जोकोविच का सपना चकनाचूर, स‍िनर और अल्कारेज के बीच होगा फाइनल मुकाबला

लंदन 

 व‍िम्बलडन 2025 का फाइनल किसके बीच होगा, इसकी तस्वीर साफ हो गई है. वसेमीफाइनल में इतालवी ख‍िलाड़ी जैन‍िक स‍िनर ने नोवाक जोकोव‍िच को मात दी. वहीं अन्य सेमीफाइनल में अमेर‍िकी टेलर फ्र‍िट्ज को स्पेन‍िश ख‍िलाड़ी कार्लोस अल्कारेज ने मात दी. 

अब व‍िम्बलडन 2025 का पुरुष वर्ग का का फाइनल ड‍िफेंड‍िंग चैम्प‍ियन कार्लोस अल्कारेज और नंबर 1 ख‍िलाड़ी जैन‍िक स‍िनर के बीच होगा. सिनर पहली बार व‍िम्बलडन के फाइनल में पहुंचे हैं. जहां इटली के नंबर 1 खिलाड़ी सिनर अब रविवार को होने वाले पुरुष सिंगल्स फाइनल में कार्लोस अल्कारेज के सामने होंगे. 

23 साल के जैन‍िक सिनर ने 38 साल के नोवाक जोकोविच को 6-3, 6-3, 6-4 से हराकर पहली बार व‍िम्बलडन फाइनल में जगह बना ली. दोनों के बीच यह मुकाबला महज 1 घंटे 55 मिनट तक चला. सिनर ने मैच में 36 शानदार शॉट (विनर्स) लगाए, 12 ऐस मारे और सिर्फ 2 डबल फॉल्ट किए. सर्व करते हुए उन्होंने पहली सर्व पर 81% और दूसरी सर्व पर 63% अंक जीते. 

वर्ल्ड नंबर 1 सिनर ने पूरे मैच पर कंट्रोल बनाए रखा और जीत के साथ फाइनल में जगह पक्की की. वहीं व‍िम्बलडन से पहले तक जैनिक सिनर और नोवाक जोकोविच के बीच आमने-सामने का रिकॉर्ड 5-3 का था, जिसमें सिनर ने अपने सबसे हालिया मुकाबले में जीत हासिल की थी. 

वहीं सिनर 2018 के बाद से विम्बलडन में नोवाक जोकोविच को हराने वाले कार्लोस अल्कारेज के बाद दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं. वैसे नोवाक जोकोव‍िच ने 7 बार व‍िम्बलडन का ख‍िताब जीता है. पहली बार उन्होंने 2011 में इस प्रत‍िष्ठ‍ित ट्रॉफी को अपने नाम किया, वहीं 2022 में उन्होंने आख‍िरी बार इस ट्रॉफी को जीता था. 

जैन‍िक स‍िनर बोले- व‍िम्बलडन फाइनल खेलने का यकीन नहीं था...
सेमीफाइनल में जीत के बाद जैन‍िक स‍िनर ने कहा- मुझे यकीन नहीं हो रहा, यह वही टूर्नामेंट है जिसे मैं बचपन में टीवी पर देखा करता था,  कभी सोचा भी नहीं था कि मैं यहां फाइनल खेलूंगा. यह एक शानदार अनुभव था,  मैं जानता हूं कि मैं और मेरी टीम कितनी मेहनत कर रहे हैं, आज मेरे पापा और भाई भी आए हैं, इसलिए यह पल और भी खास है. मेरी तरफ से देखा जाए तो आज मेरी सर्विस बहुत अच्छी रही, मेरी मूवमेंट भी आज बेहतर थी, मुझे लगता है कि हम सभी ने देखा, खासकर तीसरे सेट में, कि वह (जोकोविच) थोड़े इंजर्ड लग रहे थे, लेकिन मैंने खुद को शांत रखा और अपनी सबसे अच्छी टेनिस खेलने की कोशिश की. 

कार्लोस अल्कारेज लगातार तीसरी बार व‍िम्बलडन फाइनल में...
22 साल के कार्लोस अल्कारेज ने फ्रिट्ज को हराकर तीसरी बार फाइनल में जगह बनाई. दो बार के चैम्प‍ियन अल्कारेज ने वर्ल्ड नंबर 5 टेलर फ्र‍िट्ज को चार सेटों में  6-4, 5-7, 6-3, 7-6(6) से हराकर लगातार तीसरी बार व‍िम्बलडन फाइनल में जगह बनाई. वहीं उनकी व‍िम्बलडन में लगातार 20वीं जीत रही. 

कार्लोस अल्कारोज 2021 के बाद से व‍िम्बलडन में किसी टॉप-5 खिलाड़ी से नहीं हारे हैं. 2021 में जब वो सिर्फ 18 साल के थे और वर्ल्ड रैंकिंग में 75वें नंबर पर थे, तब उन्होंने पहली बार व‍िम्बलडन खेला था. लेकिन अब चार साल बाद, उन्होंने सेमीफाइनल में 6-4, 5-7, 6-3, 7-6(8) से जीत दर्ज कर लगातार तीसरी बार फाइनल में जगह बनाई.

सेमीफाइनल में जीत के बाद उन्होंने कहा- आज बहुत गर्मी थी, खेलने के लिए काफी मुश्किल हालात थे, लेकिन मैं आज अपने प्रदर्शन से बहुत खुश हूं. सेमीफाइनल में खेलना आसान नहीं होता, लेकिन मैंने नर्वसनेस को संभाला और शांत रहकर सोच समझकर खेला, इस बात पर मुझे गर्व है, 

अल्कारेज ने आगे कहा- मैं अपनी जीत की लय या रिकॉर्ड के बारे में सोचता ही नहीं हूं, मेरा सपना है कि मैं इन खूबसूरत कोर्ट्स पर खेलूं, दुनिया के सबसे शानदार टूर्नामेंट में टेनिस खेलना ही मेरे लिए सबसे बड़ी खुशी है. 

 

 

admin

Related Posts

शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

लखनऊ इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में बुधवार (1 अप्रैल) को खेले गए मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को दिल्ली कैपिटल्स (DC) के हाथों 6 विकेट से हार का…

घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम

 कोलकाता  अपने- अपने पहले मैच में हार का सामना करने वाली कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की टीमें आज आईपीएल में आपस में टकराएंगी। दोनों टीमों का लक्ष्य…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 0 views
शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 0 views
घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम

लो स्कोरिंग मैच में समीर रिजवी के दम पर दिल्ली ने लखनऊ को हराया

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 3 views
लो स्कोरिंग मैच में समीर रिजवी के दम पर दिल्ली ने लखनऊ को हराया

MPL Auction 2026: मालवा स्टेलियंस ने 15 लाख में खरीदी आशुतोष शर्मा, बने सबसे महंगे खिलाड़ी

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 2 views
MPL Auction 2026: मालवा स्टेलियंस ने 15 लाख में खरीदी आशुतोष शर्मा, बने सबसे महंगे खिलाड़ी

कमिंस की छुट्टी और ईशान किशन बने कप्तान, KKR vs SRH मैच से पहले बड़ा फेरबदल, ये होगी संभावित प्लेइंग XI

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 0 views
कमिंस की छुट्टी और ईशान किशन बने कप्तान, KKR vs SRH मैच से पहले बड़ा फेरबदल, ये होगी संभावित प्लेइंग XI

IPL 2026 का छठा महामुकाबला, ईडन में टॉस बनेगा बॉस, रहाणे की सेना और पैट कमिंस के लड़ाकों में होगी टक्कर

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 1 views
IPL 2026 का छठा महामुकाबला, ईडन में टॉस बनेगा बॉस, रहाणे की सेना और पैट कमिंस के लड़ाकों में होगी टक्कर