डीके शिवकुमार ने जल और संरक्षण परियोजनाओं पर मंजूरी में तेजी लाने के लिए किया आग्रह, केंद्रीय मंत्रियों से की मुलाकात

नई दिल्ली
कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने केंद्रीय वन मंत्री भूपेन्द्र यादव और केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी से मुलाकात की और राज्य में महत्वपूर्ण जल और संरक्षण परियोजनाओं पर मंजूरी में तेजी लाने के लिए उनका समर्थन मांगा।
श्री शिवकुमार ने गुरुवार को श्रीयादव से मुलाकात के बाद ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, 'नई दिल्ली में केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव से मुलाकात की और उनसे जल-संरक्षण की जरूरतों को पूरा करने, वन्यजीव कल्याण का विकास और संवर्द्धन में बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण महादायी कलासा और बंडुरा नाला डायवर्जन परियोजनाओं के लिए मंजूरी में तेजी लाने का आग्रह किया।”
श्री शिवकुमार ने केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी के साथ एक अलग बैठक में उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और कई जरूरी मुद्दे उठाए।
उन्होंने मेकेदातु परियोजना की शीघ्र मंजूरी, कृष्णा जल विवाद के संबंध में गजट अधिसूचना और ऊपरी कृष्णा और ऊपरी भद्रा नदी परियोजनाओं को राष्ट्रीय परियोजनाओं के रूप में घोषित करने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला
श्री शिवकुमार ने कर्नाटक की जल और कृषि आवश्यकताओं के लिए उनके महत्व पर जोर देते हुए, कलासा बंडुरा नाला डायवर्जन परियोजना के लिए वन और वन्यजीव मंजूरी भी मांगी
उन्होंने श्री जोशी से इन पहलों के त्वरित कार्यान्वयन के लिए केंद्र पर दबाव डालने का आग्रह किया, जिसे उन्होंने कर्नाटक में पेयजल उपलब्धता में सुधार और कृषि को समर्थन देने के लिए महत्वपूर्ण बताया।
ये परियोजनाएं, विशेष रूप से मेकेदातु और कलासा बंडुरा, लंबे समय से लंबित मुद्दे रहे हैं और राज्य में पानी की कमी और संरक्षण प्रयासों को संबोधित करने के लिए आवश्यक माने जाते हैं। श्री शिवकुमार ने क्षेत्र के विकास परिदृश्य को बदलने की उनकी क्षमता पर जोर दिया।

 

admin

Related Posts

सरकार दबाव में? तेल खरीद पर पीएम ने किया समझौता: राहुल गांधी

नई दिल्ली लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सोमवार को तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी एक कंप्रोमाइज्ड प्रधानमंत्री हैं। केरल में…

बुलडोजर राजनीति पर Abhishek Banerjee का वार—पश्चिम बंगाल में नहीं मिलेगी एंट्री

कोलकाता तृणमूल कांग्रेस के अखिल भारतीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने शनिवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की बुलडोजर शैली की राजनीति के लिए कोई जगह नहीं है। अपने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

टेनिस का नया सुल्तान, सिनर ने फेडरर के रिकॉर्ड की बराबरी की, मियामी ओपन फाइनल में लेहेका को दी मात

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 0 views
टेनिस का नया सुल्तान, सिनर ने फेडरर के रिकॉर्ड की बराबरी की, मियामी ओपन फाइनल में लेहेका को दी मात

आईपीएल 2026 का बड़ा मुकाबला, पिछले सीजन की उपविजेता पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच भिड़ंत आज

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 1 views
आईपीएल 2026 का बड़ा मुकाबला, पिछले सीजन की उपविजेता पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच भिड़ंत आज

सानिया मिर्जा ने बेटे को तलाक के बारे में बताया, किया भावुक खुलासा

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 1 views
सानिया मिर्जा ने बेटे को तलाक के बारे में बताया, किया भावुक खुलासा

राजस्थान रॉयल्स की जोरदार जीत: वैभव सूर्यवंशी की फिफ्टी से CSK को 8 विकेट से हराया

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 1 views
राजस्थान रॉयल्स की जोरदार जीत: वैभव सूर्यवंशी की फिफ्टी से CSK को 8 विकेट से हराया

पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 1 views
पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट

IPL में मुंबई इंडियंस बनी नंबर-1, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का कारनामा

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 1 views
IPL में मुंबई इंडियंस बनी नंबर-1, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का कारनामा