कर्ज के चलते उठाया खौफनाक कदम, क ही परिवार के चार सदस्यों ने खाया जहर, पति-पत्नी और बेटे की मौत, जांच जारी

जयपुर
राजस्थान के बीकानेर जिले से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां कर्ज के बोझ से दबे एक परिवार ने जहर खाकर सामूहिक आत्महत्या कर ली। यह मामला बीकानेर के जयनारायण व्यास कॉलोनी का है। मंगलवार को तीन लोगों के शव एक घर में मिले, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतकों की पहचान 44 वर्षीय राहुल मारू, उनकी पत्नी रूचि मारू और बेटे आराध्य मारू के रूप में हुई है। परिवार का सबसे छोटा बेटा गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है और उसका इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्या मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है और जांच की जा रही है।

सुसाइड नोट में कर्ज का जिक्र
मौके से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें कर्ज का उल्लेख किया गया है। पुलिस का कहना है कि परिवार ने भारी कर्ज के दबाव के कारण यह घातक कदम उठाया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के उच्च अधिकारी, जैसे कि आईजी ओमप्रकाश पासवान और एसपी कावेंद्र सागर, घटनास्थल पर पहुंचे। एफएसएल की टीम ने भी जांच शुरू कर दी है, और शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है।

पुलिस की जांच जारी
पुलिस ने बताया कि यह परिवार किराए के मकान में रह रहा था और कर्ज से परेशान था। एसपी कावेंद्र सागर ने कहा कि सभी संभावित एंगल से मामले की जांच की जा रही है। कर्ज का यह बोझ इस त्रासदी का मुख्य कारण माना जा रहा है, लेकिन पुलिस हर पहलू पर बारीकी से जांच कर रही है।

 

  • admin

    Related Posts

    राजस्थान 10वीं बोर्ड रिजल्ट का इंतजार खत्म, सबसे पहले यहां मिलेगा रिजल्ट

    जयपुर राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट बहुत जल्द आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी कर दिया जाएगा। इस बार बोर्ड सेकेंडरी यानी 10वीं का रिजल्ट मार्च माह में ही जारी कर इतिहास…

    वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय: राजस्थान के कई इलाकों में बारिश-ओले, ठंड बढ़ी

    जयपुर राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से रविवार को कई जिलों में मौसम बदला और हल्की बारिश के साथ कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हुई। अलवर, झुंझुनूं, हनुमानगढ़, बीकानेर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    क्रिकेट में हासिल किए ऊंचे प्रतिशत, सूर्या बोले- पढ़ाई में 50-60% से आगे कभी नहीं बढ़ा

    • By admin
    • March 17, 2026
    • 1 views
    क्रिकेट में हासिल किए ऊंचे प्रतिशत, सूर्या बोले- पढ़ाई में 50-60% से आगे कभी नहीं बढ़ा

    ब्राजील को झटका: नेमार नहीं खेलेंगे वर्ल्ड कप वॉर्मअप मैच, फिटनेस पर सवाल

    • By admin
    • March 17, 2026
    • 2 views
    ब्राजील को झटका: नेमार नहीं खेलेंगे वर्ल्ड कप वॉर्मअप मैच, फिटनेस पर सवाल

    पत्नी नहीं, मेरी सबसे बड़ी सपोर्ट सिस्टम – सूर्यकुमार यादव ने देविशा को दिया खास सम्मान

    • By admin
    • March 17, 2026
    • 1 views
    पत्नी नहीं, मेरी सबसे बड़ी सपोर्ट सिस्टम – सूर्यकुमार यादव ने देविशा को दिया खास सम्मान

    बांग्लादेश क्रिकेट में नया विवाद, ICC लगाएगी बैन चेतावनी, सरकार को मिली हिदायत

    • By admin
    • March 17, 2026
    • 3 views
    बांग्लादेश क्रिकेट में नया विवाद, ICC लगाएगी बैन चेतावनी, सरकार को मिली हिदायत

    बैडमिंटन कोर्ट से ओलंपिक पोडियम तक, भारतीय महिला खिलाड़ी की प्रेरणादायक कहानी

    • By admin
    • March 17, 2026
    • 3 views
    बैडमिंटन कोर्ट से ओलंपिक पोडियम तक, भारतीय महिला खिलाड़ी की प्रेरणादायक कहानी

    सलमान आगा के रन आउट पर गरमाया माहौल, एबी डिविलियर्स और डेल स्टेन ने बांग्लादेश को सुनाई खरी-खोटी

    • By admin
    • March 17, 2026
    • 3 views
    सलमान आगा के रन आउट पर गरमाया माहौल, एबी डिविलियर्स और डेल स्टेन ने बांग्लादेश को सुनाई खरी-खोटी