उत्तर प्रदेश में तेज आंधी तूफान के चलते पेड़ और बिजली के खंभे टूटने से बिजली आपूर्ति ठप्प, 3 की मौत

फिरोजाबाद
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जनपद में आई तेज आंधी और तूफान में जन जीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया। बिजली के खंभे टूटने से जहां बिजली आपूर्ति ठप्प रही वहीं पेड़ टूटने के कारण हुए हादसों में तीन लोगों की मौत की जानकारी हुई है। पुलिस मौके पर पहुंचकर पुलिस ने सभी शवों का पोस्टमाटर्म कराया है। तेज आंधी और तूफान ने एक बार बिजली व्यवस्था को पूरी तरह ठप कर दिया कई घंटे के बाद बिजली चालू हो सकी, कई स्थानों पर खंभे टूटने और बिजली के तार टूटने की जानकारी मिली है।

तूफान से यातायात प्रभावित
आंधी और तूफान में हवाओं का वेग इतना तेज था कि लोगों का सड़क पर चलना भी दुभर हो गया, जिससे दौरान यातायात प्रभावित रहा। वही जनपद के थाना रजावली क्षेत्र में बाइक सवार युवक पेड़ के नीचे खड़ा हो गया। तभी अचानक पेड़ बाइक सवार के ऊपर गिर गया। हादसे की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों द्वारा पुलिस को जानकारी दी गई मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने मृतक युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया जिसकी पहचान जनपद के ही थाना पचौखरा निवासी रिंकू उर्फ रचित पुत्र विजय सिंह के रूप में की गई है ।        

पेड़ के नीचे सोते समय गिरा पेड़
दूसरी घटना थाना नगला खंगर क्षेत्र के तहत गांव पिंडारव निवासी कप्तान सिंह 50 वर्ष पुत्र फतेहसिंह जो कही से बाइक से आते समय पेड़ के नीचे खड़ा हो गया था तभी अचानक आंधी तूफान के वेग से पेड़ टूट कर उसके ऊपर गिर गया। पेड़ के नीचे दवजाने से कप्तान सिंह की भी मौके पर मौत हो गई। वहीं, तीसरी घटना थाना जसराना क्षेत्र के गांव नगला पांडे की है जहां रामभरोंसे 74 वर्ष पुत्र सीताराम जो अपने खेत पर रात में रखवाली कर रहा था। पेड़ के नीचे सोते समय पेड़ उनके ऊपर गिर पड़ा हादसे मे राम भरोसे की मौत हो गई । तीनों हादसों में संबंधित थाना क्षेत्र की पुलिस ने पहुंचकर हादसो का शिकार हुए लोगों के शवों का जिला अस्पताल में शनिवार को पोस्टमाटर्म करा कर परिजनों को सौंप दिए। 

  • admin

    Related Posts

    प्रकृति संरक्षण, रोजगार और निवेश का समन्वित मॉडल बने इको-टूरिज़्म, स्थानीय सहभागिता अनिवार्य: मुख्यमंत्री

    निजी क्षेत्र की भागीदारी से इको-टूरिज्म स्थलों पर विश्वस्तरीय सुविधाएं विकसित हों: मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री का निर्देश, प्रदेश में इको-टूरिज्म विकास हेतु समग्र कार्ययोजना तैयार की जाए प्रकृति संरक्षण, रोजगार और…

    मथुरा में दिल दहला देने वाली घटना: परिवार के 5 लोग दूध में जहर मिलाकर खाते हैं, सभी की मौत

    मथुरा  उत्तर प्रदेश के मथुरा से बड़ी और दुखद खबर सामने आ रही है. महावन थाना क्षेत्र के खप्परपुर गांव में एक ही परिवार के पांच लोगों ने जहर खा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    BCCI का बड़ा फैसला: कोहली-रोहित का डिमोशन, किशन-शमी को नहीं मिली जगह

    • By admin
    • February 10, 2026
    • 1 views
    BCCI का बड़ा फैसला: कोहली-रोहित का डिमोशन, किशन-शमी को नहीं मिली जगह

    वर्ल्ड कप से बाहर बांग्लादेश को लाहौर का न्योता, जानिए 5 घंटे की मीटिंग का राज

    • By admin
    • February 10, 2026
    • 1 views
    वर्ल्ड कप से बाहर बांग्लादेश को लाहौर का न्योता, जानिए 5 घंटे की मीटिंग का राज

    पाकिस्तान ने स्वीकार किया, T20 वर्ल्ड कप में भारत से खेलेगा मुकाबला

    • By admin
    • February 10, 2026
    • 1 views
    पाकिस्तान ने स्वीकार किया, T20 वर्ल्ड कप में भारत से खेलेगा मुकाबला

    IND vs PAK विवाद गरमाया: PCB की ब्लैकमेलिंग चाल नाकाम, ICC ने नहीं मानी मुआवजे की मांग

    • By admin
    • February 9, 2026
    • 3 views
    IND vs PAK विवाद गरमाया: PCB की ब्लैकमेलिंग चाल नाकाम, ICC ने नहीं मानी मुआवजे की मांग

    BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया, विराट कोहली–रोहित शर्मा का डिमोशन; शुभमन गिल समेत कई खिलाड़ियों को फायदा

    • By admin
    • February 9, 2026
    • 1 views
    BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया, विराट कोहली–रोहित शर्मा का डिमोशन; शुभमन गिल समेत कई खिलाड़ियों को फायदा

    गंभीर का बड़ा बयान: SKY की कप्तानी से टीम को मिल रही है नई ऊर्जा

    • By admin
    • February 9, 2026
    • 2 views
    गंभीर का बड़ा बयान: SKY की कप्तानी से टीम को मिल रही है नई ऊर्जा