ड्रोन से हमला, न्यूक्लियर प्लांट के पास यूक्रेन ने रूस पर किया जोरदार हमला

नई दिल्ली
रूस ने आरोप लगाया है कि यूक्रेन ने अपने 34वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रूस के कुर्स्क क्षेत्र के परमाणु संयंत्र में ड्रोन हमला कर वहां आग लगा दी। हालांकि, आग पर जल्दी काबू पा लिया गया और रेडिएशन का स्तर सामान्य रहा। रूसी अधिकारियों ने कहा कि ड्रोन हमलों में कई बिजली और ऊर्जा केंद्र को निशाना बनाया गया था। परमाणु संयंत्र में आग से एक ट्रांफफॉर्मर को नुकसान पहुंचा है, लेकिन किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

फ्यूल टर्मिनल के पास भी लगी आग
अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) ने कहा कि उन्हों मीडिया से इस घटना की जानकारी मिली है, लेकिन स्वतंत्र रूप से इसकी पुष्टि नहीं हुई है। एजेंसी प्रमुख राफेल ग्रोसी ने कहा, "हर परमाणु संयंत्र की सुरक्षा हर समय सुनिश्चित होनी चाहिए।" इसी दौरान रूस के लेनिनग्राद क्षेत्र के उस्त-लुगा बंदरगाह पर भी आग लग गई, जहां फ्यूल का बड़ा निर्यात टर्मिनल है। अधिकारियों के अनुसार, लगभग 10 यूक्रेनी ड्रोन गिराए गए थे, जिनका मलबा गिरने से आग लग गई।

रूसी रक्षा मंत्रालय का दावा
रूसी रक्षा मंत्रालय ने दावा किया कि उसने शनिवार रात से रविवार तक 95 यूक्रेनी ड्रोन मार गिराए। वहीं यूक्रेन की वायुसेना ने कहा कि रूस ने भी 72 ड्रोन और एक क्रूज मिसाइल दागी थी, जिनमें से 48 ड्रोन मार गिराए गए या फिर जाम कर दिए गए। बता दें, यूक्रेन ने रविवार को 1991 में सोवियत संघ से मिली आजादी की 34वीं वर्षगांठ मनाई। इस मौके पर राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने कीव के इंडिपेंडेंस स्क्वायर से वीडियो संदेश दिया।

जेलेंस्की का संदेश
उन्होंने कहा, "हम ऐसा यूक्रेन बना रहे हैं जो सुरक्षित और मजबूत होगा। हमारा भविष्य केवल हमारे हाथ में है और दुनिया भी अब यूक्रेन को बराबरी का दर्जा देती है।" जेलेंस्की ने इस मौके पर अमेरिकी विशेष दूत कीथ केलॉग को यूक्रेन का ऑर्डर ऑफ मेरिट सम्मान भी दिया।

admin

Related Posts

एअर इंडिया का बड़ा फैसला: इजरायल उड़ानें स्थगित, यात्रियों की चिंता बढ़ी

नई दिल्ली पश्चिम एशिया में चल रही जंग के बीच एअर इंडिया ने इजरायल के लिए अपनी उड़ानें 31 मई तक निलंबित कर दी हैं। अधिकांश प्रमुख एयरलाइनों ने तेल…

ट्रंप ने किया ‘साहसी’ बचाव अभियान का ऐलान, सीआईए की मदद से ऊबड़-खाबड़ पहाड़ियों से बचाया गया एफ-15ई का पायलट

 वॉशिंगटन अमेरिका को उस समय तब बड़ी सफलता मिली, जब उसने ईरान में फाइटर जेट से जाने बचाने को कूदे अपने एक पायलट को सफलतापूर्वक बचा लिया। यह पायलट अमेरिकी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 1 views
टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 0 views
थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए

केकेआर बनाम पंजाब किंग्स प्रीव्यू, स्पिन तिकड़ी के फ्लॉप शो से परेशान कोलकाता को फॉर्म में चल रही पीबीकेएस से कड़ी चुनौती

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 0 views
केकेआर बनाम पंजाब किंग्स प्रीव्यू, स्पिन तिकड़ी के फ्लॉप शो से परेशान कोलकाता को फॉर्म में चल रही पीबीकेएस से कड़ी चुनौती

आईपीएल 2026, राजीव गांधी स्टेडियम में आज महामुकाबला, क्या घर में लखनऊ को हरा पाएगी SRH?

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 2 views
आईपीएल 2026, राजीव गांधी स्टेडियम में आज महामुकाबला, क्या घर में लखनऊ को हरा पाएगी SRH?

विराट बनाम चेन्नई, बेंगलुरु में आज दिखेगा हाई-वोल्टेज ड्रामा, कौन मारेगा बाजी?

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 3 views
विराट बनाम चेन्नई, बेंगलुरु में आज दिखेगा हाई-वोल्टेज ड्रामा, कौन मारेगा बाजी?

IPL 2026,चेन्नई के स्टार बल्लेबाज सैमसन और गायकवाड़ की फॉर्म बनी चिंता, क्या RCB के खिलाफ चिन्नास्वामी में लौटेगी लय?

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 1 views
IPL 2026,चेन्नई के स्टार बल्लेबाज सैमसन और गायकवाड़ की फॉर्म बनी चिंता, क्या RCB के खिलाफ चिन्नास्वामी में लौटेगी लय?