चित्तौड़गढ़ में ट्रेलर में आग लगने से जिंदा जला चालक

चित्तौड़गढ़

चित्तौड़गढ़ जिले के निम्बाहेड़ा नगरपालिका क्षेत्र में वंडर चौराहा अंडरब्रिज के पास हुए हादसे में ट्रेलर चालक जिंदा जल गया। ट्रेलर असंतुलित होकर डिवाइडर से जा टकराया। इसके बाद केबिन में आग लग गई और चालक अंदर ही फंस गया। पुलिस ने चालक के शव की शिनाख्तगी कर परिजनों को सूचना दी है।

 जानकारी के अनुसार निंबाहेड़ा में चित्तौड़गढ़ बाईपास पर यह हादसा हुआ है। इसमें तेलंगाना से ब्लैक ग्रेनाइट लेकर किशनगढ़ जा रहा ट्रेलर एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में डिवाइडर से टकरा गया। इसके बाद ट्रेलर में आग लग गई। धुंआ देख कर मौके कर राहगीरों की भीड़ लग गई। लोगों ने संबंधित थाना पुलिस को सूचना दी। हादसे में चालक अजमेर निवासी शराबुद्दीन (50) की मौके पर ही जल कर मौत हो गई। सदर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और नगरपालिका की दमकल को मौके पर बुलाया गया। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से चालक को बाहर निकाला गया।

सदर थाना निम्बाहेड़ा के एएसआई संतोष कुमार ने बताया कि हादसे के समय ट्रेलर में ग्रेनाइट ब्लैक मार्बल भरा हुआ था। आस पास के लोगों से जानकारी ली है। इसमें सामने से आया कि बाइक को बचाने के प्रयास में ट्रेलर डिवाइडर पर चढ़ गया और तुरंत आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि चालक को बचाने का मौका ही नहीं मिला। पुलिस ने मृतक के परिवार को अजमेर में सूचना दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इधर, हादसे के तत्काल बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। कोई भी ट्रेलर के आस पास जाने तक की हिम्मत नहीं जुटा पाया। बाद में दमकल की सहायता से आग बुझाने के बाद लोग केबिन में पहुंचे तब तक चालक की जल कर मौत हो गई थी। वाहन मालिक से संपर्क करने के बाद चालक के शव की शिनाख्त हो पाई। परिजनों के आने के बाद पुलिस शव के पोस्टमार्टम की कार्यवाही करेगी।

  • admin

    Related Posts

    7 साल पुराना प्यार, एक कॉल और खून का खेल: वेटर से रिश्ता बना पति की हत्या की वजह

    जयपुर संयोग से हुई एक मुलाकात का अंजाम करीब 8 साल बाद बेहद खौफनाक हुआ। राजस्थान में प्रेमी संजू के हाथों पति की हत्या कराने वाली अंजू की कहानी काफी…

    देश पर कर्ज का दबाव, पांच साल में दोगुना और बजट में नया रिकॉर्ड

    जयपुर राजस्थान का बजट 11 फरवरी को विधानसभा के पटल पर रखा जाएगा। इसमें राजस्थान के आय-व्यय अनुमान भी पेश किए जाएंगे। सरकार अपने खर्च का लेखा-जोखा रखने के साथ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    IND vs PAK विवाद गरमाया: PCB की ब्लैकमेलिंग चाल नाकाम, ICC ने नहीं मानी मुआवजे की मांग

    • By admin
    • February 9, 2026
    • 3 views
    IND vs PAK विवाद गरमाया: PCB की ब्लैकमेलिंग चाल नाकाम, ICC ने नहीं मानी मुआवजे की मांग

    BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया, विराट कोहली–रोहित शर्मा का डिमोशन; शुभमन गिल समेत कई खिलाड़ियों को फायदा

    • By admin
    • February 9, 2026
    • 1 views
    BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया, विराट कोहली–रोहित शर्मा का डिमोशन; शुभमन गिल समेत कई खिलाड़ियों को फायदा

    गंभीर का बड़ा बयान: SKY की कप्तानी से टीम को मिल रही है नई ऊर्जा

    • By admin
    • February 9, 2026
    • 2 views
    गंभीर का बड़ा बयान: SKY की कप्तानी से टीम को मिल रही है नई ऊर्जा

    सर्जरी के बाद हर्षित राणा का पहला बयान, T20 WC मिस करने पर बोले– अब लक्ष्य सिर्फ फिट होकर लौटना

    • By admin
    • February 9, 2026
    • 2 views
    सर्जरी के बाद हर्षित राणा का पहला बयान, T20 WC मिस करने पर बोले– अब लक्ष्य सिर्फ फिट होकर लौटना

    अर्जुन कुच्छल ने जीती ओवरऑल ग्रॉस विनर रोलिंग ट्रॉफी

    • By admin
    • February 9, 2026
    • 2 views
    अर्जुन कुच्छल ने जीती ओवरऑल ग्रॉस विनर रोलिंग ट्रॉफी

    एशियन राइफल/पिस्टल चैंपियनशिप: शूट-ऑफ में गोल्ड से चूकीं मनु भाकर, ईशा ने जीता ब्रॉन्ज

    • By admin
    • February 9, 2026
    • 0 views
    एशियन राइफल/पिस्टल चैंपियनशिप: शूट-ऑफ में गोल्ड से चूकीं मनु भाकर, ईशा ने जीता ब्रॉन्ज