डॉक्टर सुनील साहू हत्या कांड: पत्नी आशिक को बता रही थी पति की लोकेशन

इंदौर
होम्योपैथिक डॉक्टर सुनील साहू की हत्या में पुलिस ने उसकी पत्नी सोनाली सहित चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। एक शूटर हुल्ला उर्फ हुल्लन और मुख्य षड्यंत्रकारी वकील संतोष शर्मा फरार है।

पुलिस ने वेटनरी डॉक्टर प्रकाश यादव और वकील मनोज सुमन को भी साजिश के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपितों साजिश और हत्यारों का प्रबंध करने शामिल थे। डीसीपी जोन-1 विनोद कुमार मीणा 27 दिसंबर को 29 वर्षीय डॉ. साहू की कुंदन नगर स्थित क्लिनिक (जीवनधारा) में मरीज बनकर आए अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

अलीगढ़ से हुई गिरफ्तारी
पुलिस ने रविवार को डॉ. सुनील की पत्नी सोनाली, उज्जैन के वकील मनोज सुमन, वेटरनरी डॉक्टर प्रकाश यादव निवासी देवकी नगर (अलीगढ़), संग्रामसिंह ठाकुर निवासी देवकीनगर अलीगढ़ को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपित वकील संतोष शर्मा उज्जैन व शूटर हुल्लन उर्फ हुल्ला यादव अलीगढ़ फरार है। डीसीपी के मुताबिक डॉ. साहू की पत्नी सोनाली पीएंडपी इन्फोटेक में काम करती है। संतोष एडवाइजरी फर्म चलाता था। संतोष व सोनाली के अवैध संबंध थे।

डॉ. सुनील विरोध करता था। सोनाली ने रोते हुए संतोष से कहा कि पति परेशान करता है। संतोष ने दोस्त मनोज सुमन से चर्चा की व हत्या की साजिश की। अलीगढ़ में रहने वाली डॉ. प्रकाश यादव से शूटर की व्यवस्था करवाई। आरोपितों को एक लाख 40 हजार रुपये में सुपारी देकर डॉ.सुनील की हत्या करवा दी।

पुलिस से बचने के लिए इंटरनेट कॉल लगाते थे आरोपित
संतोष और सोनाली विदुरनगर स्थित रूम पर मिलते थे। उसने शूटर संग्राम और हुल्ला को दो दिन तक रूम पर रखा और क्लिनिक की रैकी करवाई। आरोपित बचने के लिए फोन का उपयोग बंद कर कर इंटरनेट कॉल लगाते थे। संतोष ने फोन घर(उज्जैन) में छोड़ दिया था।

हत्या के पहले सोनाली बार बार डॉ. साहू को कॉल कर लोकेशन ले रही थी। हुल्लन संग्राम ने चाय की दुकान पर बैठे शिवा तिवारी(राहगीर) से फोन लेकर डॉक्टर सुनील से अपाइंमेंट लिया और साढ़े नौ बजे क्लीनिक पर आ गए। संतोष के इशारा करने पर आरोपितों ने क्लीनिक में घुस कर डॉ. सुनील के सीने में गोली मार दी। पुलिस संतोष के पीछे लगी है। वह कोर्ट पेश होने की फिराक में है।

  • admin

    Related Posts

    भौगोलिक सीमाओं से परे सामूहिक अस्तित्व और उत्तरदायित्व की दिशा में आगे बढ़ें युवाओं का किया आह्वान

    भोपाल  राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि स्काउटिंग और गाइडिंग के मूल मंत्र ईश्वर, देश के प्रति कर्तव्य तथा दूसरों की सेवा और चरित्र निर्माण मानवता का आधार है।…

    74 विद्यार्थियों को उपाधि, 107 को गोल्‍ड मेडल और 1 शोधार्थी को डी-लिट् की प्रदान की गई उपाधि

    भोपाल  राज्यपाल  मंगुभाई पटेल ने कहा है कि आज विक्रम विश्वविद्यालय के 30वें दीक्षांत समारोह में सम्मिलित होकर अत्यधिक आनन्द का अनुभव हो रहा है। उन्होंने दीक्षान्त समारोह में उपाधियां…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    क्रिकेट में हासिल किए ऊंचे प्रतिशत, सूर्या बोले- पढ़ाई में 50-60% से आगे कभी नहीं बढ़ा

    • By admin
    • March 17, 2026
    • 1 views
    क्रिकेट में हासिल किए ऊंचे प्रतिशत, सूर्या बोले- पढ़ाई में 50-60% से आगे कभी नहीं बढ़ा

    ब्राजील को झटका: नेमार नहीं खेलेंगे वर्ल्ड कप वॉर्मअप मैच, फिटनेस पर सवाल

    • By admin
    • March 17, 2026
    • 2 views
    ब्राजील को झटका: नेमार नहीं खेलेंगे वर्ल्ड कप वॉर्मअप मैच, फिटनेस पर सवाल

    पत्नी नहीं, मेरी सबसे बड़ी सपोर्ट सिस्टम – सूर्यकुमार यादव ने देविशा को दिया खास सम्मान

    • By admin
    • March 17, 2026
    • 1 views
    पत्नी नहीं, मेरी सबसे बड़ी सपोर्ट सिस्टम – सूर्यकुमार यादव ने देविशा को दिया खास सम्मान

    बांग्लादेश क्रिकेट में नया विवाद, ICC लगाएगी बैन चेतावनी, सरकार को मिली हिदायत

    • By admin
    • March 17, 2026
    • 3 views
    बांग्लादेश क्रिकेट में नया विवाद, ICC लगाएगी बैन चेतावनी, सरकार को मिली हिदायत

    बैडमिंटन कोर्ट से ओलंपिक पोडियम तक, भारतीय महिला खिलाड़ी की प्रेरणादायक कहानी

    • By admin
    • March 17, 2026
    • 3 views
    बैडमिंटन कोर्ट से ओलंपिक पोडियम तक, भारतीय महिला खिलाड़ी की प्रेरणादायक कहानी

    सलमान आगा के रन आउट पर गरमाया माहौल, एबी डिविलियर्स और डेल स्टेन ने बांग्लादेश को सुनाई खरी-खोटी

    • By admin
    • March 17, 2026
    • 3 views
    सलमान आगा के रन आउट पर गरमाया माहौल, एबी डिविलियर्स और डेल स्टेन ने बांग्लादेश को सुनाई खरी-खोटी