इजरायल से जंग के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी, ‘खाली करो तेहरान, कितनी शर्म की बात…

वाशिंगटन

ईरान और इजरायल के बीच चल रहा युद्ध अभी तक शांत नहीं हो सका है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर एक सोशल मीडिया पोस्ट शेयर की है. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि सभी को ईरान की राजधानी तेहरान को खाली कर देना चाहिए. ट्रंप ने यह भी कहा कि ईरान का न्यूक्लियर डील साइन न करने का फैसला मुर्खता से भरा है.

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान को लेकर एक पोस्ट शेयर की है. उन्होंने लिखा, ''ईरान को उस सौदे पर हस्ताक्षर कर देने चाहिए था जिस पर मैंने कहा था. यह कितनी शर्म की बात है और मानव जीवन की बर्बादी है. सीधे शब्दों में कहें तो, ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं हो सकता. मैंने इसे बार-बार कहा है! सभी को तुरंत तेहरान खाली कर देना चाहिए!

ट्रंप ने इजरायल-ईरान युद्ध रुकवाने का किया था दावा

ट्रंप ने हाल ही में दावा किया था कि उनके प्रयासों से इजरायल और ईरान के बीच भी जल्द शांति स्थापित हो सकती है. ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा था कि जिस तरह उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच व्यापार के जरिए तनाव कम किया था, उसी तरह वह इजरायल और ईरान को भी बातचीत की मेज पर ला सकते हैं.

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा था, ''मैंने भारत और पाकिस्तान के बीच व्यापार के माध्यम से समझदारी और स्थिरता लाई. दो शानदार नेताओं के साथ बातचीत से एक बड़ा टकराव टल गया. इजरायल और ईरान के बीच भी वैसा ही समझौता जल्द संभव है.''

लोगों को तुरंत तेहरान छोड़ देना चाहिए’

उन्होंने कहा, ‘ईरान को उस सौदे पर हस्ताक्षर कर देना चाहिए था, जिसके लिए मैंने कहा था. यह एक शर्मनाक स्थिति है और इससे बेवजह मानव जीवन की हानि हो रही है. मैं बार-बार कह चुका हूं कि ईरान को परमाणु हथियार नहीं रखने दिए जा सकते. सभी लोगों को तुरंत तेहरान छोड़ देना चाहिए.’
दोनों देशों के बीच टकराव जारी

यह बयान ऐसे समय आया है जब दोनों देशों के बीच सैन्य टकराव के आसार लगातार बढ़ते जा रहे हैं. इजरायल की सेना ने ईरान के कुछ सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है, जिसके जवाब में ईरान ने भी मिसाइल हमले किए. इस बीच अमेरिका समेत कई देश अपने नागरिकों को ईरान से निकालने की प्रक्रिया में जुट गए हैं.
जल्द हो सकता है समझौता

ट्रंप ने अपनी पोस्ट से दो घंटे पहले कनाडा में G7 सम्मेलन के दौरान कहा था कि अमेरिका ईरान के साथ फोन पर बातचीत कर रहा है और यह सुझाव भी दिया कि आमने-सामने बात करना और बेहतर रहेगा. उन्होंने उम्मीद जताई कि ईरान के साथ कोई समझौता जल्द हो सकता है. ट्रंप ने कहा, ‘मुझे लगता है कि एक डील साइन की जाएगी. अगर ईरान ऐसा नहीं करता तो वह मूर्खता करेगा.’

admin

Related Posts

भाजपा ने राहुल गांधी से मांगा जवाब, एपस्टीन फाइल्स को लेकर कपिल सिब्बल को घेरा

नई दिल्ली. अमेरिका के बदनाम फाइनेंशर और यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन से जुड़ी फाइल्स ने भारत में भी राजनैतिक बवाल मचाया हुआ है। कांग्रेस की तरफ से पहले केंद्रीय मंत्री…

6 दिन बाद मिला शव, अमेरिका में लापता भारतीय छात्र श्रीनिवासैया की मौत

वाशिंगटन. अमेरिका के बर्कली में लापता हुए भारतीय छात्र का 6 दिन बाद शव पाया गया है। 22 साल के साकेत श्रीनिवासैया यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफॉर्निया में पोस्ट ग्रैजुएशन के छात्र…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

महामुकाबले के मद्देनज़र कोलंबो छावनी में तब्दील, पुलिस-बल तैनात, हर गतिविधि पर नजर

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 1 views
महामुकाबले के मद्देनज़र कोलंबो छावनी में तब्दील, पुलिस-बल तैनात, हर गतिविधि पर नजर

सीमा पार तनाव अलग, मैदान पर टक्कर जबरदस्त: भारत-पाक मुकाबला हाई-वोल्टेज

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 2 views
सीमा पार तनाव अलग, मैदान पर टक्कर जबरदस्त: भारत-पाक मुकाबला हाई-वोल्टेज

सपनों से हकीकत तक का सफर, चिन्नास्वामी स्टेडियम को कुंबले ने बताया अपना गुरुकुल

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 2 views
सपनों से हकीकत तक का सफर, चिन्नास्वामी स्टेडियम को कुंबले ने बताया अपना गुरुकुल

फिल्म से मिली प्रेरणा या भटका रास्ता? उस्मान तारिक ने नौकरी छोड़ी, अब भारत के लिए चुनौती

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 3 views
फिल्म से मिली प्रेरणा या भटका रास्ता? उस्मान तारिक ने नौकरी छोड़ी, अब भारत के लिए चुनौती

पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया के 3 ट्रम्प कार्ड, कोलंबो में SKY की रणनीति पर नजर

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 3 views
पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया के 3 ट्रम्प कार्ड, कोलंबो में SKY की रणनीति पर नजर

टीम कॉम्बिनेशन पर मंथन, भारत मुकाबले के लिए नई प्लेइंग XI ला सकता है पाकिस्तान

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 1 views
टीम कॉम्बिनेशन पर मंथन, भारत मुकाबले के लिए नई प्लेइंग XI ला सकता है पाकिस्तान