बारिश के कारण IPL के पहले मैच के साथ-साथ धमाकेदार ओपनिंग सेरेमनी पर भी खतरा मंडरा रहा

कोलकात
 दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग (IPL) के 18वें सीजन की शुरुआत आज  यानी 22 मार्च से होगी. गत चैंपियंन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में आईपीएल 2025 का पहला मैच खेला जाएगा. हालांकि, इस मैच पर संकट के काले बादल छा गए हैं. बारिश के कारण मैच के साथ-साथ धमाकेदार ओपनिंग सेरेमनी पर भी खतरा मंडरा रहा है.

KKR vs RCB मैच पर मंडराया बारिश का खतरा
दुनिया भर के फैंस क्रिकेट के उत्सव IPL के शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फैंस पर आईपीएल का फीवर पूरे जोरों पर है. कैश रिच लीग का पहला मैच 22 मार्च को कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा. हालांकि, शनिवार को कोलकाता में पार्टी कम हो सकती है क्योंकि एक्यूवेदर ने मैच के दिन कोलकाता में 90% बारिश और 54% गरज के साथ बारिश की संभावना जताई है.

22 मार्च के लिए कोलकाता का मौसम पूर्वानुमान
एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार, 22 मार्च को कोलकाता में शाम को बारिश और गरज के साथ बारिश होने की संभावना जताई जा रही है. वेबसाइट ने बारिश की 90% संभावना जताई है – जो लगभग 2 घंटे तक चलेगी और गरज के साथ बारिश होने की 54% संभावना है. बंगाल में अगले कुछ दिनों तक तूफान और बारिश का अनुमान है. कोलकाता सहित पूरे राज्य में तेज हवाओं के साथ आंधी और ओलावृष्टि की संभावना है. पूरे राज्य में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

इसके अलावा, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा है कि बंगाल की खाड़ी से भारी मात्रा में जलवाष्प बंगाल की हवा में प्रवेश कर गई है, जिसके कारण 22 मार्च तक कोलकाता में बिजली, वर्षा और गरज के साथ तूफान की भविष्यवाणी की है. जिसके कारण सीएबी को मैच के धुलने का खतरा सता रहा है. मैदान को पूरी तरह से ढक दिया गया है.

ओपनिंग सेरेमनी पर भी छाए संकट के काले बादल
बता दें कि, ईडन गार्डन्स में आईपीएल की ओपनिंग सेरेमनी और पहले मैच की तैयारियां पूरी हो गई हैं. ड्रेस रिहर्सल चल रहा है. ओपनिंग सेरेमनी में श्रेया घोषाल, दिशा पटानी के साथ करण औजला परफॉर्म करने वाले हैं. लेकिन, तूफान और बारिश के कारण आईपीएल का सितारों से सजा जश्न फीका पड़ सकता है.

6 बजे से ओपनिंग सेरेमनी, 7 बजे होगा टॉस
केकेआर और आरसीबी के बीच कल कोलकाता में खेले जाने वाले आईपीएल 2025 के उद्घाटन मैच के लिए टॉस शाम 7 बजे होगा. वहीं, मुकाबले की पहली गेंद शाम 7:30 बजे फेंकी जाएगी. वहीं, शाम 6 बजे से भव्य ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन किया जाना है. लेकिन, इसी शाम के समय ही बारिश और तूफान की चेतावनी जारी की गई है. जिसके कारण मैच को रद्द भी किया जा सकता है.

admin

Related Posts

चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2026) का शुरुआती शेड्यूल बीसीसीआई ने हाल ही में जारी किया था. 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए बीसीसीआई ने…

सरफराज अहमद का इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा, बाबर आजम का नाम लेकर कही बड़ी बात

इस्लामाबाद पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सरफराज अहमद ने रविवार को इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटारयरमेंट का ऐलान कर दिया। 38 वर्षीय विकेटकीपर-बल्लेबाज सरफराज ने पाकिस्तान की ओर से 200 से ज्यादा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव

सरफराज अहमद का इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा, बाबर आजम का नाम लेकर कही बड़ी बात

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 3 views
सरफराज अहमद का इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा, बाबर आजम का नाम लेकर कही बड़ी बात

FIFA World Cup 2026 प्लेऑफ से पहले इराक का बड़ा फैसला, टीम प्राइवेट प्लेन से मेक्सिको जाएगी

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 3 views
FIFA World Cup 2026 प्लेऑफ से पहले इराक का बड़ा फैसला, टीम प्राइवेट प्लेन से मेक्सिको जाएगी

ICC ट्रॉफी के मामले में अर्शदीप का बड़ा कारनामा, धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी; रोहित-कोहली सबसे सफल खिलाड़ी

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 3 views
ICC ट्रॉफी के मामले में अर्शदीप का बड़ा कारनामा, धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी; रोहित-कोहली सबसे सफल खिलाड़ी

ICC ने सलमान अली आगा को लगाया डिमेरिट पॉइंट, पाकिस्तानी बल्लेबाज को मिली कड़ी चेतावनी

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 2 views
ICC ने सलमान अली आगा को लगाया डिमेरिट पॉइंट, पाकिस्तानी बल्लेबाज को मिली कड़ी चेतावनी

बाबर आजम और फखर जमां की चोट के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में असमंजस, PCB जांच करेगा

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 0 views
बाबर आजम और फखर जमां की चोट के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में असमंजस, PCB जांच करेगा