डोनाल्ड ट्रंप ने अपने ऊपर हमला करने वालों की मांगी जानकारी, सीक्रेट सर्विस से मांगा जवाब, कोई बहाना नहीं

वॉशिंगटन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सीक्रेट सर्विस को एक खास आदेश जारी किया है। इस आदेश में उन्होंने अपने ऊपर हमला करने वालों की जानकारी मांगी है। ट्रंप ने कहा है कि उन्हें उन दो लोगों के बारे में पूरी जानकारी चाहिए, जिन्होंने पिछले साल चुनाव प्रचार के दौरान उन्हें मारने का प्रयास किया था। न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक ट्रंप ने बताया कि मैं दोनों हत्यारों के बारे में पता लगाना चाहता हूं। एक आदमी के पास छह सेलफोन क्यों थे और दूसरे आदमी के पास विदेशी ऐप्स क्यों थे? ट्रंप का कहना है कि वह जानने के हकदार हैं।

बाइडेन पर यह बोले
डोनाल्ड ट्रंप ने कहाकि जो बाइडेन के चलते मैं अब और पीछे नहीं हटूंगा। मैं जानने का हकदार हूं। और उन्होंने इसे काफी समय तक छुपाए रखा। बता दें कि ट्रंप पर पहली हत्या का प्रयास 13 जुलाई, 2024 को पेंसिल्वेनिया में उनके अभियान भाषण के दौरान हुआ। ट्रंप को कान में गोली मारी गई थी। इस हमले में एक दर्शक की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। अमेरिकी सीक्रेट सर्विस ने बताया था कि उन्होंने एक संदिग्ध 20 वर्षीय थॉमस मैथ्यू क्रुक्स को मार डाला है, जिसने मंच की ओर कई गोलियां चलाई थीं। वह उस मंच से लगभग 100 मीटर दूर एक औद्योगिक भवन की छत पर छुपा हुआ था।

दो बार हुआ था हमला
ट्रंप की हत्या का दूसरा प्रयास 15 सितंबर, 2024 को फ्लोरिडा में उनके गोल्फ क्लब के पास हुआ। कानूनी एजेंसियों के मुताबिक, सीक्रेट सर्विस अधिकारियों ने हमलावर पर गोलियां चलाईं, जो झाड़ियों में छिपा हुआ था। उस व्यक्ति ने कार में बैठकर भागने की कोशिश की, लेकिन उसे हिरासत में ले लिया गया। जिस स्थान पर उसे देखा गया था, वहां दूरबीन लगी एक एके-47 असॉल्ट राइफल, दो बैकपैक और एक गोप्रो एक्शन कैमरा मिला था। अक्टूबर 2024 में, ट्रंप पर जुलाई में हत्या के प्रयास की जांच करने वाले एक स्वतंत्र आयोग ने यूएस सीक्रेट सर्विस के काम में कई विफलताएं पाईं। इसके चलते हमलों को रोका नहीं जा सका।

  • admin

    Related Posts

    सुपरफास्ट ट्रेनों में भीड़ बढ़ी, होली को लेकर मालदा मंडल ने मांगी 6 नई ट्रेनें

    मालदा  4 मार्च को होली मनाई जाएगी. इस मौके पर बिहार आने वाली ट्रेनों में अक्सर भीड़भाड़ की स्थिति होती है. ऐसे में रेलवे की तरफ से कई स्पेशल ट्रेनों…

    दुनिया के सबसे बड़े एयरक्राफ्ट कैरियर को ईरान के पास तैनात, ऑपरेशन मादुरो में ट्रंप की अहम कदम

    न्यूयॉर्क अमेरिका और ईरान के बीच परमाणु कार्यक्रम को लेकर चल रही बातचीत के बीच तनाव फिर चरम पर है. अमेरिका ने दुनिया का सबसे बड़ा एयरक्राफ्ट कैरियर USS गेराल्ड…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    टीम कॉम्बिनेशन पर मंथन, भारत मुकाबले के लिए नई प्लेइंग XI ला सकता है पाकिस्तान

    • By admin
    • February 15, 2026
    • 0 views
    टीम कॉम्बिनेशन पर मंथन, भारत मुकाबले के लिए नई प्लेइंग XI ला सकता है पाकिस्तान

    रोमांचक मुकाबले में स्नेहित ने ओइकावा को चौंकाया, प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर बढ़ाया भारत का मान

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 3 views
    रोमांचक मुकाबले में स्नेहित ने ओइकावा को चौंकाया, प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर बढ़ाया भारत का मान

    कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में भारत-पाक मैच: टीम इंडिया के रिकॉर्ड और रोचक आंकड़े

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 3 views
    कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में भारत-पाक मैच: टीम इंडिया के रिकॉर्ड और रोचक आंकड़े

    IND vs PAK: 8 मैचों में किसका पलड़ा भारी? कल फिर पाकिस्तान की बढ़ेगी मुश्किलें

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 2 views
    IND vs PAK: 8 मैचों में किसका पलड़ा भारी? कल फिर पाकिस्तान की बढ़ेगी मुश्किलें

    IND vs PAK: अभिषेक शर्मा खेलेंगे बड़ा मैच, कप्तान सूर्यकुमार ने खुद दी जानकारी

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 2 views
    IND vs PAK: अभिषेक शर्मा खेलेंगे बड़ा मैच, कप्तान सूर्यकुमार ने खुद दी जानकारी

    बॉलिंग एक्शन पर उठे सवालों के बीच उस्मान तारिक के समर्थन में उतरे सलमान अली, बताया टीम का ट्रंप कार्ड

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 2 views
    बॉलिंग एक्शन पर उठे सवालों के बीच उस्मान तारिक के समर्थन में उतरे सलमान अली, बताया टीम का ट्रंप कार्ड