तुलसी के पौधे को इस दिन भूलकर भी न छुए

 

सनातन धर्म में तुलसी के पौधे को पौधा नहीं देवी की संज्ञा दी गई है. हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को बहुत महत्व दिया गया है. कहा जाता है कि तुलसी के पौधे में स्वयं लक्ष्मी जी का वास होता है और कोई भी विष्णु और लक्ष्मी पूजा तुलसी पत्र के बिना पूरी नहीं होती. शास्त्रों में घर की सुख समृद्धि और घर में शुभता के लिए तुलसी की रोज पूजा का विधान बताया गया है. घर के आंगन में तुलसी होना घर में सुख समृद्धि का प्रतीक माना जाता है. यही कारण है प्राचीन काल से लोग तुलसी में दिया रखते आ रहे हैं, तुलसी की पूजा करते आ रहे हैं और उसे एक देवी की तरह पूजते आ रहे हैं.

तुलसी को छूने के ये हैं नियम
वैसे तो तुलसी को छूने, जल देने, दीपक दिखाने के कई नियम और कायदे हैं. कई ऐसे दिन है जिन दिनों तुलसी को छूना या उसके पत्तों को तोड़ना वर्जित बताया गया है, जैसे कि रविवार, मंगलवार, एकादशी इन दिनों में तुलसी के पत्ते तोड़ना, जल देना और छूना मना है. लेकिन इन सब दिनों में एक दिन ऐसा है जिस दिन अगर गलती से भी आपने तुलसी को छू लिया तो आपको घोर पाप का भागी बनना पड़ता है.

साल में 12 एकादशी आती है सभी पर तुलसी को छूना वर्जित है, लेकिन निर्जला एकादशी पर अगर आपने तुलसी को छुआ तो आपको महा पाप का भागी बनना पड़ेगा ऐसा शास्त्रों में वर्णित है. कहा जाता है कि माता लक्ष्मी और तुलसी मैया दोनों ही भगवान विष्णु के लिए निर्जला एकादशी का व्रत रखती हैं और किसी के उन्हें छू लेने से यह उपवास भंग हो जाता है, इसलिए निर्जला एकादशी के दिन तुलसी के पत्तों को तोड़ना, उसमें जल देना, और उन्हें छूना वर्जित बताया गया है. कहा जाता है ऐसा करने वाले को पाप लगता है और वह नरक का वासी बनता है.

इस दिन कर सकते हैं तुलसी पूजा
इसका मतलब यह नहीं की निर्जला एकादशी पर तुलसी पूजा वर्जित है इस दिन तुलसी के पास 11 दिए रखना उसकी परिक्रमा करना और उनसे दूर से ही आशीर्वाद लेना अत्यधिक फल देने वाला बताया गया है.

  • admin

    Related Posts

    आज का राशिफल (1 अप्रैल 2026): मेष से मीन तक, किसका भाग्य होगा उज्जवल और कैसे रहेगा दिन

    मेष राशि मेष राशि वालों के लिए दिन ठीक रहेगा। सुबह काम थोड़ा धीमा रहेगा। बाद में गति पकड़ लेगा। ऑफिस में कोई नया काम मिल सकता है। उसे टालना…

    मूलांक 9 भविष्यफल, करियर में मिलेगी उड़ान, लेकिन अनजानों से रहें सावधान

    इच्छित परिणाम उत्साहित रखेंगे. अवसरों को भुनाने पर जोर रखेंगे. नए परिचितों पर तुरत भरोसा न करेंगे. सहयोगी मददगार होंगे. शुभता में वृद्धि रहेगी. मूलांक 9  जिन लोगों का जन्म…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    IPL 2026: चहल की मास्टर स्ट्राइक, वैशाख की धार और कोनोली का तूफान, पंजाब ने गुजरात को हराया

    • By admin
    • April 1, 2026
    • 1 views
    IPL 2026: चहल की मास्टर स्ट्राइक, वैशाख की धार और कोनोली का तूफान, पंजाब ने गुजरात को हराया

    आरसीबी का विजय रथ जारी, हैदराबाद को रौंदने के बाद अब सीएसके से भिड़ंत, क्रुणाल ने बांधे तारीफों के पुल

    • By admin
    • April 1, 2026
    • 3 views
    आरसीबी का विजय रथ जारी, हैदराबाद को रौंदने के बाद अब सीएसके से भिड़ंत, क्रुणाल ने बांधे तारीफों के पुल

    आईपीएल का नया सितारा, वैभव सूर्यवंशी की 15 गेंदों वाली फिफ्टी ने मचाया तहलका, क्या मिलेगा टीम इंडिया का टिकट?

    • By admin
    • March 31, 2026
    • 0 views
    आईपीएल का नया सितारा, वैभव सूर्यवंशी की 15 गेंदों वाली फिफ्टी ने मचाया तहलका, क्या मिलेगा टीम इंडिया का टिकट?

    बिना सेट गंवाए चैंपियन, सिनर ने बनाया 34 सेट जीतने का महारिकॉर्ड, लेहेका का सपना टूटा

    • By admin
    • March 31, 2026
    • 3 views
    बिना सेट गंवाए चैंपियन, सिनर ने बनाया 34 सेट जीतने का महारिकॉर्ड, लेहेका का सपना टूटा

    LSG vs DC, लखनऊ में ऑफलाइन टिकटों की बिक्री शुरू, स्टेडियम हाउसफुल होने के आसार

    • By admin
    • March 31, 2026
    • 0 views
    LSG vs DC, लखनऊ में ऑफलाइन टिकटों की बिक्री शुरू, स्टेडियम हाउसफुल होने के आसार

    इकाना स्टेडियम ट्रैफिक अपडेट, मैच के दौरान शहीद पथ पर ई-रिक्शा और ऑटो रहेंगे प्रतिबंधित

    • By admin
    • March 31, 2026
    • 2 views
    इकाना स्टेडियम ट्रैफिक अपडेट, मैच के दौरान शहीद पथ पर ई-रिक्शा और ऑटो रहेंगे प्रतिबंधित