डोनाल्ड ट्रंप शपथ लेते ही अपने शासन के पहले ही दिन कम से कम 200 आदेशों पर साइन करने वाले हैं

वॉशिंगटन
अमेरिका के राष्ट्रपति निर्वाचिक हुए डोनाल्ड ट्रंप आज शपथ लेने वाले हैं। उन्होंने अपने शपथ ग्रहण समारोह के लिए चीन, भारत जैसे देशों के राष्ट्राध्यक्षों को न्योता दिया है तो वहीं प्रशासनिक फैसलों को लेकर भी बड़ी तैयारी की है। डोनाल्ड ट्रंप अपने शासन के पहले ही दिन कम से कम 200 आदेशों पर साइन करने वाले हैं। इन आदेशों में सीमा सुरक्षा, ऊर्जा, अमेरिकी परिवारों की लिविंग कॉस्ट में कमी करने जैसे कई निर्णय शामिल हैं। माना जा रहा है कि डोनाल्ड ट्रंप पहले ही दिन से देश में आमूलचूल बदलाव लाने के प्रयास शुरू कर देंगे। अब तक राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के साथ उनकी कई मामलों में घोर असहमति रही है। एक अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि डोनाल्ड ट्रंप ऐसे कई फैसलों पर साइन करेंगे, जो अमेरिकी सरकार में बड़े बदलाव लाएंगे। उनका कहना है कि अमेरिका की संप्रभुता से समझौता नहीं किया जा सकता।

माना जा रहा है कि पहले ही दिन डोनाल्ड ट्रंप सीमा सुरक्षा को लेकर बड़ा आदेश जारी करेंगे। उनकी ओर से नेशनल बॉर्डर इमरजेंसी भी घोषित की जा सकती है। इसके तहत अमेरिकी सेना और डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी को आदेश दिया जा सकता है कि वे दक्षिणी सीमा को सुरक्षित करे। उनका कहना है कि हमारी पहली प्राथमिकता रहनी चाहिए कि उन क्रिमिनल कार्टेल्स को खत्म किया जाए, जो अमेरिका में चल रहे हैं। यही नहीं वह एफबीआई, आईसीई, सीईए और अन्य एजेंसियों को भी आदेश दे सकते हैं कि वे टास्क फोर्स बनाकर काम करें। इन एजेंसियों के अधिकारियों से बनी टास्क फोर्स को अराजक तत्वों को खत्म करने में लगाया जाएगा।

ट्रंप की ओर से 'मेक्सिको में ही रहो' स्कीम लॉन्च करने की तैयारी है। इसके तहत वह चाहते हैं कि मेक्सिको से अमेरिका में होने वाली घुसपैठ को रोका जाए। ऐसे में सीमा पर दीवार बनाने की भी तैयारी है। इसके अलावा किसी भी तरह की घुसपैठ को रोकने के लिए सीमाओं पर सख्ती बढ़ाई जाएगी। ऑफिस में पहले ही दिन डोनाल्ड ट्रंप ऐक्शन में दिखना चाहते हैं। माना जा रहा है कि उनका फोकस राष्ट्रीय सुरक्षा, आयात जैसे मामलों पर रहेगा। फिलहाल चीन, भारत, रूस, ब्रिटेन जैसे देशों की भी नजर डोनाल्ड ट्रंप पर है कि आखिर वे आते ही कौन से फैसले लेंगे और उनका क्या असर हो सकता है। डोनाल्ड ट्रंप की ओर से कुछ स्थानों के नाम भी बदल जा सकते हैं, जैसे- गल्फ ऑफ अमेरिका।

admin

Related Posts

असम में सियासी हलचल: रिपुन बोरा का इस्तीफा, हिमंता का बयान बना चर्चा का विषय

असम असम में कांग्रेस इकाई के चीफ रहे रिपुन बोरा के इस्तीफे के बाद सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस के आखिरी हिंदू नेता ने…

10 महीने की बेटी नहीं रही, पर उसके अंगों ने दी कई लोगों को नई जिंदगी

तिरुवनंतपुरम केरल से एक बेहद भावुक करने वाली कहानी सामने आई है। यहां पर हादसे में 10 महीने की एक बच्ची बुरी तरह से घायल हो गई। बाद में इलाज…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

फिडे फ्रीस्टाइल वर्ल्ड चैंपियनशिप : मैग्नस कार्लसन बने पहले आधिकारिक चैंपियन

  • By admin
  • February 16, 2026
  • 0 views
फिडे फ्रीस्टाइल वर्ल्ड चैंपियनशिप : मैग्नस कार्लसन बने पहले आधिकारिक चैंपियन

IND vs PAK मुकाबले में ईशान किशन का जलवा, T20 वर्ल्ड कप में खास रिकॉर्ड किया अपने नाम

  • By admin
  • February 16, 2026
  • 0 views
IND vs PAK मुकाबले में ईशान किशन का जलवा, T20 वर्ल्ड कप में खास रिकॉर्ड किया अपने नाम

SKY का अनुशासन मंत्र: स्लेजिंग पर लगाम लगाने की दी हिदायत, BCCI वीडियो से सामने आई अंदर की बात

  • By admin
  • February 16, 2026
  • 0 views
SKY का अनुशासन मंत्र: स्लेजिंग पर लगाम लगाने की दी हिदायत, BCCI वीडियो से सामने आई अंदर की बात

स्टीफन करी 2027 ऑल-स्टार तीन अंक प्रतियोगिता में लेंगे हिस्सा

  • By admin
  • February 16, 2026
  • 0 views
स्टीफन करी 2027 ऑल-स्टार तीन अंक प्रतियोगिता में लेंगे हिस्सा

अर्जेंटीना ने एफआईएच प्रो-लीग के मुकाबले में भारत को 4-2 से हराया

  • By admin
  • February 16, 2026
  • 1 views
अर्जेंटीना ने एफआईएच प्रो-लीग के मुकाबले में भारत को 4-2 से हराया

क्रिकेट जगत में नया कीर्तिमान, राशिद खान बने 700 T20 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज

  • By admin
  • February 16, 2026
  • 1 views
क्रिकेट जगत में नया कीर्तिमान, राशिद खान बने 700 T20 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज