डॉक्टर बेहोश और मरीज को खिड़की काटकर निकाला, छत्तीसगढ़-रायपुर में मेकाहारा अस्पताल की ओटी में लगी आग

रायपुर.

छत्तीसगढ़ की सबसे बड़े सरकारी अस्पताल मेकाहारा में आगजनी को लेकर अपडेट सामने आया है। आग हड्डी रोग विभाग के ऑपरेशन थियेटर (ओटी) में लगी थी। ओटी में एक सर्जरी चल रहा था। इस दौरान अचानक आग लग गई। जिससे ओटी में स्थिति और भी गंभीर हो गई। खिड़की काटकर डॉक्टर और मरीज को बाहर निकाला गया। ऑपरेशन कर रहे डॉक्टर धुएं की वजह से बेहोश हो गए हैं।

मौके पर उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया। आग से पूरे अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। अस्पताल में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास में जुट गईं। घटना की सूचना पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, महापौर एजाज ढेबर, कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह, रायपुर एसएसपी संतोष सिंह समेत पुलिस, तहसीलदार और जोन कमिश्नर समेत बड़ी संख्या में सुरक्षा कर्मी मौके पर पहुंचे हैं। आग लगने के कारण का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। अस्पताल प्रशासन और पुलिस इस घटना की विस्तृत जांच में लगी है, ताकि आग लगने की असल वजह का खुलासा किया जा सके। वहीं महापौर एजाज ढेबर ने लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मेंटेनेंस नहीं होने से एसी फटने से आग लगी है।

admin

Related Posts

औषधीय खेती को बढ़ावा, बस्तर–सरगुजा में योजनाओं के विस्तार की घोषणा : विकास मरकाम

रायपुर छत्तीसगढ़ आदिवासी, स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड की समीक्षा बैठक सम्पन्न छत्तीसगढ़ आदिवासी, स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड की समीक्षा बैठक का आयोजन 12 मार्च…

पीएम नरेन्द्र मोदी गुवाहाटी से देश के 9.32 करोड़ किसानों के खाते में राशि अंतरित करेंगे

रायपुर प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी 13 मार्च को असम राज्य के गुवाहाटी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान देश के करीब 9.32 करोड़ किसानों के खातों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

‘बुमराह को किसी भी टीम में रख दो, ट्रॉफी पक्की’ – मेसी-रोनाल्डो से तुलना कर वॉन ने की बड़ी तारीफ

  • By admin
  • March 12, 2026
  • 0 views
‘बुमराह को किसी भी टीम में रख दो, ट्रॉफी पक्की’ – मेसी-रोनाल्डो से तुलना कर वॉन ने की बड़ी तारीफ

IPL 2017 की धमाकेदार शुरुआत: युवराज सिंह की पारी से SRH ने RCB को हराया

  • By admin
  • March 12, 2026
  • 1 views
IPL 2017 की धमाकेदार शुरुआत: युवराज सिंह की पारी से SRH ने RCB को हराया

क्रिकेट में करप्शन पर कड़ा प्रहार: ICC ने जेवन सियरल्स व दो अधिकारियों को किया सस्पेंड

  • By admin
  • March 12, 2026
  • 2 views
क्रिकेट में करप्शन पर कड़ा प्रहार: ICC ने जेवन सियरल्स व दो अधिकारियों को किया सस्पेंड

गंभीर-पाटिल के रिश्तों में दरार! संदीप पाटिल बोले- अब बात तो दूर, मेरी तरफ देखते भी नहीं

  • By admin
  • March 12, 2026
  • 0 views
गंभीर-पाटिल के रिश्तों में दरार! संदीप पाटिल बोले- अब बात तो दूर, मेरी तरफ देखते भी नहीं

युकी भांबरी-आंद्रे गोरान्सन का दमदार प्रदर्शन, इंडियन वेल्स ओपन के सेमीफाइनल में एंट्री

  • By admin
  • March 12, 2026
  • 2 views
युकी भांबरी-आंद्रे गोरान्सन का दमदार प्रदर्शन, इंडियन वेल्स ओपन के सेमीफाइनल में एंट्री

धोनी बनाम युवराज विवाद पर सच्चाई आई सामने, पूर्व क्रिकेटर ने बताई अंदर की बात

  • By admin
  • March 12, 2026
  • 0 views
धोनी बनाम युवराज विवाद पर सच्चाई आई सामने, पूर्व क्रिकेटर ने बताई अंदर की बात