25 वर्षों का दबदबा जारी, कॉन्स्टिट्यूशन क्लब चुनाव में राजीव प्रताप रूडी ने हासिल की जीत

नई दिल्ली

कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया के सचिव पद के लिए हुए चुनाव के परिणाम देर रातआया. बीजेपी के वरिष्ठ नेता और सांसद राजीव प्रताप रूडी ने एक बार फिर चुनाव में शानदार जीत हासिल की. उन्होंने अपने पार्टी के ही नेता और पूर्व सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान को हराया. 700 से ज्यादा सदस्यों ने वोटिंग की. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सहित कई दिग्गज नेता मतदान में शामिल हुए.

बीते 25 सालों से कॉन्स्टिट्यूशन क्लब पर राजीव प्रताप रूडी का दबदबा कायम हैं. वह 25 सालों से कॉन्स्टिट्यूशन क्लब के सचिव हैं और फिर से चुनाव में जीत हासिल कर साफ कर दिया है कि वह इस पद पर बने रहेंगे. रूडी को 392 वोट मिले तो बालियान को 290 ही मिली. 100 से ज्यादा वोटों के अंतर से रूडी ने जीत दर्ज की.

इस बार का चुनाव बेहद दिलचस्प रहा. एक ही पार्टी के दो वरिष्ठ नेता सचिव पद के लिए मुकाबला में थे. लेकिन, राजीव प्रताप रूडी ने अपने जीत के रिकॉर्ड को कायम रखा. उन्होंने पहली बार 1999 में सचिव पद का चुनाव जीता था. 

चुनाव में मिली जीत के बाद क्या बोले राजीव प्रताप रूडी?

समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए राजीव प्रताप रूडी ने कहा कि ये जीत मेरे पैनेल की जीत है. शायद मैं एक हज़ार से ज्यादा वोटों से जीता हूं. अगर ऐसा है तो इसे 1000 मतदाताओं से गुणा किया जाए, तो संख्या 1 लाख तक पहुंचती है. मेरे पैनल में कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस और निर्दलीय सांसद थे. मुझे अपने बीते दो दशक की मेहनत का नतीजा मिला है.

जीत के बाद नीलम प्रताप सिंह ने साझा की खुशी

चुनाव में मिली जीत के बाद राजीव प्रताप रूडी की पत्नी नीलम प्रताप सिंह ने कहा कि सबके साथ जश्न मनाया जाएगा. कुछ पल तो बहुत रोमांचक थे, लेकिन अब हम थोड़ा सहज हैं. हम सबके साथ मिलकर जश्न मनाएंगे.

चुनाव प्रक्रिया और नतीजे

कॉन्स्टिट्यूशन क्लब के सचिव पद के लिए चुनाव 20 साल बाद हुआ. इससे पहले कई बार राजीव प्रताप रूडी ने निर्विरोध चुनाव जीता है. 680 वैध वोट डाले गए और वोटों की गिनती 26 राउंड तक चली. शुरुआत के वोटों की गिनती के दौरान मुकाबला दिलचस्प लग रहा था. हालांकि, 13 वें राउंड के बाद रूडी ने 28 वोटों की बढ़त बना ली थी. 22वें राउंड के बाद साफ हो गया कि वह जीत रहे हैं. आखिर में फिर 100 से अधिक वोटों से जीत हासिल की.

कौन हैं राजीव प्रताप रूडी?

राजीव प्रताप रूडी भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता और लंबे समय से संसद सदस्य हैं. वे वर्तमान में बिहार के सारण लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं और कई बार लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य रह चुके हैं. 1996 में वे पहली बार छपरा (अब सारण) लोकसभा सीट से सांसद चुने गए थे. वे बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता, राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य और कई राज्यों में पार्टी के प्रभारी भी रह चुके हैं.

admin

Related Posts

बांग्लादेश चुनाव से पहले तनाव, BNP और जमात के बीच संघर्ष, 40 लोग घायल

ढाका  बांग्लादेश में आम चुनाव से ठीक 72 घंटे पहले राजनीति एक बार फिर सड़क पर उतर आई. शनिवार देर रात बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) और जमात-ए-इस्लामी के कार्यकर्ताओं के…

भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन शुरू करेगी पूर्वी भारत मंदिर दर्शन यात्रा, पैकेज डिटेल्स और रूट प्लान जारी

नई दिल्ली पूर्वी भारत के प्रमुख हिंदू मंदिरों के दर्शन की योजना बना रहे श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) की ओर से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

टीम इंडिया का दिल छू लेने वाला पल: गंभीर के घर खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ का मिलन

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 0 views
टीम इंडिया का दिल छू लेने वाला पल: गंभीर के घर खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ का मिलन

T20 World Cup: हसारंगा और तीक्ष्णा की जादुई गेंदबाजी, श्रीलंका ने आयरलैंड को दी करारी हार

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 0 views
T20 World Cup: हसारंगा और तीक्ष्णा की जादुई गेंदबाजी, श्रीलंका ने आयरलैंड को दी करारी हार

टी20 वर्ल्ड कप विवाद: पाकिस्तान भारत के खिलाफ मैच बहिष्कार पर कर सकता है पुनर्विचार

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 2 views
टी20 वर्ल्ड कप विवाद: पाकिस्तान भारत के खिलाफ मैच बहिष्कार पर कर सकता है पुनर्विचार

चार जीतों की लय में मैनचेस्टर, कैरिक के निर्देशन में टोटेनहैम पर शानदार जीत

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 2 views
चार जीतों की लय में मैनचेस्टर, कैरिक के निर्देशन में टोटेनहैम पर शानदार जीत

टीम इंडिया के खिलाफ यादगार प्रदर्शन के बाद अमेरिकी गेंदबाज ने खोला दिल—क्यों कहा ‘हमें ऐसे मैच नहीं मिलते’

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 3 views
टीम इंडिया के खिलाफ यादगार प्रदर्शन के बाद अमेरिकी गेंदबाज ने खोला दिल—क्यों कहा ‘हमें ऐसे मैच नहीं मिलते’

भिवानी बुल्स को 32–30 से मात, रोहतक रॉयल्स पहली CHL ट्रॉफी के मालिक

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 2 views
भिवानी बुल्स को 32–30 से मात, रोहतक रॉयल्स पहली CHL ट्रॉफी के मालिक