आज से डबल धमाल: कौन बनेगा करोड़पति सीजन 17, दो-दो अमिताभ बच्चन का जलवा

मुंबई

अमिताभ बच्चन एक बार फिर टीवी पर आने वाले हैं। वो 'कौन बनेगा करोड़पति सीजन 17' के साथ सोनी टीवी पर वापसी कर रहे हैं। इसके कई प्रोमो सामने आ चुके हैं। अब एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें दो-दो अमिताभ बच्चन हैं। इसमें दिखाया गया है कि जेनरेशन एक्स हो या फिर जेनरेशन जेड, सभी के लिए उसी पुराने अंदाज में ही शो को होस्ट किया जाएगा, क्योंकि संस्कृति ही इस शो की पहचान है।

'कौन बनेगा करोड़पति 17' आज यानी 11 अगस्त 2025 से रात 9 बजे सोनी टीवी पर शुरू हो रहा है। सोमवार को शो का पहला एपिसोड दिखाया जाएगा। इससे पहले मेकर्स ने एक प्रोमो शेयर किया है, जोकि बहुत मजेदार है।

'कौन बनेगा करोड़पति 17' का नया प्रोमो

इसमें दो अमिताभ बच्चन हैं। एक रिहर्सल कर रहा है तो दूसरा उसका मजाक उड़ा रहा है। दूसरे का कहना है कि अब जमाना बदल गया है तो उसी हिसाब से शो में भी बदलाव करना चाहिए। लेकिन पुराने वाले बिग बी ने कहा कि यही भाषा-बोली और संस्कृति उनके शो की पहचान है।

'क्या आप तैयार हैं?'
प्रोमो को शेयर करते हुए लिखा गया है, 'जेन एक्स से शुरू हुआ ये आइकॉनिक शो आज जेन जेड तक पहुंच गया है। क्या आप तैयार है?'

फैंस लुटा रहे हैं प्यार
82 साल के अमिताभ बच्चन पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं। एक ने कहा, 'बहुत सुंदर सर।' दूसरे ने बोला, 'लव यू अमिताभ बच्चन सर।' एक और ने कॉमेंट किया, 'प्रोमो बहुत ही मजेदार है।'

  • admin

    Related Posts

    मौनी रॉय ने बिकिनी में 40 की उम्र में दिखाया हॉट लुक, पूल किनारे दिए बोल्ड पोज

    मुंबई  टीवी से बॉलीवुड तक का सफर तय करने वालीं मौनी रॉय अपनी दमदार एक्टिंग के साथ बोल्ड लुक से भी फैंस को दीवाना बना देती हैं. मौनी ने अब…

    भूमि सतीश पेडनेकर की ‘दलदल’ ने ओटीटी पर मचाई धूम, बनी ग्लोबल हिट

    मुंबई  भूमि सतीश पेडनेकर कभी भी तयशुदा फॉर्मूले पर चलने वाली कलाकार नहीं रही हैं। उनकी फिल्मोग्राफी साफ दिखाती है कि वह ग्लैमर और ज़रूरत से ज़्यादा ड्रामा से दूर,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    मैदान के बाहर कप्तानी का अंदाज़: सूर्यकुमार का पेसर से वादा, नंबर 8 पर बैटिंग का वीडियो वायरल

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 1 views
    मैदान के बाहर कप्तानी का अंदाज़: सूर्यकुमार का पेसर से वादा, नंबर 8 पर बैटिंग का वीडियो वायरल

    USA को हराया, फिर खोला राज: मुंबई की पिच देखकर क्यों हैरान थी भारतीय टीम?

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 0 views
    USA को हराया, फिर खोला राज: मुंबई की पिच देखकर क्यों हैरान थी भारतीय टीम?

    न्यूजीलैंड की पारी लड़खड़ाई, मुजीब ने एलन–रचिन को दिखाया पवेलियन का रास्ता

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 1 views
    न्यूजीलैंड की पारी लड़खड़ाई, मुजीब ने एलन–रचिन को दिखाया पवेलियन का रास्ता

    अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने पर BCCI ने टीम इंडिया को दिया 7.5 करोड़ का इनाम, इंग्लैंड को हराया था

    • By admin
    • February 7, 2026
    • 1 views
    अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने पर BCCI ने टीम इंडिया को दिया 7.5 करोड़ का इनाम, इंग्लैंड को हराया था

    सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका नहीं दे सकता BCCI, ICC के नियम ने खड़ी की बाधा

    • By admin
    • February 7, 2026
    • 3 views
    सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका नहीं दे सकता BCCI, ICC के नियम ने खड़ी की बाधा

    भारत-पाक मुकाबले पर पिघला पाकिस्तान, ICC की सख्ती लाई असर

    • By admin
    • February 7, 2026
    • 3 views
    भारत-पाक मुकाबले पर पिघला पाकिस्तान, ICC की सख्ती लाई असर