जिला निर्वाचन अधिकारी ने ‘आप’ पर दबाव डालने और ऐसी जानकारी मांगने का आरोप लगाया है जिसे साझा करने की अनुमति नहीं है

नई दिल्ली
नई दिल्ली विधानसभा सीट को लेकर विवाद बढ़ता दिख रहा है, जहां से 'आप' प्रमुख अरविंद केजरीवाल चौथी बार चुनाव लड़ रहे हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने 'आप' पर दबाव डालने और ऐसी जानकारी मांगने का आरोप लगाया है जिसे साझा करने की अनुमति नहीं है। अधिकारी की शिकायत पर 'आप' के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि डीएम कोई लाट साहब नहीं हैं और शिकायत होगी तो उन्हें ही तो बताया जाएगा। सांसद ने यह भी कहा कि डीएम का प्रॉटोकॉल उनके मुकाबले बहुत नीचे है और अधिकारी को तो सम्मानित महसूस करना चाहिए कि वह (सांसद) उनके दफ्तर तक गए।

संजय सिंह ने एएनआई से बातचीत में नई दिल्ली जिले के डीएम और जिला निर्वाचन अधिकारी के आरोपों का जवाब देते हुए कहा, 'वह कोई लाट साहब नहीं हैं। उनकी जवाबदेही है हमारे प्रति। उनका काम है चुनाव की व्यवस्था को देखना, चुनाव में निष्पक्षता रहे। यह देखना, वह इतने बड़े लाट साहब हैं कि मैं उसे मिल नहीं सकता। यदि चुनाव से संबंधित कोई शिकायत है तो डीएम से नहीं करेंगे? उनको यह सोचना चाहिए कि एक सांसद होकर, वैसे यदि आप प्रॉटोकॉल की बात करें, हम लोग इन चक्करों में नहीं पड़ते, डीएम का प्रॉटोकॉल हमसे बहुत नीचा है, हम तो इनके दफ्तर गए, उनको अपने आप को सम्मानित महसूस करना चाहिए, शर्म नहीं आती इस तरह के बयान देने में।'

चुनाव अधिकारी को डराए-धमकाए जाने के आरोप को लेकर एक सवाल के जवाब में संजय सिंह ने कहा, 'किस प्रकार डरा धमका रहे हैं। अपने चुनाव के वोटर लिस्ट के बारे में पूछा और जो फर्जी ऑब्जेक्टर्स के बारे में जानकारी लेना डराना धमाका होता है? केंद्रीय चुनाव आयोग को इस बात का संज्ञान लेना चाहिए कि ऐसे अफसर जो मुलाकात को डराना धमाका बता रहे हैं वह क्या चुनाव कराएंगे। हम तो राजनीतिक दल हैं, 100 बार मिलना पड़ेगा अधिकारी से। जो अधिकारी मुलाकात को धमकाना बताएगा वह क्या चुनाव कराएगा। कोई गड़बड़ी होगी तो उनसे ही तो मिलेंगे। इसे धमकी कहेंगे तो अजीब बात हो जाएगी। इतना दिमाग सातवें आसमान पर नहीं रहना चाहिए किसी अधिकारी का।'

admin

Related Posts

दिल्ली में लग्ज़री स्टे महंगा क्यों? 5-स्टार होटलों के रूम रेट में अचानक उछाल का पूरा सच

नई दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी में 'इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026' से पहले 5 स्टार होटलों के कमरों के किराए में भारी उछाल आया है। सम्मेलन 16 से 20 फरवरी के…

नींद में बुझ गई जिंदगी: मच्छरों से परेशान कंडक्टर ने जलाई अगरबत्ती, बस में लगी आग

नई दिल्ली दिल्ली के विकासपुरी में एक प्राइवेट बस में आग लगने की वजह से 25 वर्षीय हेल्पर की मौत हो गई। पुलिस को संदेह है कि आग लगने की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया, विराट कोहली–रोहित शर्मा का डिमोशन; शुभमन गिल समेत कई खिलाड़ियों को फायदा

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 1 views
BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया, विराट कोहली–रोहित शर्मा का डिमोशन; शुभमन गिल समेत कई खिलाड़ियों को फायदा

गंभीर का बड़ा बयान: SKY की कप्तानी से टीम को मिल रही है नई ऊर्जा

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 0 views
गंभीर का बड़ा बयान: SKY की कप्तानी से टीम को मिल रही है नई ऊर्जा

सर्जरी के बाद हर्षित राणा का पहला बयान, T20 WC मिस करने पर बोले– अब लक्ष्य सिर्फ फिट होकर लौटना

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 1 views
सर्जरी के बाद हर्षित राणा का पहला बयान, T20 WC मिस करने पर बोले– अब लक्ष्य सिर्फ फिट होकर लौटना

अर्जुन कुच्छल ने जीती ओवरऑल ग्रॉस विनर रोलिंग ट्रॉफी

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 1 views
अर्जुन कुच्छल ने जीती ओवरऑल ग्रॉस विनर रोलिंग ट्रॉफी

एशियन राइफल/पिस्टल चैंपियनशिप: शूट-ऑफ में गोल्ड से चूकीं मनु भाकर, ईशा ने जीता ब्रॉन्ज

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 0 views
एशियन राइफल/पिस्टल चैंपियनशिप: शूट-ऑफ में गोल्ड से चूकीं मनु भाकर, ईशा ने जीता ब्रॉन्ज

‘अब खुद को बदलना होगा’—बाबर आज़म को शास्त्री-पोंटिंग की सलाह, पाकिस्तान क्रिकेट में हलचल

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 2 views
‘अब खुद को बदलना होगा’—बाबर आज़म को शास्त्री-पोंटिंग की सलाह, पाकिस्तान क्रिकेट में हलचल