डोनाल्ड ट्रंप ने एक और भारतवंशी जय भट्टाचार्य को दी बड़ी जिम्मेदारी, NIH में मिला अहम रोल

नई दिल्ली

 अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति का भारतीय मूल के लोगों पर भरोसा लगातार बढ़ता जा रहा है।डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से एक भारतवंशी पर विश्वास जताया है। उन्होंने जय भट्टाचार्य को राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थान (NIH) के डायरेक्टर के तौर पर नियुक्त किया है।

दरअसल, जय भट्टाचार्य का जन्म कोलकाता में हुआ था। वह एक बड़े अर्थशास्त्री हैं। उन्होंने स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय से मेडिकल शिक्षा प्राप्त की है। अपनी जिम्मेदारी के दौरान वह करीब 47.3 अरब डॉलर के बजट की निगरानी करेंगे। अमेरिका ने इस बजट को मेडिकल रिसर्च पर खर्च करने के लिए रखा है।

क्या बोले जय भट्टाचार्य?

नेशनल इस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ (NIH) के डायरेक्टर के रूप में नॉमिनेट होने पर जय भट्टाचार्य ने खुशी जाहिर की है। इस दौरान उन्होंने कहा, "अगले NIH के डायरेक्टर के तौर पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा मुझे नामांकित किए जाने से मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं। हम अमेरिकी वैज्ञानिक संस्थानों में सुधार करेंगे, जिससे लोग फिर एक बार उन पर भरोसा कर सकें। अमेरिका को फिर से स्वस्थ बनाने के लिए बेहतरीन विज्ञान के रिजल्ट के रूप में तैनात करेंगे।"

डोनाल्ड ट्रंप ने कही ये बात
नव निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जय भट्टाचार्य के नॉमिनशन का एलान करते हुए कहा कि मैं NIH के डायरेक्टर के रूप में सेवा करने के लिए जय भट्टाचार्य, एमडी, पीएचडी को नॉमिनेट कर रोमांचित हूं। वह देश के चिकित्सा अनुसंधान को निर्देशित करने और महत्वपूर्ण रिसर्च के लिए रॉबर्ट एफ. कैंनेडी जूनियर के साथ मिलकर काम करेंगे। जिससे हेल्थ सेक्टर में सुधार होगा और लोगों की सुरक्षा होगी।

कोविड के दौरान चर्चा में थे भट्टाचार्य
COVID-19 महामारी के दौरान जय भट्टाचार्य ने अमेरिका के स्वास्थ्य नीतियो की आलोचना की थी। इस कारण वह सुर्खियों में रहे। वहीं, भट्टाचार्य ने अक्तूबर 2020 में दो स्कॉलरों के साथ मिलकर 'ग्रेट बैरिंगटन डिक्लेरेशन' प्रकाशित किया था। इस रिसर्च में उन्होंने कहा था कि कोरोना वायरस जो लोग प्रभावित नहीं हैं उनको सामान्य जीवन की ओर लौटने दिया जाना चाहिए और संवेदनशील लोगों की रक्षा की जानी चाहिए।

जानिए जय भट्टाचार्य के बारे में

    जय भट्टाचार्य का जन्म साल 1968 में कोलकाता में हुआ था।

    वर्ष 1997 में उन्होंने स्टैनफोर्ड से चिकित्सा में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की थी।

इसके बाद उन्होंने उसी विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त की।

    वर्तमान में जय भट्टाचार्य नेशनल ब्यूरो ऑफ़ इकोनॉमिक्स रिसर्च में शोध सहयोगी हैं।
    जय भट्टाचार्य को अमेरिका के नव निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने NIH के डायरेक्टर के रूप में नॉमिनेट किया है।

    जय भट्टाचार्य ने COVID-19 महामारी के दौरान जय भट्टाचार्य ने अमेरिका के स्वास्थ्य नीतियो की आलोचना की थी।

 

admin

Related Posts

भारत का कड़ा रुख: ढाका में वीजा ऑफिस बंद, सुरक्षा को लेकर बांग्लादेशी हाई कमिश्नर तलब

नई दिल्ली भारत के विदेश मंत्रालय ने बुधवार को भारत में बांग्लादेश के हाई कमिश्नर रियाज हमीदुल्लाह को तलब किया। विदेश मंत्रालय ने बांग्लादेश में बिगड़ते सुरक्षा माहौल पर गहरी…

तमिलनाडु के मंत्री आई पेरियासामी को हाईकोर्ट से राहत नहीं, मनी लॉन्ड्रिंग केस में बढ़ी मुश्किलें

चेन्नई मद्रास हाईकोर्ट ने बुधवार को तमिलनाडु के ग्रामीण विकास मंत्री आई. पेरियासामी और उनके परिवार के सदस्यों को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दर्ज मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कोई भी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

भारत को लगा झटका, बड़ा खिलाड़ी पांच मैचों की T20I श्रृंखला से बाहर

  • By admin
  • December 17, 2025
  • 1 views
भारत को लगा झटका, बड़ा खिलाड़ी पांच मैचों की T20I श्रृंखला से बाहर

टी20 रैंकिंग में भारत का जलवा: तिलक वर्मा ने मारी छलांग, पाक खिलाड़ी बाहर, वरुण चक्रवर्ती नंबर-1

  • By admin
  • December 17, 2025
  • 2 views
टी20 रैंकिंग में भारत का जलवा: तिलक वर्मा ने मारी छलांग, पाक खिलाड़ी बाहर, वरुण चक्रवर्ती नंबर-1

सपना हुआ सच: आईपीएल नीलामी में इतिहास रचते ही भावुक हुए कार्तिक शर्मा, आँखों से बह निकले आँसू

  • By admin
  • December 17, 2025
  • 2 views
सपना हुआ सच: आईपीएल नीलामी में इतिहास रचते ही भावुक हुए कार्तिक शर्मा, आँखों से बह निकले आँसू

इतिहास रचने वाले कप्तान पर गिरी गाज, इटली ने WC 2026 दिलाने वाले खिलाड़ी को बाहर किया

  • By admin
  • December 17, 2025
  • 2 views
इतिहास रचने वाले कप्तान पर गिरी गाज, इटली ने WC 2026 दिलाने वाले खिलाड़ी को बाहर किया

MP का लाल IPL में: अशोकनगर के अक्षत रघुवंशी बने लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा

  • By admin
  • December 17, 2025
  • 2 views
MP का लाल IPL में: अशोकनगर के अक्षत रघुवंशी बने लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा

एडिलेड में कैरी–ख्वाजा का जलवा, तीसरे एशेज टेस्ट में इंग्लैंड को लगा बड़ा झटका

  • By admin
  • December 17, 2025
  • 1 views
एडिलेड में कैरी–ख्वाजा का जलवा, तीसरे एशेज टेस्ट में इंग्लैंड को लगा बड़ा झटका