डोनाल्ड ट्रंप ने बांग्लादेश में हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों पर हमलों की निंदा की

न्यूयॉर्क
रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने बांग्लादेश में हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों पर हमलों की निंदा की है। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि सत्ता में आने के बाद वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत के साथ साझेदारी को मजबूत करेंगे। ट्रंप ने गुरुवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, मुझे उम्मीद है कि रोशनी का यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत की ओर ले जाएगा! उन्होंने कहा, मैं हिंदुओं, ईसाइयों और अन्य अल्पसंख्यकों के खिलाफ बर्बर हिंसा की कड़ी निंदा करता हूं, जिन पर बांग्लादेश में भीड़ द्वारा हमला किया जा रहा है और लूटपाट की जा रही है, जहां पूरी तरह अराजकता की स्थिति बनी हुई है।

साथ ही उन्होंने अपनी प्रतिद्वंदी डेमोक्रेटिक पार्टी उम्मीदवार कमला हैरिस और राष्ट्रपति जो बाइडेन पर दुनिया भर में हिंदुओं की दुर्दशा की अनदेखी करने का आरोप लगाया। साथ ही उन्होंने हिंदू अमेरिकियों की रक्षा करने का वादा किया। उन्होंने लिखा, मेरे रहते ऐसा कभी नहीं होता। कमला और जो ने दुनिया भर और अमेरिका में हिंदुओं की अनदेखी की है। उन्होंने कहा, हम कट्टरपंथी वामपंथियों के धर्म-विरोधी एजेंडे से हिंदू अमेरिकियों की भी रक्षा करेंगे। हम आपकी आजादी के लिए लड़ेंगे। बता दें कि पूरे अमेरिका में हिंदू मंदिरों पर हमलों की घटनाएं बढ़ गई हैं। मामले में सरकार की ओर से कोई कड़ी कार्रवाई नहीं की गई और न ही बाइडेन या हैरिस ने व्यक्तिगत रूप से घटनाओं की निंदा की।

उन्होंने कहा, सरकार में आने पर मैं भारत और अपने मित्र प्रधानमंत्री मोदी के साथ अपनी साझेदारी को भी और मजबूत करूंगा। इसके बाद उन्होंने व्यवसाय करने वाले हिंदू अमेरिकियों को हैरिस प्रशासन से होने वाले खतरों के प्रति आगाह किया। उन्होंने एक्स पर ल‍िखा, कमला हैरिस अधिक टैक्स और अधिक नियमों से छोटे व्यवसायों को नष्ट कर देंगी। इसके विपरीत, मैंने करों में कटौती की, विनियमन में कटौती की और इतिहास की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था का निर्माण किया। उन्होंने लिखा, हम इसे फिर से करेंगे, पहले से भी अधिक बड़े और बेहतर तरीके से, और हम अमेरिका को फिर से महान बनाएंगे।

  • admin

    Related Posts

    ईरान पर ट्रंप की धमकी का कोई असर नहीं, होर्मुज में तूफान के संकेत, रूस भी कूदा युद्ध में

    वाशिंगटन पश्चिम एशिया में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है. यूनाइटेड स्टेट्स और ईरान के बीच पाकिस्तान में हुई शांति वार्ता बेनतीजा खत्म हो गई, जबकि पहले युद्धविराम की घोषणा…

    3.40% पर पहुंची महंगाई: जेब पर असर, लोन की EMI बढ़ने के संकेत

    नई दिल्ली. भारत में महंगाई एक बार फिर हल्की बढ़त के साथ चर्चा में है, क्योंकि मार्च 2026 में खुदरा महंगाई दर 3.21% से बढ़कर 3.40% पहुंच गई है। यह…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    बुमराह-हेजलवुड को धूल चटाने वाला खिलाड़ी बनेगा भारत का सबसे युवा डेब्यूटेंट?

    • By admin
    • April 14, 2026
    • 1 views
    बुमराह-हेजलवुड को धूल चटाने वाला खिलाड़ी बनेगा भारत का सबसे युवा डेब्यूटेंट?

    चेन्नई vs कोलकाता: गायकवाड़-सैमसन की जोड़ी vs रहाणे की टीम, कौन मारेगा बाजी?

    • By admin
    • April 14, 2026
    • 1 views
    चेन्नई vs कोलकाता: गायकवाड़-सैमसन की जोड़ी vs रहाणे की टीम, कौन मारेगा बाजी?

    प्रफुल्ल हिंगे और साकिब हुसैन की बेजोड़ गेंदबाजी के सामने राजस्थान की टीम हुई नतमस्तक

    • By admin
    • April 14, 2026
    • 1 views
    प्रफुल्ल हिंगे और साकिब हुसैन की बेजोड़ गेंदबाजी के सामने राजस्थान की टीम हुई नतमस्तक

    ICC ने महिला टी20 वर्ल्ड कप की प्राइज मनी में किया बंपर इजाफा, जानें चैम्पियन को मिलने वाली राशि

    • By admin
    • April 13, 2026
    • 3 views
    ICC ने महिला टी20 वर्ल्ड कप की प्राइज मनी में किया बंपर इजाफा, जानें चैम्पियन को मिलने वाली राशि

    आज वर्ल्ड रिकॉर्ड की ओर बढ़ेंगे वैभव सूर्यवंशी, जानें कितने रन की जरूरत और कौन सा रिकॉर्ड टूटेगा

    • By admin
    • April 13, 2026
    • 3 views
    आज वर्ल्ड रिकॉर्ड की ओर बढ़ेंगे वैभव सूर्यवंशी, जानें कितने रन की जरूरत और कौन सा रिकॉर्ड टूटेगा

    बारिश के बीच बेहतरीन तैयारी, गुवाहाटी स्टाफ को मिला 25 लाख

    • By admin
    • April 13, 2026
    • 6 views
    बारिश के बीच बेहतरीन तैयारी, गुवाहाटी स्टाफ को मिला 25 लाख