डॉ तारा शर्मा बरपाली कॉलेज में प्राचार्य पदस्थ

कोरबा

प्रदेश सरकार ने निर्णय लेते हुए सरकारी कॉलेजों में कार्यरत 131प्राध्यापकों को पदोन्नत कर प्राचार्य बनाकर तबादला किया है। मिनीमाता गल्र्स कॉलेज की समाज शास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. तारा शर्मा को पदोन्नत कर बरपाली कॉलेज का प्राचार्य नियुक्त किया गया है।

श्रीमती शर्मा मिनीमाता कन्यामहाविद्यालय में कोरबा में प्रभारी प्राचार्य के पद पर तीन वर्षो तक अपनी उत्कृष्ट सेवाएं दे चुकी है। उनके प्राचार्य कार्यकाल के दौरान कन्या महाविद्यालय में कई उत्कृष्ट कार्य हुए। जिसमें समाज शास्त्र विभाग का उन्नयन हो या फिर अन्य शैक्षणिक गतिविधियों का विकास हो, श्रीमती शर्मा के कार्यकाल में हुए। उनका प्रभारी प्राचार्य कार्यकाल के दौरान मिनीमाता कन्या महाविद्यालय का रखरखाव,शैक्षणिक गतिविधियां एवं उत्कृष्ट अनुशासन के नाम पर महाविद्यालय की एक अलग पहचान बनी थी। डॉ. तारा शर्मा बिलासपुर संभाग ही नहीं प्रदेश एवं मध्यप्रदेश में समाजशास्त्रीयों के बीच एक अच्छे शिक्षाविद के रूप में जाना पहचाना नाम है।

डॉ. तारा शर्मा ने दो पुस्तकें लिखी है। जिसमें से एक पुस्तक मध्यप्रदेश के हाईस्कूल के समाजशास्त्र कोर्स में शामिल है। वहीं डॉ. तारा शर्मा के दिशा निर्देशन में 8 से अधिक छात्रों को विभिन्न विश्वविद्यालयों द्वारा पीएचडी की उपाधी प्रदान की गई है। अब उनके बरपाली कॉलेज में तबादले के साथ बरपाली महाविद्यालय में उत्कृष्ट शैक्षणिक कार्यों के संपादित किए जाने की उम्मीद है। महाविद्यालय को उनके दीर्घ अनुभव का लाभ प्राप्त होगा। डॉ. शर्मा ने आज बरपाली महाविद्यालय में पदभार ग्रहण कर लिया है।

इस अवसर पर बरपाली महाविद्यालय के प्रध्यापकों एवं कर्मचारियों ने कार्यभार ग्रहण करने महाविद्यालय पहुंंचने पर डॉ. तारा शर्मा का स्वागत करते हुए हर्ष जाहिर किया है। डॉ. तारा शर्मा ने पदभार ग्रहण करने के पश्चात कहा कि महाविद्यालय में पदस्थ प्रध्यापकों एवं कर्मचारियों के सहयोग से पूर्व से बेहतर वातावरण निर्मित कर शैक्षणिक गतिविधियों का उत्कृष्ट संचालन करने का प्रयास किया जाएगा।

  • admin

    Related Posts

    अलग-अलग श्रेणियों में कुल 25 लाख रूपए तक का पुरस्कार

    रायपुर ‘रन फॉर नेचर-रन फॉर कल्चर‘ की थीम होगी आयोजन छत्तीसगढ़ में खेलों को बढ़ावा देने और बस्तर की सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय मंच पर लाने के उद्देश्य से “बस्तर…

    बिहान योजना से फुलकुंवर बनीं आत्मनिर्भर उद्यमी

    रायपुर मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के खडगवां ब्लॉक के ग्राम बेलबहरा की रहने वाली फुलकुंवर की कहानी आज ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है। एक समय था जब…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    दिल्ली हाई कोर्ट में गौतम गंभीर की याचिका, बदनाम करने वाले कंटेंट को हटाने की उठाई मांग

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 2 views
    दिल्ली हाई कोर्ट में गौतम गंभीर की याचिका, बदनाम करने वाले कंटेंट को हटाने की उठाई मांग

    IPL रिकॉर्ड: एक कप्तान के अंडर सबसे ज्यादा रन ठोकने वाले टॉप 5 खिलाड़ी, MS Dhoni के दौर का कौन सा स्टार लिस्ट में?

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 2 views
    IPL रिकॉर्ड: एक कप्तान के अंडर सबसे ज्यादा रन ठोकने वाले टॉप 5 खिलाड़ी, MS Dhoni के दौर का कौन सा स्टार लिस्ट में?

    एक फ्रेंचाइजी, पूरा करियर: Indian Premier League के टॉप-10 वफादार क्रिकेटर्स, Virat Kohli सबसे आगे

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 2 views
    एक फ्रेंचाइजी, पूरा करियर: Indian Premier League के टॉप-10 वफादार क्रिकेटर्स, Virat Kohli सबसे आगे

    मुझे हटाओ मत…: वर्ल्ड कप जीत के बाद अगरकर का बयान, BCCI का क्या होगा फैसला?

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 2 views
    मुझे हटाओ मत…: वर्ल्ड कप जीत के बाद अगरकर का बयान, BCCI का क्या होगा फैसला?

    AI डीपफेक से परेशान गंभीर ने दिल्ली हाई कोर्ट में लिया एक्शन, इन कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 3 views
    AI डीपफेक से परेशान गंभीर ने दिल्ली हाई कोर्ट में लिया एक्शन, इन कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई

    सैमसन के बिना मुश्किल में राजस्थान! फाफ डुप्लेसी बोले- यह टीम के लिए बड़ा नुकसान

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 2 views
    सैमसन के बिना मुश्किल में राजस्थान! फाफ डुप्लेसी बोले- यह टीम के लिए बड़ा नुकसान