल पूर्वक बाहर निकाल दिया। यात्रियों का कहना था कि रेलवे से स्पष्ट जानकारी नहीं मिल रही थी, जिससे उनकी परेशानी बढ़ गई। इस घटना ने रेलवे के सूचना प्रबंधन और यात्री सुविधा प्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ट्रेन की तकनीकी खराबी दूर करने में रेलवे को 17 घंटे का समय लग गया। इस ट्रेन को शाम 4.28 पर रवाना किया गया, तब तक इसके तय समय से 11 घंटे की देर हो चुकी थी।

हजरत निजामुद्दीन से भोपाल ट्रेन निरस्त हुई
अधिकारियों ने बताया कि देर से रवाना किए जाने की वजह से सोमवार शाम हजरत निजामुद्दीन से चलकर रानी कमलापति आने वाली वंदे भारत ट्रेन को निरस्त कर दिया गया है। यह रैक नहीं आएगा तो मंगलवार सुबह रानी कमलापति से चलकर हजरत निजामुद्दीन तक जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस भी रद्द रहेगी।

admin

Related Posts

भौगोलिक सीमाओं से परे सामूहिक अस्तित्व और उत्तरदायित्व की दिशा में आगे बढ़ें युवाओं का किया आह्वान

भोपाल  राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि स्काउटिंग और गाइडिंग के मूल मंत्र ईश्वर, देश के प्रति कर्तव्य तथा दूसरों की सेवा और चरित्र निर्माण मानवता का आधार है।…

74 विद्यार्थियों को उपाधि, 107 को गोल्‍ड मेडल और 1 शोधार्थी को डी-लिट् की प्रदान की गई उपाधि

भोपाल  राज्यपाल  मंगुभाई पटेल ने कहा है कि आज विक्रम विश्वविद्यालय के 30वें दीक्षांत समारोह में सम्मिलित होकर अत्यधिक आनन्द का अनुभव हो रहा है। उन्होंने दीक्षान्त समारोह में उपाधियां…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

क्रिकेट में हासिल किए ऊंचे प्रतिशत, सूर्या बोले- पढ़ाई में 50-60% से आगे कभी नहीं बढ़ा

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 1 views
क्रिकेट में हासिल किए ऊंचे प्रतिशत, सूर्या बोले- पढ़ाई में 50-60% से आगे कभी नहीं बढ़ा

ब्राजील को झटका: नेमार नहीं खेलेंगे वर्ल्ड कप वॉर्मअप मैच, फिटनेस पर सवाल

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 2 views
ब्राजील को झटका: नेमार नहीं खेलेंगे वर्ल्ड कप वॉर्मअप मैच, फिटनेस पर सवाल

पत्नी नहीं, मेरी सबसे बड़ी सपोर्ट सिस्टम – सूर्यकुमार यादव ने देविशा को दिया खास सम्मान

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 1 views
पत्नी नहीं, मेरी सबसे बड़ी सपोर्ट सिस्टम – सूर्यकुमार यादव ने देविशा को दिया खास सम्मान

बांग्लादेश क्रिकेट में नया विवाद, ICC लगाएगी बैन चेतावनी, सरकार को मिली हिदायत

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 3 views
बांग्लादेश क्रिकेट में नया विवाद, ICC लगाएगी बैन चेतावनी, सरकार को मिली हिदायत

बैडमिंटन कोर्ट से ओलंपिक पोडियम तक, भारतीय महिला खिलाड़ी की प्रेरणादायक कहानी

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 3 views
बैडमिंटन कोर्ट से ओलंपिक पोडियम तक, भारतीय महिला खिलाड़ी की प्रेरणादायक कहानी

सलमान आगा के रन आउट पर गरमाया माहौल, एबी डिविलियर्स और डेल स्टेन ने बांग्लादेश को सुनाई खरी-खोटी

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 3 views
सलमान आगा के रन आउट पर गरमाया माहौल, एबी डिविलियर्स और डेल स्टेन ने बांग्लादेश को सुनाई खरी-खोटी