MP के खरगोन में खेत में कपास व तुअर की फसल के बीच नशे की खेती पकड़ी, गांजे के 620 पौधे जब्त

खरगोन
आपेरशन प्रहार के तहत अवैध मादक पदार्थ (गांजे) की खेती करने वालों के खिलाफ पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। जिले के बिस्टान थाना क्षेत्र के रसगांगली सालई कुंडी फालिया में खेत में कपास व तुअर की फसल के बीच नशे की खेती पकड़ी है। यहां किसान ने 620 गांजे के पौधे लगाए थे। इनकी कटाई की तो 14 क्विंटल 26 किलोग्राम जिसकी अनुमानित कीमत 75 लाख से अधिक है। एक आरोपित को गिरफ्तार किया है।

एसपी धर्मराज मीना ने बताया कि 16 अक्टूबर 2024 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि थाना बिस्टान क्षेत्र के ग्राम रसगांगली सालई कुंडी फालिया मे सामीलाल उर्फ श्यामलाल के खेत में कपास व तुअर की फसल के बीच बड़ी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ गांजे के पौधे लगाए हैं। मुखबिर की सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया गया और तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम का गठन किया।

पुलिस टीम द्वारा प्लानिंग के तहत सामीलाल उर्फ श्यामलाल के खेत मे घेराबंदी कर दबिश दी गई। सामीलाल उर्फ श्यामलाल से गांजे की खेती करने के संबंध मे दस्तावेज मांगने पर उसने कोई दस्तावेज या वैध लाइसेंस नहीं होना बताया। पुलिस ने सामीलाल उर्फ श्यामलाल के खेत से कुल अवैध गांजे के 620 हरे पौधे कुल वजनी 14 क्विंटल 26 किलो ग्राम को विधिवत जब्‍त किया। पुलिस टीम ने आरोपी सामीलाल उर्फ श्यामलाल के विरुद्ध थाना बिस्टान पर अपराध क्रमांक 290/24 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है।एसपी ने टीम को 10 हजार रुपये इनाम की घोषणा की है।

कार्यवाही में एसडीओपी अनुभाग भीकनगांव राकेश आर्य के मार्गदर्शन व थाना प्रभारी बिस्टान ईलापसिंह मुजल्दे, चौकी प्रभारी जैतपुर उनि सुदर्शन कुमार के नेतृत्व में उनि रामजीलाल डुडवे, उनि सुदामा मोरे, सउनि राजेश दिनकर, सतीशसिंह कुशवाह, मुकेश यादव,विष्णु जमरे, विनायक राजावत, अमित उपाध्याय, अनिल वास्केल, दीपक सोनी आदि शामिल रहे।

पुलिस ने रात में दबिश दी, कटाई में कई घंटे लगे
आरोपित ने शेडो एरिया (नो मोबाइल नेटवर्क झोन) के पहाड़ी क्षेत्र में अवैध गांजे के पौधे लगा रखे थे। यहां आरोपित का घर व खेत तीन ओर से पहाड़ व एक तरफ से तालाब से घिरा है। पौधों को पानी देने के लिए एडवांस ड्रिप वाटर सिस्टम को लगाया हुआ था। गांजे के पौधों की जड़ो के आसपास सफेद यूरिया खाद भी डाली हुई थी। पौधों को उखाड़ने में कई पुलिसकर्मियों को कई घंटों तक कड़ी मेहनत करनी पड़ी।

admin

Related Posts

कनाडा में उज्जैन के युवक की हत्या, पहले पिटाई फिर कार से कुचला, सीएम ने शोक व्यक्त किया

 उज्जैन   उज्जैन शहर के बेकरी कारोबारी के बेटे की कनाडा में बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना 14 मार्च को कनाडा के फोर्ट सेंट जॉन शहर में हुई, जहाँ…

प्रधानमंत्री मोदी से नई दिल्ली में मुख्यमंत्री डॉ. यादव की भेंट, चर्चा का अहम मुद्दा

प्रधानमंत्री  मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नई दिल्ली में की भेंट किसान कल्याण वर्ष की गतिविधियों से कराया अवगत प्रदेश के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर लिया मार्गदर्शन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 0 views
RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी

चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव

सरफराज अहमद का इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा, बाबर आजम का नाम लेकर कही बड़ी बात

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 3 views
सरफराज अहमद का इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा, बाबर आजम का नाम लेकर कही बड़ी बात

FIFA World Cup 2026 प्लेऑफ से पहले इराक का बड़ा फैसला, टीम प्राइवेट प्लेन से मेक्सिको जाएगी

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 3 views
FIFA World Cup 2026 प्लेऑफ से पहले इराक का बड़ा फैसला, टीम प्राइवेट प्लेन से मेक्सिको जाएगी

ICC ट्रॉफी के मामले में अर्शदीप का बड़ा कारनामा, धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी; रोहित-कोहली सबसे सफल खिलाड़ी

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 3 views
ICC ट्रॉफी के मामले में अर्शदीप का बड़ा कारनामा, धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी; रोहित-कोहली सबसे सफल खिलाड़ी

ICC ने सलमान अली आगा को लगाया डिमेरिट पॉइंट, पाकिस्तानी बल्लेबाज को मिली कड़ी चेतावनी

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 2 views
ICC ने सलमान अली आगा को लगाया डिमेरिट पॉइंट, पाकिस्तानी बल्लेबाज को मिली कड़ी चेतावनी