योगिनी एकादशी पर करें इन चीजों का दान, कभी नहीं होगी पैसों की कमी

हिंदू धर्म में एकादशी व्रत को बहुत महत्व दिया जाता है. आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी को योगिनी एकादशी कहते हैं. इस दिन भगवान विष्णु के लिए व्रत रखा जाता है,साथ ही इस दिन घर-परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहे उसके लिए भी उपाय किए जाते हैं. योगिनी एकादशी का व्रत करने से समस्त पापों का नाश होता है और श्री हरि भगवान की कृपा भी बनी रहती है.

साल 2025 में योगिनी एकादशी का व्रत 21 जून, 2025 शनिवार के दिन रखा जाएगा. इस दिन दान पुण्य करना विशेष महत्व है. इस दिन दान करना बहुत लाभकारी माना गया है. जानते हैं इस दिन किन उपाय और दान को करने से मां लक्ष्मी और विष्णु जी का आशीर्वाद प्राप्त हो सकता है.

कपड़ों का दान
योगिनी एकादशी के दिन आप कपड़ों का दान कर सकते हैं. इस दिन कोशिश करें और नए कपड़े जरूरतमंदों को दान में दें अन्यथा किसी ब्रह्मण को दान दें. कोशिश करें इस दिन पीले रंग के वस्त्र ही दान में दें. विष्णु भगवान का प्रिय रंग पीला है, इसीलिए इस दिन इस रंग के वस्त्र दान में देने से उनकी कृपा बनी रहती है और घर-परिवार में खुशहाली आती है.

जल का दान
योगिनी एकादशी का व्रत हर साल जून या जुलाई के महीने में पड़ता है. इस दौरान गर्मी बहुत अधिक होती है. कोशिश करें इस दौरान लोगों को जल पिलाएं, पियाऊ लगवाएं, लोगों को भरा घड़ा दान में दें, अन्यथा घर आए किसी भी व्यक्ति को पानी जरूर पूछें, ऐसा करना बहुत शुभ माना जाता है. प्यासे को पानी पिलाना बहुत शुभ माना गया है. ऐसा करने से श्री हरि नारायण की कृपा बनी रहती है.

अन्न का दान
योगिनी एकादशी के दिन अन्न के दान विशेष महत्व है. इस दिन गेंहू, चावल, दाल, फल का दान करें. कोशिश करें दान उन लोगों को करें जिनको इसकी सबसे ज्यादा जरूरत या आवश्यकता होती है. ऐसा करने से विष्णु जी प्रसन्न होते हैं और आपके घर में अन्न की कभी कमी नहीं होने देते.

तुलसी पूजा
योगिनी एकादशी के दिन तुलसी माता की पूजा भी जरूर करें. ऐसा करने से विष्णु जी के साथ-साथ लक्ष्मी माता का भी आशीर्वाद मिलता हैय. इस दिन तुलसी के पौधे पर दीपक जरूर जलाएं और जल दें.

  • admin

    Related Posts

    पंचक शुरू होते ही सावधानी जरूरी: भूलकर भी न करें ये कार्य

     हिंदू धर्म में पंचक काल को विशेष सावधानी बरतने वाला समय माना जाता है. पंचांग के अनुसार 17 फरवरी 2026 से पंचक की शुरुआत हो गई है, जो 21 फरवरी…

    पहला सूर्य ग्रहण और 12 राशियाँ: किसे मिलेगा लाभ, किसे रहना होगा सावधान

    कुंभ राशि में लगने वाला साल का पहला ग्रहण सामूहिक चेतना, नवाचार और भविष्य की योजनाओं में बड़े बदलाव का संकेत दे रहा है. भले ही यह ग्रहण भारत में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    सुपर-8 से पहले श्रीलंका की गेंदबाजी पर असर, मथीशा पथिराना हुए बाहर

    • By admin
    • February 17, 2026
    • 0 views
    सुपर-8 से पहले श्रीलंका की गेंदबाजी पर असर, मथीशा पथिराना हुए बाहर

    शानदार जीत के साथ सुपर-8 में पहुंचा न्यूज़ीलैंड, कनाडा सहित 3 टीमों का खेल खत्म

    • By admin
    • February 17, 2026
    • 1 views
    शानदार जीत के साथ सुपर-8 में पहुंचा न्यूज़ीलैंड, कनाडा सहित 3 टीमों का खेल खत्म

    सुपर 8 की रेस रोमांचक! 3 खाली स्थान के लिए पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और 3 अन्य टीमों के बीच कड़ी टक्कर

    • By admin
    • February 17, 2026
    • 2 views
    सुपर 8 की रेस रोमांचक! 3 खाली स्थान के लिए पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और 3 अन्य टीमों के बीच कड़ी टक्कर

    प्लेइंग 11 में बड़ा फेरबदल संभव! नीदरलैंड्स के खिलाफ बिना बुमराह-हार्दिक उतरेगी टीम?

    • By admin
    • February 17, 2026
    • 3 views
    प्लेइंग 11 में बड़ा फेरबदल संभव! नीदरलैंड्स के खिलाफ बिना बुमराह-हार्दिक उतरेगी टीम?

    T20 वर्ल्ड कप 2026 अपडेट: India-Pakistan मैच हो सकता है फिर से, जानें कब और कैसे होगा

    • By admin
    • February 17, 2026
    • 3 views
    T20 वर्ल्ड कप 2026 अपडेट: India-Pakistan मैच हो सकता है फिर से, जानें कब और कैसे होगा

    पथुम निसांका का तूफानी शतक, श्रीलंका ने ऑस्‍ट्रेलिया को घर पर दी शिकस्‍त, सुपर-8 में पहुंची

    • By admin
    • February 16, 2026
    • 1 views
    पथुम निसांका का तूफानी शतक, श्रीलंका ने ऑस्‍ट्रेलिया को घर पर दी शिकस्‍त, सुपर-8 में पहुंची