तेज हवाओं के चलते फैलती जा रही है माउंट आबू के जंगलों में लगी भीषण आग

सिरोही
राजस्थान के सिरोही जिले में स्थित एकमात्र पर्वतीय पर्यटन स्थल माउंट आबू के जंगलों में भीषण आग लगी हुई है. बताया जा रहा है कि माउंट सड़क मार्ग (Mount Abu Road) के छिपा बेरी के नजदीक 29 मार्च के दोपहर में आग भड़क उठी, जो धीरे-धीरे विकराल रूप लेती गई. वन विभाग और प्रशासन के तमाम प्रयासों के बावजूद अब तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है.

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, साथ ही फायर ब्रिगेड को भी बुलाया गया. लेकिन गहरी खाई और दुर्गम क्षेत्र होने के कारण आग बुझाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. माउंट रोड के 7 घूम क्षेत्र से घना धुआं उठता हुआ देखा जा सकता है, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है. आग के चलते वन संपदा को भारी नुकसान हुआ है, लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों की अनुपस्थिति ने हालात को और भी गंभीर बना दिया है.

आग बुझाने के प्रयास जारी
माउंट आबू-आबूरोड मार्ग पर 7 घूम के आसपास के पूरे क्षेत्र में आग फैली हुई है. रात बढ़ने के साथ ही आग का विकराल रूप और भी भयावह हो गया है. नगर पालिका प्रशासन, फायर ब्रिगेड, आपदा राहत प्रबंधन दल, CRPF के जवान और अन्य स्थानीय संगठन आग पर काबू पाने के प्रयासों में जुटे हुए हैं. हालांकि, अभी तक स्थिति नियंत्रण में नहीं आ पाई है.

वन विभाग की नाकामी उजागर
हर साल माउंट आबू के पहाड़ी इलाकों में आग लगने की घटनाएं सामने आती हैं, लेकिन इसके बावजूद वन विभाग द्वारा कोई ठोस पूर्व योजना नहीं बनाई जाती. आग लगने के बाद ही विभाग सक्रिय होता है, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका होता है. इस बार भी वही कहानी दोहराई जा रही है. आगजनी की घटनाओं से वन्य जीव-जंतुओं को भी भारी नुकसान उठाना पड़ता है.

पिछले साल भी इसी तरह की घटनाएं हुई हैं, लेकिन कोई प्रभावी रोकथाम की योजना नहीं बनाई गई. वन विभाग की निष्क्रियता और प्रशासन की लापरवाही पर अब सवाल खड़े हो रहे हैं. अगर समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए, तो आने वाले समय में भी ऐसी घटनाएं होंगी और माउंट आबू की बहुमूल्य वन संपदा खत्म होती रहेगी.

  • admin

    Related Posts

    दो साल में देशभर में चलाने का लक्ष्य, राजस्थान में जल्द शुरू होगी सरकारी ‘भारत टैक्सी’ सेवा?

    जयपुर/नई दिल्ली. देश के टैक्सी सेक्टर में एक नए युग की शुरुआत हो चुकी है। केंद्र सरकार ने 'सहकार से समृद्धि' के मंत्र के साथ 'भारत टैक्सी' ऐप लॉन्च कर…

    गले में डालकर घंटों तक बैठा रहा, ज्वैलरी शॉप से लाखों की सोने की चेन ले उड़ा कबूतर

    नागौर. राजस्थान के नागौर जिले से सामने आया एक अनोखा वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक कबूतर सोने की चेन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने पर BCCI ने टीम इंडिया को दिया 7.5 करोड़ का इनाम, इंग्लैंड को हराया था

    • By admin
    • February 7, 2026
    • 1 views
    अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने पर BCCI ने टीम इंडिया को दिया 7.5 करोड़ का इनाम, इंग्लैंड को हराया था

    सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका नहीं दे सकता BCCI, ICC के नियम ने खड़ी की बाधा

    • By admin
    • February 7, 2026
    • 2 views
    सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका नहीं दे सकता BCCI, ICC के नियम ने खड़ी की बाधा

    भारत-पाक मुकाबले पर पिघला पाकिस्तान, ICC की सख्ती लाई असर

    • By admin
    • February 7, 2026
    • 2 views
    भारत-पाक मुकाबले पर पिघला पाकिस्तान, ICC की सख्ती लाई असर

    क्रिस गेल का 16 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 2026 टी20 वर्ल्ड कप में लगा सबसे तेज अर्धशतक

    • By admin
    • February 7, 2026
    • 2 views
    क्रिस गेल का 16 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 2026 टी20 वर्ल्ड कप में लगा सबसे तेज अर्धशतक

    नीदरलैंड्स के खिलाफ पाकिस्तान की मुश्किल जीत, आखिरी ओवर में पसीने छूटे

    • By admin
    • February 7, 2026
    • 2 views
    नीदरलैंड्स के खिलाफ पाकिस्तान की मुश्किल जीत, आखिरी ओवर में पसीने छूटे

    T20 वर्ल्ड कप में आज तीन रोमांचक मुकाबले, भारत-अमेरिका की भिड़ंत भी होगी

    • By admin
    • February 7, 2026
    • 2 views
    T20 वर्ल्ड कप में आज तीन रोमांचक मुकाबले, भारत-अमेरिका की भिड़ंत भी होगी