मौनी अमावस्या पर करें ये अचूक उपाय, पितर होंगे प्रसन्न

हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि का विशेष महत्व है. इस दिन पितरों का श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान करना अच्छा होता है. हिंदू पंचांग के अनुसार माघ माह में आने वाली अमावस्या तिथि को माघी अमावस्या या मौनी अमावस्या कहते हैं. इस साल महाकुंभ के दौरान मौनी अमावस्या पर दूसरा अमृत स्नान किया जाएगा. ऐसे में मौनी अमावस्या के दिन स्नान-दान करना पुण्य फलदायी होगा. कहते हैं ऐसा करने से व्यक्ति के सभी पाप नष्ट हो जाते हैं साथ ही पितृ दोष की वजह से जीवन में चल रही परेशानियों से भी छुटकारा मिलता है. इसके अलावा मौनी अमावस्या के दिन पितरों का आशीर्वाद पाने के लिए कई उपाय बताए गए हैं. मान्यता है इससे व्यक्ति को शुभ फलों की प्राप्ति होती है.

इन उपायों से मिलेगा पितरों को आशीर्वाद
मौनी अमावस्या के दिन पवित्र नदियों में स्नान करने के विशेष महत्व है. मान्यता है कि मौनी अमावस्या पर देवी-देवता और पितर गंगा नदी में स्नान करने के लिए आते है. वहीं इस बार महाकुंभ में इस बार मौनी अमावस्या पर दूसरा अमृत स्नान किया जाएगा. ऐसे में अगर आप महांकुभ में स्नान नहीं कर पा रहें हैं तो इस दिन गंगाजल को पानी में मिलाकर स्नान करें. इससे पूर्वज प्रसन्न होकर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं.

इन चीजों का करें दान
मौनी अमावस्या के दिन पवित्र नदियों में स्नान करने के साथ दान का पुण्य फलदायी माना जाता है. इस दिन तिल, गुड़, घी और गर्म कपड़े और धन का दान करना शुभ होता है. मान्यता है कि ऐसा करने से पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है और कामकाज में आ रही बाधाएं भी दूर होता है.

भगवान विष्णु और शिवजी का पूजन
मौनी अमावस्या यानी माघी अमावस्या के दिन सूर्यदेव के साथ भगवान विष्णु और शिवजी की विधि-विधान से पूजा करना शुभ होता है. मान्यता है कि ऐसा करने से व्यक्ति के सभी तरह के पापों से छुटाकार मिलता है. इसके अलावा ग्रह क्लेश, पितृ दोष और आर्थिक तंगी से मुक्ति मिलती है.

करें इन मंत्रों और स्रोत का पाठ
माघी अमावस्या के दिन पितरों को श्राद्ध तथा पिंडदान करने के अलावा पितृ कवच, पितृ सूक्तम या पितृ स्तोत्रम का पाठ करना शुभ होता है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, इससे पितरों का आशीर्वाद मिलता है साथ ही घर में सुख-शांति बनी रहती है.

  • admin

    Related Posts

    17 मार्च 2026 का राशिफल: किस राशि को मिलेगा भाग्य का साथ और किसे सतर्क रहने की आवश्यकता होगी

    वृषभ राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने के योग रहेंगे। व्यापार-धंधे में आर्थिक लाभ की स्थिति रहेगी। सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे, जिससे समाज में सम्मान…

    श्री हेमकुंड साहिब यात्रा 23 मई से, कपाट खुलने से पहले तैयारियां अंतिम चरण में

    पवित्र तीर्थस्थल श्री हेमकुंड साहिब के कपाट इस वर्ष 23 मई 2026, शनिवार को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। इस संबंध में हेमकुंड साहिब प्रबंधन ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्र…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 1 views
    अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

    सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 2 views
    सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

    गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 1 views
    गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

    5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 3 views
    5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह

    RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 2 views
    RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी

    चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 1 views
    चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव