सर्दी की नजर न लगे

आजकल के मौसम में त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने के लिए खानपान पर थोड़ा सा ध्यान देने केसाथ ही उसकी देखभाल की भी जरूरत होती है…

-त्वचा की स्क्रबिंग के लिए चोकरयुक्त आटे या सूजी में थोड़ा कच्चा दूध मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें और इसे चेहरे, गर्दन और हाथों पर लगाकर दो मिनट के लिए छोड़ दें। फिर उबटन की तरह रगड़कर छुड़ा लें और गुनगुने पानी से धो लें।

-इस मौसम में त्वचा की क्लेंजिंग और टोनिंग नियमित रूप से करनी चाहिए। रात को सोने से पहले अच्छी क्वालिटी के क्लेंजर से त्वचा की सफाई करनी चाहिए और त्वचा का कसाव बनाए रखने के लिए अच्छी क्वालिटी के टोनर का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे त्वचा में तेल की मात्रा का संतुलन बना रहता है।

-शुष्क त्वचा को नर्म बनाए रखने के लिए रात को सोने से पहले क्लेंजिंग क्रीम से चेहरा साफ जरूर करें।

-इस मौसम में केला, पपीता, संतरा, अमरूद, सेब आदि फलों का सेवन भरपूर मात्रा में करना चाहिए क्योंकि इन फलों में मौजूद पोषक तत्व त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इस मौसम में भिगोए गए बादाम, दूध, मक्खन घी, हरी सब्जियों आदि का सेवन नियमित रूप से करना चाहिए।

-यदि त्वचा ज्यादा तैलीय है तो दही और शहद को मिलाकर चेहरे पर हल्के हाथ से कुछ देर तक मलें। फिर धो लें।

-आजकल के मौसम में प्रतिदिन एक आंवला जरूर खाना चाहिए, क्योंकि यह विटामिन सी का प्राकृतिक स्रोत है और यह त्वचा की भीतरी परतों तक को पोषण प्रदान करता है। इससे आपकी त्वचा भीतर से स्वस्थ बनी रहती है।

-नहाने के पानी में एक चम्मच बॉडी ऑयल मिलाकर नहाएं, इससे त्वचा की खुश्की दूर हो जाती है।

-आजकल के मौसम में शुष्क हवाओं के कारण होंठों का फटना एक आम बात है। होंठों को फटने से बचाने के लिए घर से बाहर निकलते समय अच्छी क्वालिटी का लिप बाम लगाएं और रात को सोते समय नाभि में घी या तेल की दो बूंदें डालें। इससे होंठ मुलायम बने रहेंगे।

-अगर आपकी त्वचा रूखी है तो स्नान करने से पहले रोजाना तेल की मालिश करें। तेल की मालिश से शरीर स्वस्थ रहता है। इसके साथ ही स्नान करने वाले पानी में थोड़ा सा तेल डाल लें। इससे शरीर में रूखापन नहीं रहता है और चिकनाहट बनी रहती है।

-बाहर निकलने से पहले चेहरे के अलावा शरीर के खुले हिस्सों पर मॉइश्चराइजर और अच्छी क्वालिटी के सनस्क्रीन लोशन की मोटी परत लगाएं, ताकि त्वचा सूर्य की हानिकारक अल्ट्रावॉयलट किरणों से सुरक्षित रहे।

-कच्चे दूध में शहद मिलाकर उसमें कुछ देर के लिए पावरोटी भिगो दें। फिर इस मिश्रण को चेहरे, गर्दन और हाथों पर स्क्रब की तरह मलें। इससे त्वचा का रंग साफ होगा और वह कांतिमय रहेगी।

-सर्दी के मौसम में त्वचा में नमी कम होने की वजह से ही त्वचा रूखी हो जाती है। इसलिए इस मौसम में पानी और तरल पदार्थों जैसे सूप, फलों का जूस आदि का सेवन पर्याप्त मात्रा में करना चाहिए।

-रात को सोने से पहले चेहरे पर किसी अच्छी क्वालिटी का नाइट क्रीम जरूर लगाएं, इससे त्वचा नर्म मुलायम बनी रहेगी।

-सर्दी के मौसम में दो चम्मच बेसन में थोड़ी मलाई और हल्दी मिलाकर उबटन तैयार करें। इससे हर सप्ताह अपनी त्वचा साफ करें। इससे आपकी त्वचा कांतिमय और कोमल रहेगी।

 

  • admin

    Related Posts

    इन फ्री एप्स से अपने एंड्रायड स्मार्टफोन को बनाएं सुरक्षित

    एप्लीकेशन वह सॉफ्टवेयर हैं, जो आपके स्मार्टफोन की स्मार्टनेस को और बढ़ा देता हैं। आपके एंड्रायड फोन में आपकी प्राइवेसी से संबंधित बहुत सा डाटा होता है, जो अगर गलत…

    समय के साथ चेकअप जरूरी है सेहत के लिए

    अच्छा स्वास्थ्य सबकी चाहत होती है। बहुत से लोग स्वयं को स्वस्थ रखने के लिए योगा, सैर, जिम, व्यायाम, तैराकी आदि नियमित रूप से करते रहते हैं। बहुत कम लोग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    दिल्ली हाई कोर्ट में गौतम गंभीर की याचिका, बदनाम करने वाले कंटेंट को हटाने की उठाई मांग

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 2 views
    दिल्ली हाई कोर्ट में गौतम गंभीर की याचिका, बदनाम करने वाले कंटेंट को हटाने की उठाई मांग

    IPL रिकॉर्ड: एक कप्तान के अंडर सबसे ज्यादा रन ठोकने वाले टॉप 5 खिलाड़ी, MS Dhoni के दौर का कौन सा स्टार लिस्ट में?

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 2 views
    IPL रिकॉर्ड: एक कप्तान के अंडर सबसे ज्यादा रन ठोकने वाले टॉप 5 खिलाड़ी, MS Dhoni के दौर का कौन सा स्टार लिस्ट में?

    एक फ्रेंचाइजी, पूरा करियर: Indian Premier League के टॉप-10 वफादार क्रिकेटर्स, Virat Kohli सबसे आगे

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 2 views
    एक फ्रेंचाइजी, पूरा करियर: Indian Premier League के टॉप-10 वफादार क्रिकेटर्स, Virat Kohli सबसे आगे

    मुझे हटाओ मत…: वर्ल्ड कप जीत के बाद अगरकर का बयान, BCCI का क्या होगा फैसला?

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 2 views
    मुझे हटाओ मत…: वर्ल्ड कप जीत के बाद अगरकर का बयान, BCCI का क्या होगा फैसला?

    AI डीपफेक से परेशान गंभीर ने दिल्ली हाई कोर्ट में लिया एक्शन, इन कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 3 views
    AI डीपफेक से परेशान गंभीर ने दिल्ली हाई कोर्ट में लिया एक्शन, इन कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई

    सैमसन के बिना मुश्किल में राजस्थान! फाफ डुप्लेसी बोले- यह टीम के लिए बड़ा नुकसान

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 2 views
    सैमसन के बिना मुश्किल में राजस्थान! फाफ डुप्लेसी बोले- यह टीम के लिए बड़ा नुकसान