उप मुख्यमंत्री शुक्ल से डॉ. तिवारी ने की सौजन्य भेंट

भोपाल
उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा है कि मध्यप्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ और भविष्य-उन्मुख बनाने के लिए विशेषज्ञों और विद्वानों के सुझावों का स्वागत करती है। उप मुख्यमंत्री शुक्ल से अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ विस्कॉन्सिन-मैडिसन में एसोसिएट प्रोफेसर और इमेजिंग एंड रेडिएशन साइंसेज की सह-निदेशक डॉ. पल्लवी तिवारी ने मंत्रालय में सौजन्य भेंट की। डॉ. तिवारी, जो एआई और प्रिसिजन मेडिसिन में वैश्विक स्तर पर अग्रणी शोधकर्ता हैं, ने अपने गृह राज्य और देश में स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने के लिए सहयोग की इच्छा व्यक्त की। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने डॉ. तिवारी को उनके कार्यों के लिए शुभकामनाएं दीं और सरकार की ओर से पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया।

उल्लेखनीय है कि डॉ. तिवारी के नाम पर 70 से अधिक शोध प्रकाशन, 14 पेटेंट (8 जारी, 6 लंबित) और कई प्रतिष्ठित पुरस्कार हैं। उन्हें भारत सरकार द्वारा "100 वूमेन अचीवर्स" में शामिल कर राष्ट्रपति द्वारा भी सम्मानित किया गया है। इसके अतिरिक्त, उन्हें अमेरिका में भी अनेक प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त हुए हैं, जिनमें जॉनसन एंड जॉनसन वीमेन इन एसटीईएम स्कॉलर अवार्ड, ऑनरेरी अर्ली करियर अचीवमेंट अवार्ड और इमेजिंग इनफॉर्मेटिक्स इनोवेशन अवार्ड शामिल हैं। उनका शोध कार्य, विशेष रूप से मस्तिष्क ट्यूमर के क्षेत्र में, व्यापक रूप से सराहा गया है और इसे ओहायो राज्य की महासभा और वहां के सेक्रेटरी ऑफ स्टेट ने भी मान्यता दी है। डॉ. तिवारी ने 50 से अधिक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर व्याख्यान दिए हैं।

 

admin

Related Posts

भौगोलिक सीमाओं से परे सामूहिक अस्तित्व और उत्तरदायित्व की दिशा में आगे बढ़ें युवाओं का किया आह्वान

भोपाल  राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि स्काउटिंग और गाइडिंग के मूल मंत्र ईश्वर, देश के प्रति कर्तव्य तथा दूसरों की सेवा और चरित्र निर्माण मानवता का आधार है।…

74 विद्यार्थियों को उपाधि, 107 को गोल्‍ड मेडल और 1 शोधार्थी को डी-लिट् की प्रदान की गई उपाधि

भोपाल  राज्यपाल  मंगुभाई पटेल ने कहा है कि आज विक्रम विश्वविद्यालय के 30वें दीक्षांत समारोह में सम्मिलित होकर अत्यधिक आनन्द का अनुभव हो रहा है। उन्होंने दीक्षान्त समारोह में उपाधियां…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

क्रिकेट में हासिल किए ऊंचे प्रतिशत, सूर्या बोले- पढ़ाई में 50-60% से आगे कभी नहीं बढ़ा

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 2 views
क्रिकेट में हासिल किए ऊंचे प्रतिशत, सूर्या बोले- पढ़ाई में 50-60% से आगे कभी नहीं बढ़ा

ब्राजील को झटका: नेमार नहीं खेलेंगे वर्ल्ड कप वॉर्मअप मैच, फिटनेस पर सवाल

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 3 views
ब्राजील को झटका: नेमार नहीं खेलेंगे वर्ल्ड कप वॉर्मअप मैच, फिटनेस पर सवाल

पत्नी नहीं, मेरी सबसे बड़ी सपोर्ट सिस्टम – सूर्यकुमार यादव ने देविशा को दिया खास सम्मान

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 2 views
पत्नी नहीं, मेरी सबसे बड़ी सपोर्ट सिस्टम – सूर्यकुमार यादव ने देविशा को दिया खास सम्मान

बांग्लादेश क्रिकेट में नया विवाद, ICC लगाएगी बैन चेतावनी, सरकार को मिली हिदायत

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 3 views
बांग्लादेश क्रिकेट में नया विवाद, ICC लगाएगी बैन चेतावनी, सरकार को मिली हिदायत

बैडमिंटन कोर्ट से ओलंपिक पोडियम तक, भारतीय महिला खिलाड़ी की प्रेरणादायक कहानी

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 3 views
बैडमिंटन कोर्ट से ओलंपिक पोडियम तक, भारतीय महिला खिलाड़ी की प्रेरणादायक कहानी

सलमान आगा के रन आउट पर गरमाया माहौल, एबी डिविलियर्स और डेल स्टेन ने बांग्लादेश को सुनाई खरी-खोटी

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 3 views
सलमान आगा के रन आउट पर गरमाया माहौल, एबी डिविलियर्स और डेल स्टेन ने बांग्लादेश को सुनाई खरी-खोटी