वॉटर प्यूरिफायर बोतल से पिएं शुद्ध पानी, गंदा पानी हो जाएगा 99.99% साफ!

मुंबई 

डिजिटल और स्मार्ट गैजेट्स के दौर में सबकुछ हाई-टेक होता जा रहा है. इसी क्रम में अब पानी की सफाई भी हाई-टेक हो चुकी है! मार्केट में एक ऐसी बोतल आ गई है जो बिना बिजली के ही पानी साफ करती है. इस बोतल को ZeroB ने मार्केट में उतारा है. ZeroB अपने नए H2OHH Water Purifier (H2OHH) बोतल को लेकर दावा की है कि यह बोतल बिना बिजली के कुछ ही पल में 99.99% शुद्ध करती है. खास बात यह है कि यह एक बोतल अपने लाइफटाइम में करीब 3,000 प्लास्टिक बोतलों को रिप्लेस कर सकती है. यानी सेहत के साथ-साथ पर्यावरण की भी बड़ी बचत! आउटडोर ट्रैवल, ऑफिस या जिम हर जगह के लिए यह बोतल बेस्ट साबित हो सकती है. आइए जानते हैं इसकी कीमत और फीचर्स.

पहले जानिए कैसे काम करती है H2OHH?
ZeroB कंपनी की यह स्मार्ट बोतल ExSil Nano सिल्वर टेक्नोलॉजी पर काम करती है जो पानी के संपर्क में आते ही 99.99% बैक्टीरिया और वायरस को खत्म कर देती है.  इसके लिए न तो बिजली की जरूरत होती है और न ही फिल्टर बदलने की कभी जरूरत होती है. सिल्वर आयन पानी को शुद्ध करते हुए उसके स्वाद में भी कोई बदलाव नहीं करता है. 

डिजाइन और कैपेसिटी

बात करें इस बोतल की डिजाइन की तो इसमें 600ml की कैपेसिटी मिलती है. साथ ही यह हल्की है जो किसी भी नार्मल कप होल्डर में फिट हो जाने वाली है. कंपनी का दावा है कि इसकी प्यूरीफिकेशन क्षमता हजारों बार इस्तेमाल के बाद भी बनी रहेगी.

कितनी है कीमत?

बात करें इसकी कीमत की तो  ZeroB ने इसे H2OHH को 2 मॉडल्स में उतारा है, पहला Tritan मॉडल जिसकी कीमत ₹1,499 रखी गई है वहीं दूसरा मॉडल है Stainless Steel SS304 मॉडल जिसकी कीमत ₹2,499 रखी गई है. ZeroB के मुताबिक एक H2OHH बोतल करीब 3,000 प्लास्टिक बोतलों को रिप्लेस कर सकती है. यह उन यूजर्स के लिए परफेक्ट है जो प्लास्टिक वेस्ट कम करना चाहते हैं और साथ ही सुरक्षित पानी भी पाना चाहते हैं. इन दोनों बोतलों में एक ही प्यूरीफिकेशन टेक्नोलॉजी दी गई है, फर्क सिर्फ मैटेरियल और लुक का है.

किसके लिए है बेस्ट है यह बोतल?

ट्रैवलर्स

जिम या आउटडोर एक्टिविटी करने वाले लोग

ऑफिस या फील्ड में रहने वाले प्रोफेशनल्स

ऐसे यूजर्स जो बिजली या फिल्टर-चेंज की परेशानी से बचना चाहते हैं.

इस बोतल को लेकर कंपनी के CTO डॉ. राजेश मिश्रा का कहना है कि H2OHH एक दो नहीं बल्कि 5 साल की रिसर्च का नतीजा है जिसका मकसद लैब-ग्रेड प्यूरीफिकेशन को एक पोर्टेबल रूप में देना था. यह बोतल ZeroB की ऑफिशियल वेबसाइट पर मिल रही है. आप zerobonline सर्च कर सकते हैं. 

admin

Related Posts

कामकाज की दुनिया में क्रांति: इंसानों से ज्यादा AI एजेंट्स रखेगी यह कंपनी

डेवलपर्स के लिए टूल बनाने वाली कंपनी StackBlitz ने बड़ा ऐलान किया है. कंपनी ने कहा है कि वह इस साल इंसानों से ज्यादा AI एजेंट्स को काम पर रखेगी.…

तेल लगाने से पहले रुकिए! डैंड्रफ समझकर स्कैल्प की इस समस्या को नज़रअंदाज़ न करें

अक्सर जब हमारे सिर में खुजली होती है या डैंड्रफ दिखने लगते हैं, तो हम तुरंत तेल या घरेलू नुस्खे आजमाने लगते हैं, लेकिन अगर लाख कोशिश के बाद भी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

शुरुआत में ही नीदरलैंड बैकफुट पर, लेविट सस्ते में पवेलियन लौटे

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 1 views
शुरुआत में ही नीदरलैंड बैकफुट पर, लेविट सस्ते में पवेलियन लौटे

पाकिस्तान मैच के लिए टीम इंडिया में बदलाव की मांग, गावस्कर ने कुलदीप पर जताया भरोसा

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 2 views
पाकिस्तान मैच के लिए टीम इंडिया में बदलाव की मांग, गावस्कर ने कुलदीप पर जताया भरोसा

हॉकी प्रो लीग: अर्जेंटीना के सामने बेबस भारत, 8-0 से मिली बड़ी हार

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 2 views
हॉकी प्रो लीग: अर्जेंटीना के सामने बेबस भारत, 8-0 से मिली बड़ी हार

भारत की झोली में गोल्ड, ऐश्वर्य की शानदार शूटिंग से एशियन चैंपियनशिप में चमक

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 2 views
भारत की झोली में गोल्ड, ऐश्वर्य की शानदार शूटिंग से एशियन चैंपियनशिप में चमक

स्टार कंटेंडर 2026: मानुष-दीया ने मिक्स्ड डबल्स क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 1 views
स्टार कंटेंडर 2026: मानुष-दीया ने मिक्स्ड डबल्स क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

कोपा डेल रे सेमीफाइनल: एटलेटिको मैड्रिड ने बार्सिलोना को 4-0 से रौंदा

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 1 views
कोपा डेल रे सेमीफाइनल: एटलेटिको मैड्रिड ने बार्सिलोना को 4-0 से रौंदा