क्या सर्दी में गर्म पानी बालों को नुकसान पहुंचाता है? एक्सपर्ट से जानें सही तरीका

सर्दी के मौसम में कई लोग बहुत ज्यादा गर्म पानी से नहाते हैं. इससे भले ही शरीर को आराम मिलता है, लेकिन यह स्किन और बालों के लिए सही नहीं होता है. एक्सपर्ट से जाने बहुत ज्यादा गर्म पानी से हेयर वॉश के कारण बालों को क्या नुकसान पहुंचता है और सही हेयर केयर के बारे में, जो सर्दी में हमारे लिए मददगार हो सकता है.

सर्दी के मौसम में खानपान और कपड़ों से लेकर रहन-सहन हर चीज में बदलाव हो जाता है. इस दौरान नहाने और हेयर वॉश के लिए गर्म पानी का उपयोग किया जाता है. लेकिन कई लोग गर्म पानी से नहाते हैं, इससे शरीर को राहत मिलती है, ठंड से बचाव होता है और थकान कम होती हैं. लेकिन ज्यादा गर्म पानी से नहाना या बाल धोना हमारी स्किन और बालों के लिए कई तरह से नुकसानदायक हो सकता है. इसलिए हेल्थ एक्सपर्ट हमेसा गुनगुने पानी से नहाने की सलाह देते हैं.

गर्म पानी से नहाना से भले ही आपके शरीर को आराम मिलता है. लेकिन इससे बालों को नुकसान पहुंच सकता है. आइए जानते हैं एक्सपर्ट से कि ज्यादा गर्म पानी से बालों को क्या नुकसान हो सकता है और इसे किस तरह से बचाव किया जा सकता है.

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

एक्सपर्ट ने बताया कि बाल धोते समय ज्यादा गर्म पानी का उपयोग लंबे समय तक करना बालों और स्कैल्प दोनों के लिए नुकसानदायक हो सकता है. क्योंकि गर्म पानी बालों में मौजूद नेचुरल ऑयल यानी की सेबम को हटाकर उन्हें ड्राई और कमजोर बना देता है, इसके कारण हेयर फॉल भी हो सकता है. इसके अलावा स्कैल्प पर नमी कम हो जाने के कारण सिर में खुजली, ड्राइनेस और डैंड्रफ जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं.जो लोग बालों को कलर करते हैं, उनके लिए यह और भी ज्यादा नुकसानदायक होता है क्योंकि गर्म पानी बालों का रंग जल्दी फीका कर सकता है.

हेयर केयर टिप्स
इन सभी समस्याओं से बचने और बालों को हेल्दी बनाए रखने के लिए कुछ खास बातों का ख्याल रखना बहुत जरूरी होता है. सबसे पहले तो सर्दी में बाल धोते समय गर्म पानी की जगह पर हल्के गुनगुने पानी का उपयोग करना सही रहेगा. माइल्ड शैंपू और कंडीशनर का नियमित रूप से उपयोग करें. तौलिये बालों को रगड़ने की बजाय धीरे-धीरे सुखाएं. इसके साथ ही हफ्ते में 1 से 2 बार बहुत ज्यादा गर्म पानी से बाल धोने से बचें, ताकि बालों की नमी और नेचुरल चमक बनी रहे. बाल धोने के कुछ घंटे पहले आप तेल लगा सकते हैं. इससे बालों में नमी बनाए रखने में मदद मिलती है.

बहुत ज्यादा गर्म पानी से बाल धोने सही नहीं माना जाता है. लेकिन उसके तापमान को मैनेज रखना जरूरी है. बहुत गर्म पानी बालों में नेचुरल ऑयल और नमी को छीन लेता है. जिससे बाल ड्राई हो जाते हैं. ऐसे में मॉइस्चराइजिंग के लिए माइड शैंपू और कंडीशनर का उपयोग जरूर करें. बाल पहले से ही फ्रिजी या ड्राई हैं, तो हेयर वॉश से पहले ऑयलिंग करें. अगर आप इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखेंगे, तो सर्दी में भी आपके बाल मजबूत और सॉफ्ट बने रहेंगे. अगर बालों में खुजली, जलन और ड्राइनेस की समस्या ज्यादा हो रही है, तो एक्सपर्ट से इसका बारे में सलाह करें. इसके अलावा अपनी हेयर टाइप के मुताबिक ही प्रोडक्ट्स का उपयोग करना ज्यादा सही रहेगा.

admin

Related Posts

गूगल का ‘जीरो डे’ अलर्ट, 3.5 अरब लोग खतरे में, तुरंत करें यह कदम

नई दिल्ली टेक्नोलॉजी जगत की दिग्गज कंपनी Google का क्रोम ब्राउजर दुनियाभर में पॉपुलर है और भारत समेत दुनियाभर में इसके 3.5 अरब से ज्यादा यूजर हैं. अब अधिकतर यूजर्स…

AC खरीदने का सही मौका! Flipkart-Amazon पर 1.5 टन AC पर तगड़ी छूट, Voltas और Godrej की डील्स हिट

नई दिल्ली गर्मी का मौसम शुरू होने ही वाला है और अब एयर कंडीशनर की डिमांड भी तेजी से बढ़ने वाली है। ऐसे में अगर आप भी अपने घर या…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 2 views
सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 3 views
5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह

RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 2 views
RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी

चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव